September 24, 2020
सुरजेवाला ने मोदी और नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों को तबाह कर रहे तीन काले कानून से GS NEWS
Barun Kumar Babulकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और छत्तीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस समर्थित सरकार बनी तो किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लाएंगे। बिहार में महागठबंधन के सभी साथी एकजुट हैं। सरकार नये कानूनों की मदद से किसानों के खेत को चहेती कंपनियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। सदाकत आश्रम में गुरुवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी थे। नेताओं ने कहा कि देश में कोरोना, सीमा पर चीन और खेती पर मोदी सरकार हमलावर है। संसद में किसानों के हित की आवाज दबाई जा रही है […]