Category Archives: भागलपुर

Noimg

एबीवीपी भागलपुर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भागलपुर इकाई द्वारा प्राध्यापक यशवंत राव केलकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों की भारी भागीदारी के कारण पूरे आयोजन स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता को पूरी तरह कदाचारमुक्त और अनुशासित रूप से संपन्न कराया गया। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान के साथ-साथ तर्कशक्ति की भी परीक्षा ली गई। विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार प्रतियोगिता के अंत में मेधावी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। DESK2025

Noimg

फोरलेन निर्माण में सर्विस रोड को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, बिहारीपुर में बढ़ी प्रशासन से नाराजगी  ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : मिर्जाचौकी से मुंगेर तक बन रही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और अब तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लेकिन इस बीच नाथनगर प्रखंड के मधुसूदनपुर क्षेत्र अंतर्गत बिहारीपुर गांव के लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि उन्हें सर्विस रोड की सुविधा दी जाए। उनका कहना है कि इस सड़क निर्माण में उन्होंने अपनी कीमती जमीन दी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक किसी तरह की सर्विस रोड की सुविधा नहीं मिली है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है बिहारीपुर, ग्रामीणों को चिंता ग्रामीणों का कहना है कि बिहारीपुर क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है, और ऐसे में मुख्य फोरलेन से […]

Noimg

व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग को लेकर खरीक में जुटे हजारों दुकानदार, 30 जुलाई को गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आह्वान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं भारतीय व्यावसायिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में खरीक समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दुकानदार व व्यवसायी जुटे। सभा में वक्ताओं ने व्यापारियों पर लगातार हो रहे लूट, हत्या और शोषण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से वैश्य सुरक्षा अधिनियम और व्यापार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब “वोट हमारा, सुरक्षा तुम्हारी नहीं चलेगा”, सरकार को हमारी सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। इस मौके पर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्याभूषण शर्मा, भारतीय व्यावसायिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार पोद्दार, […]

बिहपुर में पंचायत उपचुनाव के पहले दिन नहीं भरा गया नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर। प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर पहले दिन शनिवार को किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक मुखिया, दो पंच और एक वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव 9 जुलाई को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 11 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि मड़वा पश्चिम पंचायत में पूर्व मुखिया मृदुला देवी के इस्तीफे के कारण मुखिया पद रिक्त हुआ है, जिसके लिए उपचुनाव होना है। वहीं धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड संख्या एक और झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पंच पद तथा बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या दो में वार्ड सदस्य […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में घर में सेंधमारी, नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर । भ्रमरपुर गांव वार्ड संख्या 11 में चोरी की एक घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी सदानंद चौधरी के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी, जेवरात और मोबाइल की चोरी कर ली। घटना को लेकर गृहस्वामिनी सोनी कुमारी ने भवानीपुर थाना में अज्ञात नशे में धुत्त युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर स्मैक और गांजा पीकर मोहल्ले में घूमते हैं। उन्हीं में से किसी ने भेंडीलेटर के रास्ते ईंट तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकद, जेवरात एवं मोबाइल की चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर […]

Noimg

26 रक्तवीरों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया द्वारा रक्तदाता सम्मान पखवाड़ा आयोजित, 26 रक्तवीरों को किया गया सम्मानित नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा शनिवार की संध्या मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया परिसर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर “रक्तदाता सम्मान पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका, वरिष्ठ सदस्य रवि प्रकाश सर्राफ, विवाह भवन के सचिव शंभु रूंगटा, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, संरक्षक अभय प्रकाश मुनका एवं संयोजक विकास चिरानिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। रवि सर्राफ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और इससे जीवन […]

Noimg

मंजूषा समर कैंप में बेहतरीन पेंटिंग करने वाले 10 बच्चों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। मंजूषा समर कैंप में उत्कृष्ट चित्रकला प्रस्तुत करने वाले दस छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इन बच्चों को मेडल और ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मान्यता मिली और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी मिली। समारोह के मुख्य अतिथियों में नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, समाजसेवी मुकेश राणा, शिक्षक मनोज यशपाल और सौरभ सुमन शामिल थे। सभी अतिथियों ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर मंच और उपस्थित बच्चों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृत […]

रविंद्र हत्याकांड के आरोपी के विरूद्ध किया गया इश्तिहार तामिला ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 20 अक्टूबर 2024 को नवगछिया थानांतर्गत नया टोला में लोग्नाहा बेतिया निवासी वर्तमान पता नयाटोला नवगछिया निवासी रविंद्र कुमार पिता अशर्फी चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 347/24, धारा 103 (1)/3 (5) एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत 02 नामजद एवं 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया के नयाटोला नवगछिया निवासी विजेंद्र उर्फ जितेंद्र कुमार पिता नंदू चौधरी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को शनिवार को नवगछिया थाना […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपी के विरूद्ध किया गया इश्तिहार तामिला || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 18 अगस्त 2024 को नवगछिया थानांतर्गत जीरो माईल से करीब 100 मीटर पूर्व हनुमान मंदिर के पास एनएच 31 पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी टोक्सन शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध मे मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 268/24, धारा 190 /191(3)/126(2)/103 (1)/109(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 02 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं कांड में फरार चल रहें अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र में पकड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डा पिता महेंद्र मंडल के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत […]

उमस भरी गर्मी से परीक्षा केंद्र पर बेहोश हुई छात्रा,अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। शनिवार को बीए पार्ट-3 की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा के बाद एक छात्रा तेज उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। यह घटना परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद उस समय हुई जब छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। बेहोश हुई छात्रा की पहचान अनुराधा कुमारी, पिता नरेश पासवान के रूप में हुई है। वह बिहपुर प्रखंड के झंडापुर गांव की निवासी है और वर्तमान में जेपी कॉलेज, नारायणपुर में पार्ट-3 की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शी सहेलियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते समय अचानक अनुराधा कुमारी चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति […]