Category Archives: नवगछिया

मवेशी को लगने वाला ऑक्सी-टॉसिन इंजेक्शन पीकर दे दी जान ||GS NEWS

DESK20250

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत भवानीपुर पुलिस अंजान नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौहद्दी में रविवार को सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद में एक युवक ने पशुओं में हार्मोन के लिए लगने वाला ऑक्सी-टॉसिन इंजेक्शन पी लिया। वहीं सेवन करने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगा। आननफानन में घरवाले उसे खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी निवासी धीरज कुमार पिता मंटू यादव उम्र 19 वर्ष बताया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद आक्रोश में आकर धीरज ने भैंस को लगने वाला हार्मोन का ऑक्सी-टॉसिन […]

Noimg

गंगा में डूबी दो सगी बहनों का 22 घंटे बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया काली मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान गंगा में डूबी दो सगी बहनों का शव सोमवार की सुबह 22 घंटे बाद बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवटोलिया वार्ड संख्या-10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (8 वर्ष) अपनी मां रीना झा, नानी, सगी बहन रिया कुमारी (14 वर्ष) और मौसेरी बहन नीशू कुमारी (11 वर्ष) के साथ नवटोलिया काली मंदिर में पूजा के लिए गई थीं। पूजा से पहले सभी महिलाएं और बच्चियां गंगा नदी में स्नान करने लगीं। सभी किनारे पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रही […]

Noimg

अलीगंज में कूड़े के ढेर से नवजात का शव बरामद, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चौकी के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब बजाज शोरूम के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव देखा गया। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी और चिंता का माहौल है। उनका […]

Noimg

शिवनारायणपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पिरपैंती विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, बुलो मंडल, […]

Noimg

प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित हुआ। अध्यक्षता संजय प्रसाद यादव एवं संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्धाटन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया और शैक्षणिक स्थितियों पर सारगर्भित तथ्यों को प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत, पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल को प्रस्तुत किया गया, जो ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविकान्त सुमन, उपाध्यक्ष विधाकांत भारती, सुनील […]

Noimg

लूटकांड में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 03 सितंबर 2025 को खरीक थानांतर्गत ग्रामीण सड़क गोटखरीक के समीप अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 02 पिकअप चालक से नगद रूपया, मोबाईल एवं पिकअप में लोड अनार की पेटी लूट लिया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 269/25, धारा- 309 (6) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूध किया गया। उल्लेखनीय है कि कांड में लूटी […]

Noimg

गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबीं दो सगी बहनें, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक हृदयविदारक घटना में गंगा नदी में स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवटोलिया वार्ड संख्या 10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (उम्र 17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बहनों के शव अब तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। घटना के समय मृतका की मंझली बहन रिया कुमारी और मौसेरी बहन निशु कुमारी (डीमई, थाना फुल्लीडुमर, जिला बांका) भी साथ थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते गंगा की तेज धार से बचा लिया। परिवार की महिलाएं—मां रीना झा और नानी—चारों बच्चियों को लेकर नवटोलिया […]

Noimg

रंगरा भवानीपुर रेल ट्रैक किनारे मिले शव की पहचान, नवगछिया के मनियामोड़ का किशोर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बरौनी–कटिहार रेलखंड पर नवगछिया के पूर्वी रेल समपार से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूरब, भवानीपुर के समीप शनिवार की संध्या रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। अब उस शव की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ वार्ड संख्या 12 निवासी मोहम्मद अयान खान (उम्र 16 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद अजीर खान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अयान शुक्रवार की सुबह बारह रबीउल अव्वल त्योहार के अवसर पर जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को परिजन ढूंढते हुए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रंगरा थाना के माध्यम से […]

Noimg

भागलपुर में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, सफल खिलाड़ियों को मिलेगा प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया स्थित हाई स्कूल के मैदान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी एवं जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच जेम्स फाइटर, अमित कुमार, ज्ञान वाटिका स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, मोहम्मद नाजिम और संजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है: येलो बेल्ट: अभिषेक कुमार, राहुल आनंद, अमन कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार, दीपिका कुमारी ग्रीन वन बेल्ट: […]