Category Archives: भागलपुर

Noimg

पुलिस की लापरवाही के कारण कोर्ट में लंबित मामले का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का दिया निर्देश जिलाधिकारी ने || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, पुलिस की लापरवाही के कारण कोर्ट में लंबित मामले का जल्द से जल्द निपटारा कराए जाने को लेकर भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, भागलपुर और नवगछिया व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारी और दोनों जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे | इस दौरान जिलाधिकारी ने वर्षों से लंबित पड़े दर्जनों मामलों की समीक्षा की, और दोनों जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस पदाधिकारियों से पुलिस के कारण लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा कराए जाने का दिशा निर्देश दिया | हम आपको बता दें कि पूरे देश में बड़ी संख्या […]

Noimg

शहर में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसएसपी ने किया अपराध गोष्ठी बैठक || GS NEWS

DESK 040

सभी थानों के थानाध्यक्ष से बैठक में शामिल भागलपुर/ निवास मोदी भागलपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है उस पर नकेल कसने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने आज सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के द्वारा अपराध गोष्टी बैठक में पेंडिंग पड़े सभी केसों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया । इस बैठक में सिटी एसपी, एएसपी, जिले के सभी डीएसपी के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिले में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। वही पेट्रोलिंग और जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधि […]

Noimg

दिनदहाड़े दो पक्षों में हुई झड़प, एक महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत नाजुक, पुलिस कप्तान क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक करने में थे व्यस्त ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, एक तरफ जहां वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम भागलपुर के सभी थानों के थानेदार के साथ शहर के क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर बैठक करने में व्यस्त थे वहीं दूसरी ओर शहर में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई जिसमें एक महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोड़ा गेट के समीप जमीनी विवाद का है ।लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढा गेट के समीप जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई झड़प में एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए, घायलों में दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है | घटना के बाबत घायल छोटू चौधरी ने बताया कि इसाकचक पासी टोला निवासी उसका […]

Noimg

अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया धूमधाम से ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भगवान विष्णु को समर्पित पर्व अनंत चतुर्दशी भागलपुर भागलपुर के आसपास के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। युवक और युवतियों ने उपवास रखकर कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना किया। कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर लोगों ने अपनी आस्था जताई, कथा सुनकर घर में सुख शांति वैभव और यश की कामना की, कथा के बाद पुरुषों ने दाहिने और महिलाओं ने बाएं भुजा पर पीले रंग के अनंत का धागा बांध मिष्ठान व पकवान खाएं। वहीं पुजारियों ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल से अनंत चतुर्दशी व्रत की शुरुआत हुई […]

Noimg

बुढ़ानाथ में गार्ड की हत्या के दूसरे दिन एसएसपी ने घटनास्थल पर की जांच ||GS NEWS

DESK 040

गार्ड के मोबाइल की कॉल डिटेल से खुल सकता है हत्या का राज भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,जोगसर थाना क्षेत्र के चंडी प्रसाद लेन स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट के गार्ड पुरुषोत्तम कुमार की गला रेत कर हत्या मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। वही अपार्टमेंट का बारीकी से मुआयना किया। वही गार्डरूम सहित हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच करते हुए उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, और जल्द ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वही जांच के दौरान गार्ड रूम से साड़ी, बाल्टी में पानी के साथ मोबाइल भी बरामद किया गया है। वही एफएसएल की टीम के द्वारा भी कई चीज जांच के […]

Noimg

वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण में खाने को लेकर हुआ विवाद ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,पीरपैंती प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य का तीन दिवसीय घर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जितने भी वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं सभी के भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए ,लेकिन वहीं वार्ड सदस्यों ने खाने का विरोध किया और कहा इस प्रशिक्षण में हम लोगों को जानवरों के जैसा भोजन कराया जाता है. खाने में सिर्फ चावल और दाल हैं सब्जी सलाद और पापड़ केवल कागजात पर तैयार हो रहा है सूत्रों से खबर है सरकार के द्वारा प्रति वार्ड सदस्य को 200 रुपये का खाना खिलाया जाना है सदियों से वार्ड सदस्यों के साथ सौतेला […]

Noimg

चलती कार में लगी अचानक आग,अफरा-तफरी का माहौल ||GS NEWS

DESK 040

मामला तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप एनएच 80 का भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में चलती कार में अचानक आग लग गई कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया बताते चलें कि कार में आग लगने का मुख्य कारण था इंजन का काफी गर्म हो जाना, ईंजन में लगी आग बुझाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी किसी प्रकार की घटना तो नहीं घटी लेकिन यह बड़ी घटना को अंजाम दे. सकता था समय रहते सभी उस कार से जल्दी बाहर निकले और फिर निजी होटल के समीप चालक ने कार रोका सभी होटल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझायी आग, जीरोमाइल से स्टेशन की ओर कार लेकर जा रहा कार चालक, मामले में किसी के […]

Noimg

बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में बिहार वारियर्स का विजय अभियान प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) आज से रेलवे मैदान,बिहपुर ( नवगछिया ) में प्रारंभ हुआ। बीबीबपीएल के उदघाटन मैच में बिहार वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बिहार को 26-35,35-27,35-23 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया। लीग के पहले मैच में बिहार वारियर्स की ओर से स्थानीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कप्तान राहुल कुमार,दीपक प्रकाश रंजन,राजू कुमार,बिट्टू ने एवं रॉयल चैलेंजर्स बिहार की ओर से कप्तान बादल कुमार,मो.सैफ,लाल बिहारी,छोटू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व चार दिवसीय बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का विधिवत उदघाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने फीता काटकर,नारियल फोड़कर व खिलाड़ियों से […]

Noimg

श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या हुए 36 घंटे बीत गए ,प्रशासन के हाथ अब भी खाली ||GS NEWS

DESK 040

परिजन कर रहे मुआवजे की मांग वरीय पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटनास्थल मिले हैं एक मोबाइल ,खुल सकते है कई राज भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के चंडीप्रसाद लेन स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट में 36 घंटे पूर्व गार्ड की हत्या मामले में एक और जहां अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, वही मृतक बांका रजौन के कठोन निवासी प्राइवेट गार्ड पुरुषोत्तम कुमार दास का शव पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए थे , लेकिन बहुत ही गरीब परिवार से आने वाले पुरुषोत्तम के परिजनों के हालात को देखकर और अपार्टमेंट के मालिक के द्वारा अब तक कोई सहायता नहीं दिए जाने से आक्रोशित होकर ग्रामीण आपस में चंदा कर […]