Category Archives: नवगछिया

Noimg

फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन में बिहार ने राजस्थान को हराया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) – फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के पूल “बी” के लीग मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को 35-20, 35-16 से मात दी। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस मैच में बिहार की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान प्रिया सिंह, युक्ता रानी, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी और कोमल कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश की सर्वश्रेष्ठ 8 महिला टीमों को खेलने का अवसर मिलता है। इस वर्ष भी बिहार की महिला टीम क्वालीफाई कर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेल रही है। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी, आरोपी फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में एटीएम धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। शनिवार शाम मकनपुर चौक स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने दो महिलाओं के एटीएम कार्ड बदल दिए और फरार हो गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी नागो यादव की पत्नी बेबी देवी और सुकल यादव की पत्नी कविता देवी पैसे निकालने एटीएम पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और मदद का नाटक करते हुए उनका पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं के एसबीआई एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें अलग कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों […]

Noimg

नवगछिया में गणतंत्र दिवस पर “मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया की मारवाड़ी युवा मंच शाखा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में “मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इस संबंध में अध्यक्ष चेन्तन मुनका ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर के रक्त अधिकोष की टीम के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नजदीकी लोगों को आपातकाल में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर यही शिविर मददगार साबित होता है। श्री मुनका नें जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और रक्तदाता वास्तव में जीवन रक्षक हीरो होते हैं, जो दूसरों की जिंदगी बचाने में योगदान देते हैं। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने […]

Noimg

मद्यनिषेध के कांडों में कुल- 08 अभियुक्त गिरफ्तार एवं कुल 24.5 लीटर शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से बैग में शराब लेकर झल्लूदास टोला की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में गोपालपुर थाना टीम द्वारा झल्लूदास टोला रोड के समीप मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा करने पर मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति उक्त मोटरसाईकिल को छोड़कर भागने में सफल रहे। तत्पश्चात मोटरसाईकिल एवं बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 10.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 23/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

छोटू यादव गिरोह के कुख्यात सदस्य राहुल यादव नागालैंड से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य और नवगछिया जिले के 50 हजार रुपए के ईनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव को नागालैंड के दिमापुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 03/26 के तहत धारा 308(2)/308(3)/308(4)/308(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, जिसमें नवगछिया, गोपालपुर, […]

Noimg

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया की मनीषा का चयन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : 28 जनवरी से 01 फरवरी तक तमिलनाडु के इरोड में आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर (बालक व बालिका) टीम में नवगछिया की खिलाड़ी मनीषा कुमारी का चयन हुआ है। राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि चयन पिछले दिनों मोतिहारी में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। नवगछिया सिमरा की निवासी मनीषा कुमारी, जो अरुण कुमार पोद्दार और नूतन देवी की पुत्री हैं, ने राज्य टीम में अपनी जगह बनाई। राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र, गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, […]