Category Archives: भागलपुर

Noimg

निःशुल्क शिशु हृदय रोग जांच शिविर का होगा आयोजन, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त ऑपरेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क जांच और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। यह शिविर जीवन जागृति सोसाइटी, शिशु अकादमी भागलपुर और नारायणा हेल्थ (नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज, कोलकाता) के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगा। जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि संस्था बीते कई वर्षों से नारायणा हेल्थ के सहयोग से ऐसे बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाती आ रही है और अब तक सैकड़ों बच्चों को नया जीवन मिला है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस सेवा को […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आम बना ‘सिंदूर’, भागलपुर की आम प्रदर्शनी में मिला प्रथम पुरस्कार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। चर्चित “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भागलपुर में एक खास किस्म के आम का नाम ‘सिंदूर’ रख दिया गया है। इस आम ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर द्वारा आयोजित 11वीं आम प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर लिया। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार और बीएयू के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह उस समय ठिठक गए जब वे ‘सिंदूर’ आम के पास पहुंचे। उनके साथ मौके पर ‘मैंगोमेन’ के नाम से मशहूर आम उत्पादक अशोक चौधरी भी मौजूद थे। अशोक चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने अपने बागान में उगने वाले इस विशेष आम को ‘सिंदूर’ नाम दिया। जब इसे इस बार प्रदर्शनी में रखा गया तो दर्शकों और निर्णायकों […]

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव के पास वाहन संख्या BR10T1172 को रोका। जांच के दौरान वाहन से कुल 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी कर कहीं ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेह आलम अंसारी, पिता स्व. सलीम अंसारी, ग्राम सुंदरपुर, थाना पीरपैंती के रूप में की गई है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ अवनीश कुमार ठाकुर, उदय कुमार सिंह और नरेंद्र सिंह जैसे पुलिसकर्मी शामिल थे, […]

Noimg

ललमटिया में करंट लगने से छड़ मिस्त्री की मौत, निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही थी हाई वोल्टेज तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छड़ मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक एक निर्माणाधीन मकान की छत पर छड़ बिछा रहा था, तभी छत के ठीक पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार से उसका संपर्क हो गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही बिजली की यह तार बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काफी नीचे लटक रही थी, जो हादसे का कारण बनी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे गिरिराज सिंह, बोले – कांग्रेस देशद्रोहियों की पार्टी, मोदी ने जो कहा वह कर दिखाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की प्रथा समाप्त करना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण – ये सब केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि संकल्प थे जिन्हें जमीन पर उतारा गया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 27 करोड़ से अधिक […]

Noimg

BREAKING : नवगछिया के गोपालपुर करचीरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से किया छलनी || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करचीरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक ग्रामीण चिकित्सक की पहचान मो. रिजवान पिता मो० आलमगीर के रूप में हुई है। वे किसी कार्य से अपने सहयोगी के साथ दूध लेने करचीरा गांव गए थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी  अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था। जैसे ही ग्रामीण चिकित्सक वहां पहुंचे, अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए चिकित्सक गांव की गलियों में दौड़ने लगे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें दौड़ाकर गोली मारी। परिजनों के […]

कैलाश ठाकुर को साहित्य आंगन ने दी श्रद्धांजलि, अंगिका भाषा के आंदोलन में निभाई थी अग्रणी भूमिका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कला केंद्र, भागलपुर में बुधवार को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था साहित्य आंगन और शब्दों की दुनियां के संयुक्त तत्वावधान में अंगिका भाषा के समर्पित आंदोलनकर्मी कैलाश ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने उन्हें “अंगिका के योद्धा” बताते हुए उनके योगदान को याद किया। ज्ञात हो कि कैलाश ठाकुर का निधन 8 जून को पटना में लंबी बीमारी के बाद हो गया। वे पीरपैंती के मलिकपुर गांव निवासी थे और पूर्णिया डिवीजन में वाणिज्य कर के संयुक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर के छोटी खंजरपुर स्थित एस.एम. कॉलेज रोड पर निवास करते थे। कार्यक्रम में टेक्नो मिशन स्कूल के संस्थापक ई. अंशु सिंह ने उन्हें “अंगिका के योद्धा” बताते हुए कहा […]

Noimg

राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने लालू यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर बुधवार को पटना स्थित राबड़ी देवी आवास पहुँचकर गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर लालू यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। लालू यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। राजद कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के गाँवों, टोले-मोहल्लों और कस्बों में वंचित एवं दलित परिवारों के बीच भोजन वितरण और बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों और मस्जिदों में पूजा-पाठ तथा इबादत कर लालू प्रसाद यादव […]

भाजपा नवगछिया में आईटी और मीडिया टीम का हुआ विस्तार, संजीव वर्मा बने आईटी संयोजक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया इकाई की ओर से संगठन को सशक्त और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आईटी और मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। इस क्रम में संजीव कुमार वर्मा को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संगठनात्मक मजबूती के तहत छह जिला प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है, जिनमें दिनेश यादव को मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अन्य जिला प्रवक्ता के रूप में अभय राय, रवीश भारती, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव और कुमार गौरव को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया विभाग की कमान रूपेश झा और अनीष यादव को सौंपी गई है, जिन्हें संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। वहीं, डाटा प्रबंधन […]

Noimg

नवगछिया अमृत भारत स्टेशन पर शुरू हुआ विकास कार्य, एफओबी और एक्सीलेटर के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवगछिया स्टेशन पर विकास कार्य की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी आसानी से मिल सके। अब स्टेशन के दक्षिण छोर पर विशेष रूप से कई नए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार नवगछिया स्टेशन पर लगभग बारह मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। इस एफओबी को एक्सीलेटर (स्वचालित सीढ़ी) से जोड़ा जाएगा जिससे यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्लेटफार्म पार करने में सुविधा होगी। […]