Category Archives: भागलपुर

राजद के दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने मोइन  ||GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि बिहपुर – गुरुवार को प्रखंड में राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ चक्रपाणि हिमांशु, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बिहपुर शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव और नारायणपुर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी छतीश कुमार यादव के देखरेख में सांगठनिक चुनाव कराए गये.जिसमें जिप मोईन राइन को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष  नारायणपुर प्रखंड के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा चुने गये. इस मौके पर नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की पार्टी की नीति एवं सिद्धांत को गांव -गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे और पार्टी की मजबूती पर जोर देंगे.कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया. मोइन राइन एवं  केदार शर्मा के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर जिला अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, वरिष्ठ नेता नंदू यादव ,अमरेन्द्र  सिंह ,मुखीया उमेश यादव, विजय यादव , सरपंच कैलाश यादव,अमन आनंद,सुबोध  […]

लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत छोटी परवत्ता गांव में सफाई कार्यक्रम शुरू ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता गांव में लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत सफाई कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया वीणा देवी ने किया. इस अवसर पर मुखिया वीणा देवी ने सभी स्वच्छताकर्मियों को ड्रेस व अन्य सामग्रियों का वितरण किया. मुखिया ने कहा कि जल्द ही बहुत जल्द पैदल रिक्शा और ई रिक्शा की व्यवास्था हर वार्ड में किया जाएगा. इस अवसर पर मुखिया ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों के तरह की अपने गांव को साफ रहें. स्वच्छता में ही संपन्नता का वास होता है. इस अवसर पर मुखिया वीणा देवी, उपमुखिया अजय पासवान, पर्यवेक्षक शेखर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज मंडल समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इसराईल मंसुरी से मुलाकात किया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराईल मंसुरी से मुलाकात कर उन्हें बुक भेंटकर और एक दूसरे को गले से गले मिलकर राजद कोटे से सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री बनने की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बढ़ाई दी. प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि मंत्री मो इसराईल मंसूरी को नवगछिया और भागलपुर आने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए भागलपुर और नवगछिया का शीघ्र ही कार्यक्रम बनाने का भरोसा दिया है. श्री यादव ने कहा कि महागठबंधन की नई सरकार में सभी वर्ग के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा. DESK 04

बिनोवा बहियार के पास गंगा नदी से वृद्ध का शव बरामद, डूब कर हुई है मृत्यु ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर पुलिस ने गंगा नदी से एक वृद्ध का शव बरामद किया है. वृद्ध की पहचान लक्ष्मीपुर पकड़ा निवासी 60 वर्षीय दीपो मंडल के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. देर शाम तक शव परिजनों को सौंप दिया गया था. परिजनों ने बताया कि दीपो मंडल बिनोवा बहियार में रह कर खेती करता था. चार दिनों से वे लापता थे. आज सुबह उनलोगों को सूचना मिली कि नदी में एक लाश है. जब जा कर देखा तो पता चला कि शव दीपो मंडल का है. घटना के परिजन गहरे सदमे में हैं. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने पीड़ित परिवार को […]

बोले भागलपुर सीएस – अस्पताल के बाहर अवैध क्लिनिक और अवैध लैब चलाने वालों पर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सीएस ने कहा कि अस्पताल के बाहर जो भी अल्ट्रासाउंड और अवैध लैब चलाने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए पदाधिकारियों को लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. सीएस ने कहा कि अस्पताल से बाहर के ऐसे संस्थान अनुमंडल अस्पताल से फंसा कर रोगियों को अपने संस्थान में ले जाते हैं और आर्थिक दोहन करते हैं. यहां किसी प्रकार की व्यवास्था में कमी नहीं है. जल्द ही सबों अवैध संस्थान चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा, डॉ बरुण कुमार, प्रबंधक अमित कुमार, परामर्शी अजय कुमार सिंह, प्रवीण जगन्नाथ, सोनू कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

अनुमंडल का सबसे बड़ा अस्पताल और एक घूंट पानी को तरसते हैं मरीज ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल का सबसे बड़ा अस्पताल नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल है. 10 लाख से अधिक लोग इस अस्पताल पर आश्रित हैं. लेकिन अस्पताल की मौजूदा हालात यह है कि अगर कोई मरीज प्यासा है तो उसके लिए एक घूंट पानी की व्यवास्था नहीं है. अस्पताल कर्मी और सुरक्षा गार्ड भी अपने अपने घरों से पानी लेकर आते हैं. आरओ और चापानल कई दिनों से खराब है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है. दूसरी तरफ अस्पताल के आपातकालीन स्ट्रेचर पर गंदा बेड सीट बिछाया गया था, जिस पर खून लगे हुए थे और बाल भी गिरे हुए थे. अस्पताल की इस व्यवास्था पर जब भागलपुर के सीएस उमेश शर्मा के संज्ञान में आया तो वे नाराज दिखे, उन्होंने संबंधित लोगों को […]

बैंठकपुर दुधैला पंचायत के चौहद्दी गाँव जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के बैंठकपुर दुधैला पंचायत के चौहद्दी गाँव में गंगा में बढोतरी के कारण पूरा गाँव जलमग्न हो गया.वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि पाँच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन के तरफ से कोई भी लाभ नहीं मिला है.ग्रामीण अशोक मंडल,सुबोध मंडल,संजय मंडल ने बताया कि बुधवार के दिन भारी बारिस के चलते हमलोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.जितना जल्द हो हमलोगों को प्रशासन के तरफ से राशन,पन्नी व दवाई का व्यवस्था मुहैया कराया जाए.सीओ अजय सरकार ने बताया कि शहजादपुर पंचायत व बैंठकपुर दुधैला पंचायत दोनों को जल्द से जल्द हर सुविधा मिलेगा. DESK 04

जहांगीरपुर वैसी से लापता बालक का शव कोसी नदी से बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव से बुधवार शाम से लापता मो मजजुम के 14 वर्षीय पुत्र मो मुजफ्फर का शव गुरुवार को बरामद किया गया है. सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतक के संबंधी गांव के सरपंच ने बताया कि बुधवार शाम से ही मुजफ्फर लापता हो गया था. काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज शाम में एक शव कोसी नदी में दिखा तो पुलिस की मौजूदगी में उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि शव मुजफ्फर का है. मुजफ्फर की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर संदेह है लेकिन मृतक का शव काफी फूल गया है, जिससे प्रथम दृष्टया […]