August 20, 2020
बिहार के भागलपुर में टला बड़ा रेल हादसा, टूटे एक्सल बॉक्स के साथ 200 KM तक दौड़ती रही दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल GS NEWS
Barun Kumar Babulभागलपुर: दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल टूटे एक्सल बॉक्स के साथ पटना से भागलपुर के बीच 225 किमी दौड़ती रही। इससे सफर कर रहे मुसाफिरों की जान पर बन आई। एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। कोच में सवार पैसेंजरों में अफरातफरी मच गई। अगर ट्रेन भागलपुर से खुल जाती तो आगे चलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना रहती। लेकिन, रेलवे ने पूरी सतर्कता बरती और भागलपुर जंक्शन पर ही रेल अफसरों ने कोच को बदल दिया। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। दरअसल, ब्रह्मपुत्र मेल पटना जंक्शन पर 2.50 पर पहुंची और 2.59 बजे खुली। ट्रेन के खुलने के बाद गार्ड कोच से चार कोच पहले स्लीपर कोच एस-वन के कोच में आवाज […]