



नवगछिया के रंगरा थाना टीम द्वारा मंगलवार को गुप्त सूचना पर ग्राम रंगरा मुस्लिम टोला से कुल 15 लीटर देशी शराब के साथ रंगरा निवासी अरूण कुमार पिता नंद किशोर मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 124/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















