September 26, 2020
ढोलबज्जा: मुखिया व सरपंच ने किया उज्जवल बाल विकास परियोजना का उद्घाटन GS NEWS
Barun Kumar Babulढोलबज्जा कदवा दियारा पंचायत में, शनिवार को उज्जवल बाल विकास परियोजना, मारिया फाउंडेशन के तहत, तीन नि:शुल्क शिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया गया. जहां प्रतापनगर ऊ में मुखिया अशोक सिंह व भरोसा सिंह टोला में सरपंच सिराज साह ने केंद्र का उद्घाटन किया. वहीं कार्तिक नगर कदवा में भी एक केंद्र का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन के बाद केंद्र में नामांकित करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं के बीच कॉपी, किताब, स्लेट पेंसिल व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत कॉर्डिनेटर उषा देवी व राहुल कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. Barun Kumar Babul