Category Archives: भागलपुर

तेजस्वी के साथ रहने वाले संजय यादव कोरोना पाॅजिटिव, नेता विपक्ष आइसोलेट, सभी मीटिंग कैंसिल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ रहने वाले संजय यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मुलाकात भी टाल दी थी। तेजस्वी यादव 21 अगस्त को दिल्ली गए थे। उनके साथ संजय यादव भी थे। वहीं पर संजय यादव को कोरोना के लक्षण दिखे। लिहाजा 22 अगस्त को वह तेजस्वी यादव के साथ रघुवंश प्रसाद सिंह से मिलने नहीं गए। संजय यादव की दिल्ली में ही जांच हुई। इसीलिए वह नेता प्रतिपक्ष के साथ पटना नहीं लौटे। अब संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तेजस्वी यादव ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया है। गुरुवार […]

भागलपुर: घट रहा है गंगा का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने ली राहत की सांस GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 भागलपुर में गंगा का जलस्तर बीते दो दिनों से घट रहा है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर और कमी आने के आसार हैं। बहरहाल गंगा का जलस्तर 33.31 मीटर है जो खतरे के निशान से 0.37 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही कमी से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा का पानी सुल्तानगंज से पीरपैंती तक के दियारा इलाके के नए क्षेत्रों में फैलने से सब्जी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। दियारा में लगा करैला, नेनुआ, भिंडी, कद्दू, परवल सहित लाखों का सब्जी फसल बाढ़ का भेंट चढ़ गया है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। उनके मेहनत पर पानी फिर […]

पूसी रेलवे : कटिहार से सिक्किम तक पहुंचेगी ट्रेन, 14 सुरंग बनाये जाएंगे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार: कटिहार- सिक्किम भी अब रेलवे के नक्शे में शामिल हो जाएगा। पूसी रेलवे की 8900 करोड़ की यह रेल परियोजना तकनीकी कारणों से ठप पड़ा था। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस रेल परियोजना पर काम तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी शुभानन चन्द्रा ने बताया की पश्चिम बंगाल के शिवोक से सिक्किम के रांगपो के बीच 44. 96 किमी लम्बी रेल लाइन बिछाई जानी है। 41.55 किमी हिस्सा बंगाल तथा 3. 41 किमी हिस्सा सिक्किम में होगा। महन्दी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी होकर रेल लाइन गुजारे जाने के कारण वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद काम तेजी कराया जा रहा है। 44.96 किमी लम्बी रेल […]

भागलपुर: सुशांत के नाम पर सुल्तानगंज में बन रही फिल्म सिटी, जमीन की गई चिह्नित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सुल्तानगंज में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए नवादा मौजा के पास दस एकड़ जमीन का चयन भी कर लिया गया है। सितंबर तक निर्माण शुरू हो जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडिटोरियम व वीडियो एडिटिंग लैब के अलावा शूटिंग से जुड़ी सारी सुविधाएं होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से जुड़े रवि सुमन कुमार ने बताया कि अक्टूबर से स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले स्टूडियो के निर्माण पर काम होगा। नवंबर के अंत तक टाइलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकेगा। फिल्म सिटी को आगे सौ एकड़ तक विस्तार दिए जाने […]

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के 15 विभागों में 58 डॉक्टरों की नियुक्ति GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के 15 विभागों में 58 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। साथ ही जगदीशुर स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता कुमारी की नियुक्ति की गई। अस्पताल के विभिन्न विभागों में पीजी की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 53 डॉक्टरों को भी सरकार नियुक्त की है। तीन वर्षो तक सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पद पर कार्य करेंगे। फर्माक्लॉजी विभाग में डॉ. आशा अलका, डॉ. पीयूष आनंद, मेडिसीन विभाग में डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. राहुल शेखर, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुरभि, डॉ. बी अंजना, सर्जरी विभाग में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरिशंकर ठाकुर, डॉ. अजमल आलम, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. प्रवीण कुमार, फिजीयोलॉजी विभाग में डॉ. […]

भागलपुर: विद्युत शवदाहगृह खराब 41 दिनों में 2.35 करोड़ का , 72 घंटे में लौट गए 20 शव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: 41 दिन पहले ही बरारी में शुरू हुए विद्युत शवदाह गृह 72 घंटे से खराब है। 2.35 करोड़ की लागत से शवदाह गृह को चालू किया गया था। इसके चालू होने से खासकर गरीब और कोरोना से मरने वाले लोगों का दाह-संस्कार होता था। अब उन्हें दाह संस्कार के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। तीन दिनों में करीब 20 शव विद्युत शवदाहगृह से लौट गए। करोड़ों की लागत से स्थापित शवदाह गृह के खराब होने पर मशीन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। संबंधित एजेंसी भी कटघरे में है। मेयर सीमा साहा ने जांच के आदेश दिया है। मेयर ने कहा कि शवदाह गृह में लगी मशीनों की क्वालिटी बेहतर नहीं। इसकी खरीदगी रसीद […]

पूर्व विधायक समेत दो सौ पर केस लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

किशनगंज: लॉकडाउन की अवधि में बिना प्रशासनिक अनुमति के एआइएमआइएम कार्यालय में सभा करना पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर टाउन थाना में चार नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ समीर कुमार के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि सीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा छह सितंबर तक लॉकडाउन यानी अनलॉक 3 लागू किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस, भीड़ इकट्ठा […]

ढोलबज्जा:आलोक बने राजद के जिला सचिव, कुगो प्रखंड अध्यक्ष व राजीव प्रखंड सचिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने बुधवार को अपने पार्टियों का विस्तार करते हुए कासीमपुर कदवा निवासी विजय सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह को नवगछिया जिला सचिव व कुगो शर्मा को अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. वहीं किसान प्रकोष्ठ नवगछिया के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने भी राजीव कुमार को किसान प्रकोष्ठ के नवगछिया प्रखंड सचिव बनाया है. नवगछिया राजद कार्यकर्ताओं ने इनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा है कि- यह सभी संगठन में पूरी तरह सक्रिय होकर, अपने-अपने कर्तव्य निष्ठा से पार्टी में अच्छी भूमिका का निर्वहन करेंगे. Barun Kumar Babul