


पूर्णिया । कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी कंप्यूटरोनेक्स (Computroneex) ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा के हयात होटल में आयोजित प्रतिष्ठित ‘HP LEAD BEYOND Partner Summit 2026’ समारोह में कंपनी को ‘रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान एचपी इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट इप्सिता दासगुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद कंप्यूटरोनेक्स की टीम में खुशी का माहौल है।
कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक चंचल कुमार झा ने इस उपलब्धि को पूरी टीम और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एचपी इंडिया की ओर से मिला यह सम्मान कंपनी के लिए गर्व का क्षण है। यह अवॉर्ड रिटेल क्षेत्र में बेहतर ग्राहक अनुभव, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और उच्च मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि एचपी कंप्यूटरोनेक्स के लिए केवल एक बिजनेस पार्टनर नहीं, बल्कि सीखने, नेतृत्व और निरंतर विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
चंचल कुमार झा ने इस सफलता का श्रेय कंपनी के समर्पित कर्मचारियों, एचपी के सहयोगियों, मार्गदर्शकों और ग्राहकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कंप्यूटरोनेक्स को आईटी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने तथा नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
उल्लेखनीय है कि कंप्यूटरोनेक्स लंबे समय से कंप्यूटर, आईटी उत्पादों और तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
















