Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया :गोपालपुर आने को लेकर की थी मना ही इसलिए दिया आवेदन – इंजीनियर शैलेंद्र|| GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – गोपालपुर विधायक से जान का खतरा बताकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देने वाले भाजपा के बिहपुर विधानसभा से विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि मोबाइल पर गोपालपुर विधायक द्वारा उन्हें गोपालपुर नहीं आने की मनाही की गई थी. लेकिन उनके घर आने जाने का रास्ता गोपालपुर होते हुए हैं जाता है. ऐसे में वे जब भी क्षेत्र में रहेंगे और अपने घर आएंगे जाएंगे तो उन्हें गोपालपुर जाना ही होगा ऐसी स्थिति में उन्हें लगा कि उनकी जान को खतरा है. दूसरी तरफ भाजपा का कार्यालय भी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है. DESK 04

नवगछिया के लतरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में तेतरी नें दर्ज की शानदार जीत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत लतरा में क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच शुक्रवार को तेतरी बनाम लतरा के बीच में खेला गया । टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तेतरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए जिसमें कृष्णा के 73 सौरव के 36 एवं छोटू के 35 रनों की शानदार बल्लेबाजी रही । वही जवाब में उतरी लतरा की टीम मात्र 171 रन ही बना सकी गेंदबाजी में तेतरी की ओर से मंटू ने दो मयंक ने तीन विकेट लिए । वहीं रोमांचक मैच में तेतरी ने शानदार जीत के साथ खिताब अपनें नाम दर्ज किया । तेतरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 के सदस्य संतोष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद जीत […]

नवगछिया के मकंदपुर चौक NH31 पर अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौ’त, एक घायल मायागंज रेफ़र ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – राष्ट्रीय राजमार्ग मकंदपुर चौक के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी हरिनंदन सिंह का पुत्र ललन कुमार (20) की मौत हो गयी हैं जबकि गांव के ही बिंदेश्वरी साह का पुत्र मनोहर साह (32) गंभीर रूप से घायल है. मनोहर को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. घटना गुरुवार रात दस बजे की है. परिजनों ने बताया कि ललन कुमार और मनोहर साह दिनों जल नल का काम करके पैदल ही घर लौट रहे थे. मकंदपुर चौक पर सड़क पार करने के क्रम में एक आज्ञात अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गये. ललन की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की बात कही जा […]

गोपालपुर : बैंक प्रबंधक ने फर्जी एलपीसी पर फर्जी लोगों को दिया लाखों का त्रृण, मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा के ततकालीन प्रबंधक जयप्रकाश झा ने गोपालपुर अंचल के फर्जी एलपीसी व फर्जी मतदाता पहचान पत्र पर सात लोगों को 90 हजार रुपये की दर से फाइल में ही केसीसी त्रृण का भुगतान कर बिचौलियों के साथ मिल कर सरकारी राशि का बंदरबाँट कर लिया. लंबे समय से तथाकथित त्रृणधारकों द्वारा त्रृण की अदायगी नहीं होने पर जब त्रृणधारकों के पते पर नोटिस का तामिला कराने की प्रक्रिया के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. मामले की जानकारी मिलने पर वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पूरे मामले की जानकारी बैंक के वरीय अधिकारियों को दी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर ततकालीन शाखा […]

गोपालपुर : राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर : राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सीएचसी गोपालपुर में स्वास्थ्य शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर राज्य आयुष समिति के पर्यवेक्षक डा अरविन्द कुमार मिश्रा, आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर के प्राचार्य डा सी बी सिंह, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डा प्रदीप कुमार अग्रवाल व सीएचसी प्रभारी डा सुधांशु कुमार व सैदपुर पंचायत के उप मुखिया चंदन कुमार ने किया . इस अवसर पर योग विञान के द्वारा गंभीर बीमारियों से मुक्ति पाने का उपाय भी बताया गया. मौके पर बडी संख्या में पहुँचे ग्रामीणों के बीच आयुर्वेदिक, होमियोपैथी व यूनानी दवा का मुक्त वितरण देशी चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद किया गया. मौके पर गोपालपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डा उमेश कुमार, डा राधेश्याम अग्रगति, होमियोपैथी के डा खुर्शीद […]

नवगछिया : बिना चढावा के गोपालपुर प्रखंड में नहीं मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना का लाभ गोपालपुर प्रखंड में गरीबों को बिना चढावा दिये नहीं मिलता है. मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी ने गाँव के गरीबों को पक्का छत उपलब्ध कराने हेतु पीएम आवास योजना के तहत तीन किश्तों में लाभुकों के खाते में एक लाख रुपए देने का प्रावधान बनाया है. साथ ही लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि के रूप में बारह हजार रुपये तथा मनरेगा से मजदूरी के रूप रुपये लाभुकों के खाते में दिये जाने का प्रावधान है . परन्तु पंजीयन, जिओ टैगिंग व कागज वगैरह के नाम पर लाभुकों से दो हजार रुपये व खाते में राशि की पहली किश्त आने पर दस से […]

गोपालपुर : शाहनवाज हुसैन को विधान परिषद् सदस्य का उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपाइयों ने किया प्रसन्नता व्यक्त || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद् का उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार व्यक्त किया. सैदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जितेन्द्र कुमार गौतम, गोपालपुर डिमाहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय चौधरी, नवगछिया भाजपा महामंत्री आलोक सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री द्वय रंजीत झा, चंदन कुमार भगत, बादल चौरसिया, रवि कुमार साह सहित दर्जनों भाजपाइयों ने श्री हुसैन को भाजपा द्वारा बिहार विधान परिषद् का उम्मीदवार बनाये जाने पर स्वागत करते हुए कहा कि बिहार के चहुंमुखी विकास में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा. DESK 04