Category Archives: बिहार

नवगछिया: गंगा के जल स्तर में वृद्धि जारी, तटबंध पर बढ़ा नदी का दबाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– इस्माइलपुर में ने इलाके में फैला बाढ़ का पानी, स्थिति भयावह नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है वर्तमान में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर 32.20 पर बह रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जल स्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद से तटबंध पर दबाब बढ़ गया है. इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच स्पर संख्या छह पर नदी के पानी का काफी दबाव बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के अभियंता द्वारा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद स्परों की लगातार मोनिटरिंग […]

नवगछिया: भवानीपुर टावर चौक पर उजानी निवासी बाइक सवार दो लोगों पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमले के बाद दहशत में परिजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार जिले के  कुरसेला थाना क्षेत्र में  हुए शमीम  हत्याकांड से  जुड़े हैं घटना के तार -भाडे के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। वारदात में शामिल अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर नवगछिया – रंगरा ओपी के टावर चौक के पास अपराधियों द्वारा उजानी निवासी मो एहसान एवं जामुनिया निवासी  मो अजहर को गोली मारने की घटना के बाद मो एहसान के परिवार के सदस्य दहशत में है. अपराधीयों द्वारा जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल एहसान के परिजन गहरे सदमे में है और डरे सहमे हुए हैं. घायल के घर से सभी पुरुष सदस्य उनके इलाज के लिए पटना गए हुए हैं. घर में सिर्फ महिलाएं है. मामले को लेकर  रंगरा पुलिस द्घारा मो एहसान का फर्द  बयान दर्ज […]

नवगछिया: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन मनाया गया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – प्रखंड कैम्प कार्यालय नवगछिया में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन मनाया गया. जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह पूर्व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया. मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि भारत के नवनिर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा, पंचायती राज और सूचना क्रांति के सूत्रधार थे राजीव गांधी. इस दौरान शीतल सिंह निषाद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर संपर्क करने की अपील की. इस मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, राजीव चौधरी, बाल्मीकि कुमर, फागु सिंह, छोटे लाल ततमा, सुनील कुमार चौधरी, […]

नवगछिया: जिप सदस्य सह भाजपा नेत्री ने नरकटिया तटबंध का किया निरीक्षण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी ने नरकटिया तटबंध पर हुए कटाव निरोधी कार्य का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद कुमकुम देवी तटबंध पर हुए कटाव निरोधी कार्य गुणवत्तापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष तटबंध पर कटा शुरू होने के बाद तटबंध को बचाने के लिए अपना जी जान लगाते हुए सोनवर्षा, नरकटिया, गौरीपुर, अमरपुर, बभनगामा आदि गांव के लोगों ने साहस व परिश्रम परिचय देते हुए बांध को ध्वस्त होने से बचाया. आज उन लोगो के परिश्रम एवं सरकारी मिशनरी के मशक्कत के बाद नरकटिया गांव को कटाव से बचाया जा गया. लेकिन उस कटाव में गांव के दर्जनों लोगों के घर कटाव में नदी में समा गए थे. […]

तीज पर जीएस बेस्ट फोटो कंपटीशन ( परिधान ) पर 21अगस्त को शाम 6:00 से दूसरे दिन 10 बजे तक भेजकर फोटो पाएंगे एक आकर्षक उपहार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

तीज पूजा के अवसर पर पाठिकाओं के लिए जी एस न्यूज़ लाया है परिधान (बेस्ट फोटो कंपटीशन ) जी हां तीज पूजा के अवसर पर फ़ोटो सेल्फी भेज कर आकर्षक उपहार प्राप्त कर सकते हैं बताते चलें कि प्रतियोगिता निशुल्क होगा और बिना किसी चार्ज के सिर्फ जीएस न्यूज़ की पाठिकाओं के लिए होगा इसके लिए अपना एक फोटो या सेल्फी जो अपने परिवार के साथ हो नाम पते के साथ हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर है 8409181920 फोटो भेजने का समय 21 अगस्त 2020 शुक्रवार को शाम के 6 बजे से दूसरे दिन के सुबह 10 बजे तक है और यह प्रतियोगिता में सिर्फ GS NEWS के पाठिका ही […]

सुशांत सिंह राजपूत मामला:- CBI की बैठक, कल मुंबई रवाना होगी SIT टीम GS NEWS

PUJA JHA0

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को झटका देते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को दे दी है. ऐसे में सीबीआई की टीम आगे की जांच के लिए जल्द ही मुंबई जाएगी. साथ ही सीबीआई को मुंबई पुलिस दस्तावेज सौंपेगी. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है. ऐसे में सीबीआई मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सभी साक्ष्य और बीते दो महीनों में लिए गए बयान का रिकॉर्ड सौंपने के लिए जल्द कह सकती है. सीबीआई के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, जांच में जुटाए गए सभी साक्ष्य को साझा करने के लिए एजेंसी मुंबई पुलिस को पत्र लिखेगी. मुंबई […]

आज सीएम नीतीश कुमार ने 15 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता फिर काम करने का मौका देगी तो हर गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ेंगे। गांव को गांव से जोड़ते हुए एनएच, एसएच तथा प्रखंड तक आवागमन को और बेहतर बनाएंगे। इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश हमने दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 1992 करोड़ से बने ग्रामीण पथों और पुलों का उद्घाटन करने और साथ ही 13200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और कार्य आरंभ करने बाद वर्चुअल सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत पूरे राज्य में कुल 59 हज़ार किलोमीटर सड़कें बननी है जिसमें करीब 39 हज़ार 781 हज़ार किलोमीटर सड़क व 447 पुल बन चुका है और 17 हज़ार […]