


पूर्णिया । चेंबर ऑफ कॉमर्स, पूर्णिया के आगामी चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेंबर कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने समर्थकों और व्यवसायियों की मौजूदगी में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और व्यापारिक गलियारों में चुनाव को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

अध्यक्ष पद के लिए श्रवण कुमार चौधरी उर्फ बबलू चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक प्रदीप छाबड़ा तथा समर्थक कन्हैया रस्तोगी रहे। वहीं महामंत्री पद के लिए वीरेंद्र कुमार जैन ने नामांकन किया। उनके प्रस्तावक नेमचंद वेद एवं समर्थक हेमराज यादव उर्फ पप्पू यादव बने। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीलकमल जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक पवन सिंह तथा समर्थक अनिल जायसवाल रहे।
नामांकन प्रक्रिया की देखरेख चुनाव प्रभारी भानु चौधरी, साकेत शर्मा एवं धीरज पराशर ने की। इस दौरान गुलाबबाग, पूर्णिया एवं तक्षशिला क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे। मौके पर रघुवीर अग्रवाल, विजय सिंह वेद, मनोज पुगलिया, पंकज डागा, दीपक अग्रवाल, मो. रुस्तम खान, नवनीत केडिया, चंदन डागा, अशोक वेद, निर्मल जी, सुरेंद्र बिनायकिया, राजदेव प्रसाद मौर्य, पवन सिंह, करण पटवारी, सुरेंद्र नाहर, संजय गुप्ता, रूपेश डूंगरवाल सहित अनेक चेंबर सदस्य उपस्थित थे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। प्रत्याशी अब व्यापारियों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए अपने-अपने विजन और विकास के एजेंडे के साथ समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं।
















