Category Archives: भागलपुर

Noimg

ताजिया जुलूस के दौरान घटित मारपीट की घटना में शामिल 07 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 06 जुलाई 2025 को भवानीपुर थानांतर्गत मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान 02 गुटों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई। इस संबंध में दोनो गुटों के विरूद्ध भवानीपुर थाना कांड संख्या 133/25 एवं 135/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त बलाहा निवासी मो पप्पू अली, मो सहीम अली दोनों पिता मो ताहिर अली, मो इबरान अली पिता भेखो अली, मो निजाद अली, मो सजाम अली दोनो पिता कैलू मियाँ, यूनूष अली पिता यूशूफ़ अली व बिरबन्ना निवासी मो शहीमुद्दीन पिता हनीफ अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

नवगछिया में महिला की हत्या: आरोपी ने अवैध संबंध बनाने का बनाया दबाव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव स्थित बालू टोला में एक युवक द्वारा 26 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। इस निर्मम हत्या में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रकाश मंडल पिछले कई महीनों से मृतका मोनी देवी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि प्रकाश मंडल बार-बार महिला के घर के आस-पास घूमता था और मोबाइल नंबर मांगता था। उसने कई बार मोनी को अकेले मिलने और नाजायज संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन मोनी ने समाज और परिवार की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उसे हर बार मना किया। गुरुवार सुबह […]

Noimg

बरारी गंगा घाट पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन, जल सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: बरारी गंगा घाट पर रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. अजय कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित थे। लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने गंगा में डूबने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि डूबने की स्थिति में समय पर उचित कदम उठाकर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को सीपीआर (CPR) पद्धति का प्रशिक्षण भी दिया और […]

Noimg

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, कांवरियों की मिली सराहना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने धांधी बेलारी, नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धांधी बेलारी स्थित स्थायी सरकारी धर्मशाला का दौरा कर वहां की सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहां ठहरे कांवरियों से बातचीत कर उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। कांवरिया इन सुविधाओं से संतुष्ट दिखे और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग का सूचना केंद्र और खूब लाल महावीर महाविद्यालय […]

Noimg

आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा ||GS NEWS

DESK20250

सरकार के इस फैसले से भागलपुर सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके सेवाभाव और मेहनत को मान्यता देने जैसा है। नीतीश सरकार ने राशि में की भारी बढ़ोतरी भागलपुर: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहीं आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोनों श्रेणियों की प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक ममता कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹300 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली ₹1000 […]

रामायण एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला ||GS NEWS

DESK20250

तुलसी जयंती पर बाल भारती विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया : तुलसी जयंती के पावन अवसर पर बाल भारती विद्यालय और बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने श्रीरामचरितमानस पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर सभी उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन करते हुए सभी अतिथियों और श्रोताओं का अभिनंदन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव डॉ. बी. एल. चौधरी, सह सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका […]

Noimg

एनएसएस तिलका मांझी विश्वविद्यालय का नया कीर्तिमान: गुलजार अली का स्वतंत्रता दिवस समारोह में चयन GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने एक और नया आयाम स्थापित किया है। अब तक एनएसएस स्वयंसेवकों को केवल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिलता था, लेकिन इस वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की परंपरा की शुरुआत की गई है। इस ऐतिहासिक कड़ी में बिहार से केवल दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिनमें से एक स्वयंसेवक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गुलजार अली हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने हर्षित होकर यह सूचना दी कि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुसार गुलजार अली का चयन 15 अगस्त 2025 को […]

Noimg

चलती ट्रेन में एक नई जिंदगी की शुरुआत: जनरल कोच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर / मुंगेर : रेल यात्रा के दौरान कभी-कभी ऐसे अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो जाते हैं, जो न केवल हमें हैरान करते हैं, बल्कि मानवीयता, साहस और तत्परता के अद्भुत उदाहरण भी पेश करते हैं। मंगलवार को पटना-दुमका एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने से कोच में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तत्परता से काम लेते हुए आसपास बैठी महिलाओं ने साहसिक कदम उठाए और मदद की। इस पूरे घटनाक्रम ने रेलवे की तत्परता और यात्रियों की सहयोग भावना को भी उजागर किया। महिला की पहचान और घटना का विवरण यह महिला यात्री चंदा देवी […]