Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर पुलिस ने तीन लूटकांड का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद शब्बीर खान और मोहम्मद जमील आलम के रूप में हुई है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बाईपास थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बाईपास थाना क्षेत्र के सेंट ऐसा स्कूल के पास नाथनगर निवासी पंकज कुमार से ₹20,000 नगद और जेवरात लूटे गए थे। वहीं हबीबपुर थाना क्षेत्र में शाहकुंड निवासी संतोष कुमार से अपराधियों ने मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ₹5,000 छीन […]

Noimg

भागलपुर में नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के गोरियासी गांव में नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिल्लो मंडल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिल्लो मंडल नहाने के लिए गांव के पास स्थित एक पुलिया पर गए थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहकुंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मायागंज […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, एक छात्र की हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष नामक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल आयुष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कॉलेज में तनाव का माहौल फैल गया। नाराज़ छात्र मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर भी मौजूद थीं। छात्रों ने एसएसपी से शिकायत की कि आयुष पर हमला करने वाले आरोपी छात्र खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने देशी कट्टा और तीन गोली के साथ एक युवक व तीन नाबालिगों को पकड़ा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज पुलिस ने सोमवार की शाम अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि स्टेशन के पास से एक युवक और तीन नाबालिगों को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन नाबालिग जुटे हुए थे, जिनमें से दो हाई स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया, लेकिन पकड़े गए छात्रों की निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर स्टेशन के पास स्थित एक किराना दुकान […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हॉस्टल नंबर चार के गेट पर दर्जनभर छात्रों ने मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में छात्र आयुष राज पांडेय अपनी बाइक पर बैठे दिखाई देते हैं। तभी अचानक करीब 10 से 12 छात्र उन्हें चारों ओर से घेर लेते हैं। पहले कुछ देर कहासुनी होती है और फिर अचानक एक आरोपी आयुष के चेहरे पर वार कर देता है। इसके बाद छात्र लाठी और हॉकी स्टिक से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। हमले में आयुष बाइक समेत जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन से रवाना हुई जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस, पूर्वी भारत का दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक मौके पर नवगछिया स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्टेशन परिसर में जनसैलाब उमड़ा और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नई ट्रेन मिलने से यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय मंडल नें कहा कि भागलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया । DESK2025

नवगछिया-कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन शिलान्यास से क्षेत्र में खुशी, व्यापार और किसानों को होगा लाभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया और कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन का शिलान्यास होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से बिहार का सीधा संपर्क झारखंड और बंगाल से स्थापित हो जाएगा, जिससे नवगछिया एक बार फिर बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से दियारा क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। नवगछिया और कटरिया दोनों तरफ वाई आकार की रेल लाइन बनने से लोगों की आवाजाही और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, नवगछिया के किसानों को भी इसका सीधा लाभ होगा, क्योंकि उनके उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक […]