December 3, 2025
नवगछिया फोरलेन पर भीषण बाइक हादसा, दो गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया जीरोमाइल से कदवा की ओर जाने वाले फोरलेन सड़क स्थित बाबा विशु राउत संपर्क पथ पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण बाइक दुर्घटना हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान प्रिंस खान (पिता—मो. नसीब) और मो. हैदर (पिता—मो. गुलजार) के रूप में हुई है। दोनों भागलपुर के ईशाचक के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एसी–फ्रिज तकनीशियन हैं और सेवा देने के लिए आलमनगर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। DESK2025