Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गोपाल गोशाला में रविवार एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि मंच संचालन विजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक शैलेश कुमार ने एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने इस सम्मान को पहली बार किसी विधायक द्वारा प्रदान किए जाने वाला गौरवपूर्ण अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। विधायक शैलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं है, बल्कि एनडीए के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और गोपालपुर विस की लगभग […]

Noimg

जपतैली में बच्चों के विवाद में पति-पत्नी पर हमला, घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतैली में बच्चों के विवाद को लेकर पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल उधो मंडल के पुत्र रवीन मंडल और उनकी पत्नी रिंकू देवी हैं। घायल पति-पत्नी को परिजनों ने तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायल रिंकू देवी ने बताया कि यह घटना बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई, जिसमें पड़ोसी ने उन्हें मारपीट किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल व बिस्किट का किया वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को सहयोग प्रदान करना रहा। इस कार्यक्रम में नवगछिया बाजार के व्यवसायी पुरुषोत्तम यादुका अपनी धर्मपत्नी वीणा यादुका तथा अमित यादुका के साथ विशेष रूप से शामिल हुए और कंबल वितरण में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मी एवं यादुका परिवार के सभी सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से लगे रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती […]

Noimg

आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। सम्मान समारोह के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया की टीम को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों की संतुष्टि, रिकॉर्ड संधारण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप कार्य प्रणाली की सराहना की गई। इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की इस सफलता के पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास के कुशल नेतृत्व एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ बीएचएम अनुरिमा कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) किस्मत कुमारी […]

नवगछिया की प्रज्ञा भारती का भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में चयन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में बिहार के तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है। महिला वर्ग में चयनित दो खिलाड़ियों में से एक नवगछिया के मक्खातकिया निवासी प्रज्ञा भारती का चयन हुआ है। प्रज्ञा भारती, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मंडल एवं शिक्षिका शीला देवी की पुत्री हैं। उनके चयन से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में हर्ष का माहौल है। राज्य प्रवक्ता […]

झंडापुर थाना क्षेत्र में 30 लीटर देशी शराब के साथ टोटो चालक गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडापुर थाना की पुलिस टीम ने बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर एक टोटो (पंजीकरण संख्या BR10SV-3105) को रोका। जांच के दौरान टोटो से कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान टोटो चला रहे नीतिश कुमार, पिता अलखु मंडल, निवासी छोटी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब के साथ-साथ प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में झंडापुर […]

Noimg

नवगछिया में लायन्स क्लब की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम || GS NEWS

Chanchal Jha0

शनिवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से ठाकुरवारी पंडित टोला जयरामपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेवा निवृत्त प्राचार्य दिनेश पंडित के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष अबधकिशोर सिंह थे। सम्मानित अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह और राजेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन डॉ. आनंद विक्रम, मती पुनम, नवेंदु कुमार शेखर एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग प्रदान किया। […]

मदरौनी के पास एनएच 31 से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मद्य निषेध पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध के पदाधिकारी मदरौनी के पास वाहनों की सघन जांच में जुट गए। जांच के दौरान एक हाइवा ट्रक से कुल 993.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11,92,320 रूपये है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वंशी पचरा निवासी राम कुमार है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजु कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मद्य निषेध, मद्य निषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। सभी ने मिलकर अवैध शराब तस्करी […]

Noimg

नवगछिया में कड़ाके की ठंड के बीच नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की है। नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा बिहुला विषहरी पार्क, स्टेशन चौक, वैशाली चौक, गोपाल गौशाला परिसर तथा नगर परिषद कार्यालय के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों का चयन विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आम लोगों की अधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों, फुटपाथ पर रहने वाले […]