Category Archives: भागलपुर

Noimg

अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से देसी कट्टा व कारतूस बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान भवानीपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय शर्मा और स्कॉर्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री और दामाद के बीच विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायती का आयोजन किया गया था। इस दौरान खगड़िया और भवानीपुर के कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन पर सवार होकर हथियार के साथ मौके पर पहुंचे थे। पंचायती के दौरान मामला तकरार और गाली-गलौज तक बढ़ गया। इसी बीच किसी ने गुप्त रूप से […]

Noimg

हरियो त्रिमुहान कोसी घाट पर 20.60 करोड़ की लागत से बनेगा पीपापुल ||GS NEWS

DESK20250

दिवंगत सुशील मोदी के नाम पर होगा नामकरण नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत स्थित त्रिमुहान कोसी घाट पर करीब 20.60 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पीपापुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पुल का नाम बिहार के दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम पर रखा जाएगा। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इसका शिलान्यास राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन द्वारा किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि यह पीपापुल आपातकालीन स्थिति में यातायात के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। पुल के अस्थायी अधिष्ठापन, रख-रखाव, वर्षा ऋतु से पहले खोलना, पाँच वर्षों तक […]

Noimg

हत्या कांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 18 अगस्त 2024 को नवगछिया थानांतर्गत जीरो माईल से करीब 100 मीटर पूर्व हनुमान मंदिर के पास एनएच 31 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी टोक्सन शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 268/24, धारा 190/ 191(3)/126 (2)/103(1)/109 (1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 02 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया के पकड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डा पिता महेंद्र मंडल के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार […]

अपराध की योजना बना रहें 01 अभियुक्त अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

2 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया । मंगलवार को झंडापुर थाना को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पंकज झा उर्फ ढ़ालो अवैध हथियार लेकर ग्राम दयालपुर में घुम रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना गश्ती टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दयालपुर स्थित दुर्गा स्थान के पास पहुँची तो पुलिस वाहन को देख 01 व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर तलाशी लेने के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 02 देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया साथ ही दयालपुर निवासी पंकज झा उर्फ ढ़ालो पिता महेंद्र झा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड […]

अपहृता बरामद एवं अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 03 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 01 जून 2025 को इनकी नाबालिग पुत्री बिना कुछ बतायें घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि ख़रीक के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 171/25, धारा 126 (2)/115 (2) /137(2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद एवं अपहरणकर्त्ता बिहपुर के लत्तीपुर निवासी अंकुश कुमार यादव पिता राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत […]