Category Archives: बिहार

घोघा में दिनदहाड़े डाका कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । घोघा बाजार निवासी गोपाल उपाध्याय के घर दिनदहाड़े हुई डाका कांड का घोघा थाना पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है। घटना को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि यह घटना 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजे घोघा बाजार स्थित गोपाल उपाध्याय के घर हुई थी। तीन अपराधियों ने जबरदस्ती घर में घुसकर उनकी पत्नी क्रांति देवी को बंधक बना लिया और नगद एवं आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद क्रांति देवी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्थलों की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सबौर थाना क्षेत्र के बासुकी मंडल, ललन कुमार […]

152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ई० कुमार शैलेंद्र ने किया नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी और भाजपा विधायक ई० कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उन्होंने सभी जरूरी कागजात निर्वाचन कार्यालय में जमा किए। इस अवसर पर उनके साथ कुछ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन किया। ई० कुमार शैलेंद्र पुनः बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। DESK2025

कोशी नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर मुसहरी निवासी एक आठ वर्षीय बच्चे की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान सत्यम् कुमार, पिता ज्योतिष ऋषिदेव, साकिन – गोविंदपुर मुसहरी, थाना – नदी थाना, जिला – भागलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा सत्यम् कुमार बुधवार की दोपहर नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला […]

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना को सूचना मिली कि हड़िया पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजू कुमार, पिता सुबोध मलिक, निवासी नोनिया पट्टी, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया मोटर बरामद किया है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 351/25, दिनांक 15.10.25, धारा 317(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत […]

खरीक पुलिस ने बकरी चोरी मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहर निवासी सुभाष सिंह के घर से बकरी चोरी की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बकरी के साथ दो अभियुक्तों को गणेशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में वादी सुभाष सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 308/25, दिनांक 15.10.25, धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद इरसाद पिता जमाल नदाफ एवं सन्नी कुमार पिता बब्लू सिंह, दोनों निवासी चोरहर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बकरी एवं एक मोटरसाइकिल […]

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नवगछिया का नाम किया रोशन, जीते कई पदक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया के खिलाड़ियों ने भागलपुर में आयोजित बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता खेल भवन, भागलपुर में संपन्न हुई, जिसमें नवगछिया के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी आराध्या सिंह, प्रिया कुमारी, शिवम कुमार, हरिओम कुमार और ललित कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं देवाश्री ने रजत पदक जीता, जबकि आनन्या वत्सले और संजीव कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे नवगछिया में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों की सफलता पर नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, […]

जी बी कॉलेज में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जी बी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग में भारत सरकार के विधि एवं संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चार स्तंभों में विभाजित था, जिसके अंतर्गत तृतीय स्तंभ “संविधान का निर्माण” विषय पर विस्तृत परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की, जबकि विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार प्रसाद ने कराया। मंच संचालन का दायित्व डॉ. भावना वर्मा ने निभाया। परिचर्चा के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, […]

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी हुई आधिकारिक सूचना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।रिटर्निंग ऑफिसर, 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), भागलपुर द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार—(1) 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है। (2) नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर भागलपुर) को अभ्यर्थी स्वयं या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर से प्रारंभ होकर (लोक अवकाश को छोड़कर) किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर के कार्यालय कक्ष में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। (3) नाम निर्देशन पत्र का प्रपत्र उक्त स्थान और समय […]

17 अक्टूबर को भागलपुर समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजनों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में दिव्यांगजनों की सक्रिय और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से 17 अक्टूबर यानी आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भागलपुर समाहरणालय परिसर में अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागलपुर जिले के सभी दिव्यांगजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर समाहरणालय […]

खगड़िया में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, फर्जी केस मैनेज करने के नाम पर मांगी थी ₹12 हजार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खगड़िया जिले के मानसी थाना में तैनात दारोगा रोशन कुमार को निगरानी टीम ने ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दारोगा रोशन कुमार ने एक ट्रैक्टर चालक ऋषि कुमार से फर्जी केस को मैनेज करने के नाम पर ₹12 हजार की मांग की थी। चालक ने दारोगा की इस हरकत से परेशान होकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी दारोगा को भागलपुर निगरानी न्यायालय में […]