February 25, 2026
नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग विधानसभा में उठी, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रखा प्रस्ताव || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिहार विधानसभा में नवगछिया अनुमंडल से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नवगछिया पुलिस जिला को पूर्ण जिला का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सरकार के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित से जुड़े कई तर्क रखे। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि नवगछिया भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक विस्तार और लगातार बढ़ती जनसंख्या के आधार पर पूर्ण जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं रखता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नवगछिया एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां प्रशासनिक जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं […]