Category Archives: भागलपुर

पूरे देश में कृष्णाष्टमी आज, सहरसा में बच्चों नें बनाई झांकी, भेजा जीएस न्यूज़ को,किया जाएगा सम्मानित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूरे देश में आज कृष्णाष्टमी को लेकर त्योहार का माहौल बना हुआ है कोरोना महामारी को लेकर जहां स्कूल कोचिंग बंद है वही बच्चे भी घर से बाहर नहीं के बराबर निकल रहे हैं । श्री कृष्ण जन्माष्टमी में पूरे देश भर में आज लोग अपनें घरों में पूजा अर्चना करनें में लगे हैं वहीं बिहार के सहरसा में कुछ बच्चों द्वारा ख़ूबसूरत झांकी तैयारी की गई है और जीएस न्यूज़ को भेजा है बताते चलें कि सहरसा से पार्थ, पीहू पाखी,मलय, सारस्वत,प्राची द श्री कृष्ण राधा के वेशभूषा में तैयार हुए । मौके पर उनके परिवार के प्राची ने बताया कि सभी बच्चे जीएस न्यूज़ के लिए झांकी तैयार कर तस्वीर भेजी हैं । बताते चलें कि जीएस न्यूज़ […]

भागलपुर: डीएम ने हर कोरोना मरीजों की मौत का मांगा हिसाब GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर : अब कोरोना मरीजों के इलाज में जरा सा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों की मनमानी नहीं चलेगी। जेएलएनएमसीएच में कोरोना मरीजों की लगातार हो रही मौत पर जिलाधिकारी काफी सख्त हो गए हैं। जिलाधिकारी मरीजों की हो रही मौत का पूरा ब्योरा मांगा है। जल्द से जल्द सभी का डेथ रिपोर्ट देने को कहा है। मरीजों की मौत कैसे हो रही है, कहां इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। सीनियर चिकित्सक हर दिन अस्पताल आते हैं या नहीं सभी बिंदुओं पर जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने बैठक में सिविल सर्जन, मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक और कोरोना मामले के नोडल पदाधिकारी से पूछा है कि आखिर किस कारण से कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। […]

भागलपुर :- कैंप और सेंट्रल जेल के दो कैदियों की इलाज के दौरान मौत GS NEWS

PUJA JHA0

कैंप जेल और शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में बंद दो कैदियों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कैंप जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रशांत कुमार सिंह उर्फ बाबू साहब (26) की मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में रात लगभग 10 बजे मौत हो गयी। प्रशांत मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला था। केंद्रीय कारा में बंद खगड़िया जिले के सदर थाना क्षेत्र के मदास के रहने वाले शिव साह (55) की शनिवार की सुबह जेएलएनएमसीएच में मौत हो गयी। प्रशांत के परिजन ने कहा कि जेल प्रशासन ने उन्हें बताया है कि उसकी कोरोना जांच कराई गयी थी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। सेंट्रल जेल की अधीक्षक ने भी बताया […]

नवगछिया : युवा नें अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दिया संदेश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया :- धरती का सिंगार पौधों के होता है पौधों से प्राणवायु भी मिलती है लेकिन घटती हरियाली चिंतनीय इसीलिए पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ पौधारोपण गुणवत्ता पूर्ण जीवन के लिए शुभ संकेत है वही श्री सद्गुरु साईनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में “पर्यावरण सुरक्षित देश सुरक्षित” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साईं सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार के जन्मदिन के मौके पर साईं नगर सहोरा में पौधारोपण किया गया ।इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि पौधा रोपित करना जितना महत्वपूर्ण है उतना उसका संरक्षण भी समाज का दायित्व है कम से कम सालों के विशेष अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए इस कार्य में साईं सेवा समिति भी आपको पौधारोपण रोपण में सहभागिता निभाएगा । […]