August 2, 2020
नवगछिया: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, लंबे समय के बाद जमकर हुई खरीदारी GS NEWS
Barun Kumar Babulनवगछिया – एक अगस्त से लॉकडाउन समाप्त हो जाने के बाद नवगछिया बाजार में काफी तेजी देखी जा रही है. रविवार को रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी थी. मिठाई, कपड़े, फास्ट फूड, जंक फूड, राशन, सब्जियों, राखियों के बाजार में काफी तेजी देखी गई. लोगों ने जमकर सामानों की खरीदारी की है तो दूसरी तरफ लंबे अरसे बाद दुकानदारों के चेहरे भी खिले दिखे. लेकिन इन सब चीजों के बीच कोरोना से एहतियात और सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से गायब दिखा. देर शाम जब पुलिस संध्या गश्ती में निकली, तब दुकानदारों ने अपने दुकानों के शटर गिराये. स्थानीय लोगों ने बताया कि लॉक डाउन का भी कोरोनावायरस पर असर नहीं दिखा. लोगों के संक्रमित होने के मामले […]