Category Archives: भागलपुर

Noimg

नीट-यूजी में सफलता प्राप्त कर कोमल ने बढ़ाया गांव का मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 निवासी राजेश कुमार एवं अर्चना कुमारी की इकलौती पुत्री कोमल भारद्वाज ने नीट-यूजी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। कोमल ने नीट-यूजी 2025 में कुल 556 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 9583 हासिल की है, जबकि सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) में उनकी रैंक 4339 रही है। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को कोमल के चाचा उत्तम कुमार ने बताया कि कोमल की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। कोमल की दादी विमला देवी, माता-पिता समेत पूरे मोहल्ले में मिठाइयां […]

नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर की छेड़खानी, छिनतई और मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड संख्या 5, शर्मा टोला में देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता फूलो देवी, पति वकील मंडल, ने गांव के ही संजय शर्मा, सकलदेव शर्मा और धीरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे आरोपी शराब के नशे में उनके घर में घुस आए और दरवाजे को धक्का देकर जबरन अंदर प्रवेश कर गाली-गलौज करने लगे। उस समय घर के सदस्य सोए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उन्हें बाल पकड़कर आंगन में घसीटते हुए पटक दिया। इसी […]

12 वर्षीय किशोर की पिटाई मामले में पांच अभियुक्तों के विरुद्ध ख़रीक थाना में केस दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलघी वार्ड संख्या 02, में 12 वर्षीय सरस कुमार उर्फ जिगर के साथ पड़ोस के ही चार पांच बच्चों द्वारा मारपीट व घर से पैसे की चोरी करवाने के मामले में सरस के पिता विधान चंद्र कुंवर के लिखित आवेंदन पर ख़रीक थाना में पड़ोस के ही पांच अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। केस का अनुसंधानकर्ता एसआई नसीम अंसारी को बनाया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांचोपरांत विधि संवत कार्यवाई की जाएगी। DESK2025

07 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जप्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पूलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में नवगछिया पुलिस के द्वारा जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों / माफियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। इसी क्रम मे रविवार को परबत्ता थाना को गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर बिंद टोली निवासी सिन्टु कुमार पिता नरेश महतो अपने साथ अवैध शराब लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महादेवपुर घाट चौक स्थित वाहन जॉच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में महादेवपुर गंगा घाट की ओर से आती हुई मोटरसाईकिल रजि नंबर बीआर 10 एजे 1107 पर सवार दो व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देख मोटरसाईकिल घुमाकर भागने […]

नवगछिया के हाई लेवल गंगा घाट पर डूबने से युवक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था सुभाष नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक स्थित हाई लेवल गंगा घाट पर रविवार की दोपहर एक 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी बाजार निवासी उमेश साह के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल चौसा से हाई लेवल गंगा घाट आया था। अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद वह घाट पर नहाने चला गया। इसी दौरान नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, […]

Noimg

पीरपैंती में राजद की समानांतर कमिटी ने आयोजित किया सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम  ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की समानांतर कमिटी द्वारा सामाजिक न्याय पर आधारित परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समानांतर कमिटी के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन विष्णु दयाल यादव ने किया। इस कार्यक्रम में वे पुराने पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्हें वर्तमान संगठन द्वारा दरकिनार कर दिया गया है। इनमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव, पैक्स अध्यक्ष मुख्तार आलम, अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, अजय कुमार मधुकर, शिवकुमार यादव सहित दर्जनों पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्तमान संगठन की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई। शिव जी यादव ने पूर्व विधायक रामविलास पासवान और वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष पर संगठन […]

Noimg

थिरकन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में कथक प्रमोशन समर कैंप का सफल समापन, बच्चों ने सीखी लखनऊ घराने की तालें और भाव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के थिरकन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कथक प्रमोशन समर कैंप का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। इस शिविर में शहर के कई बच्चों ने भाग लिया और शास्त्रीय नृत्य कथक की बारीकियों को सीखा। शिविर का संचालन प्रसिद्ध कथक नृत्य प्रशिक्षक निभाष मोदी ने किया। उन्होंने बच्चों को लखनऊ घराने के कथक की परंपरागत विधाओं से अवगत कराया। बच्चों को तीन ताल, एक ताल, झप ताल, धमाल ताल और रूपक ताल जैसी प्रमुख तालों की तकनीकें विस्तार से सिखाई गईं। साथ ही, कथक में भाव, गति, लय और तबले के साथ जुगलबंदी की भी गहराई से जानकारी दी गई। निभाष मोदी ने बच्चों को नृत्य की आत्मा से जोड़ते हुए बताया कि व्रत्त, ले और […]

Noimg

भागलपुर में निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन, 30 बच्चों की हुई जांच, कई को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के तिलकामांझी स्थित मेडिफोर्ट अस्पताल में जीवन जागृति सोसाइटी और नारायणा हॉस्पिटल कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई। नारायणा हॉस्पिटल कोलकाता से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ और डॉ. ऋषिका ने बच्चों का परीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ बच्चों में गंभीर हृदय रोग की पुष्टि हुई, जिन्हें शीघ्र ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। परिजनों को ऑपरेशन की प्रक्रिया और उपचार संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर मेडिफोर्ट अस्पताल के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र, डॉ. अंकुर प्रियदर्शी, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ […]