June 23, 2025
थाना परिसर में युवक ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार ||GS NEWS
DESK2025बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले अंतर्गत साहेबपुर कमाल थाना परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुस गया और उनकी कुर्सी पर बैठकर रील बना डाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में युवक थाने के भीतर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वह पैर को मेज पर रखकर आराम से बैठा है और भोजपुरी गाने पर पूरे ऑफिस में घूम-घूमकर रील बना रहा है। युवक ने सिर पर गमछा बांध रखा था और उसके हावभाव बेहद बेपरवाह दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार, उक्त युवक चौकी […]