Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: सत्यनारायण सिंह के निधन पर भाकपा-माले ने जताया शोक व दी श्रद्धांजलि GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : सीपीआई के बिहार राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह के आकस्मिक निधन से समस्त वाम-जनवादी कतारों में शोक व्याप्त है. कामरेड सत्यनारायण के निधन पर भाकपा-माले की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया. भाकपा-माले के नवगछिया प्रखंड के सचिव रामदेव सिंह, जिला कमेटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा ( इनौस) के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय,जिला कमेटी सदस्य सह रंगरा प्रखंड प्रभारी पुरुषोत्तम दास, खरिक के प्रखंड सचिव शुशील भारती, प्रखंड कमेटी सदस्य कांग्रेस यादव, नवगछिया प्रखंड कमेटी सदस्य राधे श्याम रजक, प्रमोद मंडल,निरंजन भारती ,विष्णु कुमार मंडल सहित भाकपा माले के प्रखंड कमेटी के सदस्य यों व ब्रांच सचिवों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया. भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी […]

Noimg

नारायणपुर में 126 लोगों की जॉच एक पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के मध्य विद्यालय नारायणपुर में सोमवार को पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी के नेतृत्व में 126 लोगों का जॉच किया गया.जांच के दौरान वार्ड संख्या दो के एक चाय दुकानदार पॉजिटिव मिलने की पुष्टि करते हुए पीएचसी प्रभारी ने बताया कि पॉजिटिव मिले युवक को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है. शिविर में पीएचसी नारायणपुर की पूरी मेडिकल टीम मौजूद थी. 4 जुलाई को नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रायपुर में यह शिविर लगेगा जहां कोरोनावायरस के जांच के लिए लोगों का मुफ्त में सैंपल लिया जाएगा. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: आशाटोल में शराब बरामदगी के लिए पुलिस ने की छापेमारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के आशाटोल गांव में भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित शराब की बरामदगी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया.भवानीपुर पुलिस को छापेमारी में कुछ हाथ नहीं लगा. बताया जाता है कि आशाटोल इन दिनों नारायणपुर प्रखंड का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित शराब की तस्करी करने वाला क्षेत्र है. सुत्रों के अनुसार कम उम्र के युवा से लेकर प्रतिष्ठित लोग भी शराब तस्करी में शामिल हैं. हाल के दिनों में इस गांव से शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार हुआ है. शराब की तस्करी वृहद पैमाने पर होने की चर्चा है. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: जदयू नेताओं ने बाढ़ पीड़ीत तेलडीहा पहुंच ली सुधी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गॉव में कोसी नदी से आए बाढ से पुरा गॉव चारो और से पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है तो कई घर समेत विधालय में पानी प्रवेश कर गया है जिसकी सुधी सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल अपने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तेलडीहा का दौरा किया. बाढ से प्रभावित 157 परिवारों का सूची उपलब्ध करा कर मौके पर से राजस्व कर्मचारी से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्लास्टिक सीठ एवं राहत सामग्री देने की मॉग कर जल्द से जल्द पीड़ीतों तक पहुंचाने को कहा. अनुश्रवण समिति द्वारा सूची अंचला अधिकारी नारायणपुर को उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर जदयू नेता रंजीत मंडल,मनीष […]

नवगछिया: जन्मभूमि अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन के लिए भेजा गंगाजल व गंगा की मिट्टी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विश्व हिंदू परिषद नवगछिया इकाई के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत, महामंत्री मनीष भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती,धर्म प्रचारक पंडित ललित मिश्र, बजरंग दल नगर सहसंयोजक शुभम पोद्दार, कुन्दन सिंह, सज्जन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के द्वारा भगवान भूत भावन बटेश्वर नाथ स्थान में उत्तरवाहिनी गंगा स्नान के उपरांत यहां की मिट्टी लेकर एवं गंगाजल लेकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन में भेजा गया. साथ ही साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत के द्वारा हिंदू जनमानस में यह संदेश दिया गया कि सभी अपने अपने घरों में 5 अगस्त को अपने अपने घरों में 5 घी के दिए जलाएं और भगवान राम जय कारा लगाकर हिंदू विश्व हिंदू […]