Category Archives: भागलपुर

पीएचसी नारायणपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

पीएचसी नारायणपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में नब्बे गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में पीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के साथ डॉक्टर संजय प्रसाद डॉ दीपक कुमार, डॉ राहुल कुमार सहित पूरी पीएचसी नारायणपुर की टीम थी। श्री विनोद ने बताया कि नब्बे गर्भवती महिलाओं में से दो गर्भवती महिला हेपेटाइटिस बी और तीन गर्भवती महिला एनीमिया से पीड़ित मिली।सभी को पीएचसी नारायणपुर से आवश्यक दवाई देकर सेवन की विधि को बताया गया। DESK 04 B

एबीवीपी ने महाराणा प्रताप जयंती पर किया दीप प्रज्वलन // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर द्वारा महाराणा प्रताप की 491वी जयंती के उपलक्ष में खलीफाबाग चौक पर भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप के तस्वीर पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात दीप प्रज्वलन किया।एबीवीपी के विश्वविद्यालय संयोजक आशुतोष सिंह तोमर ने बताया कि तमाम कठिनाइयों और संघर्ष में भी किस प्रकार से परिस्थिति से समझौता किए बिना भी स्वाभिमान से जिया जा सकता है ये हमें महाराणा प्रताप से सीखना चाहिए। परिषद के गौतम साहू राजा यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार खलीफाबाग चौक पर हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है आगे भी हमलोग इसी तरह से मनाएंगे।हमें गर्व है कि महाराणा प्रताप जैसे वीर हमारे भारत भूमि पर जन्म लिए।कार्यक्रम […]

अखिल भारतीय महाराणा प्रताप फाउंडेशन भागलपुर शाखा की ओर से महाराणा प्रताप के जन्म जयंती पर हुआ कार्यक्रम // GS NEWS

DESK 04 B0

भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं महाराणा प्रताप का योगदान विषयों पर हुई परिचर्चा निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,अखिल भारतीय महाराणा प्रताप फाउंडेशन भागलपुर शाखा की ओर से आज महाराणा प्रताप के जन्म जयंती पर अखिल भारतीय महाराणा प्रताप फाउंडेशन भागलपुर के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति की रक्षा में महाराणा प्रताप का योगदान विषय पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम आनंदराम धनधानिया सरस्वती विद्या मंदिर में रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भागलपुर विधायक अजीत शर्मा , एमएलसी विजय सिंह , पंकज सिंह, प्रीती शेखर द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन से हुई। इस कार्यक्रम मे स्वाधीनता, स्वाभिमान, शौर्य और साहस की गाथा पर आधारित महाराणा प्रताप के जीवन को लेकर कई बिंदुओं पर लोगों ने अपनी अपनी वार्ता मैं उनके जीवन पर आधारित कई घटनाओं […]

जर्दालू आम के स्वाद अब विदेशों में भी चखे जाएंगे, जीआई टैग के बाद किसान ही अब खुद निर्यातक बनेंगे // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुरी जर्दालू आम निर्यात हेतु परिभ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 10 किसानों को आत्मा ने भेजा लखनऊ ,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, कृषि विभाग बिहार सरकार के द्वारा जर्दालू आम निर्यात हेतु परिभ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर केंद्रीय उपोषण बगवानी संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए 10 किसान व दो अधिकारी रवाना हुए। यह आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा किया जा रहा है। इन किसानों को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने डीएम कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा की कतरनी चूड़ा और चावल के बाद जर्दालू आम को भी जीआई टैग मिल गया है। अब अपेडा […]

नवगछिया में देव धमाका 99 का भव्य उद्घाटन, एक से बढ़कर एक घरेलू किचन बाथरूम एवं गिफ्ट आइटम है उपलब्ध // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने देव धमाका 99 का भव्य उद्घाटन संचालक एवं उपस्थित परिवार जनों ने फीता काटकर किया । मौके पर दुकान के संचालक विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान देव धमाका 99 में सिर्फ ₹99 में ही घरेलू, किचन, बेडरूम,बाथरूम, सहित घरेलू कई सामान उपलब्ध है । वही मौके पर संचालक देव आनंद ने बताया कि नवगछिया वासियों की मांग को देखतें हुए एक सस्ता दुकान देव धमाका only 99 को खोला गया हैं । मौके पर देव कुमार ने बताया कि उनके दुकान में वैसे सामान उपलब्ध है जिसका बाजार मूल्य 200 से ₹300 है । वैसे सामानों को उनके दुकान में काफी सस्ते यानी सिर्फ ₹99 में मिल रहा है। दुकान […]

सुलतानगंज मे जन संसद के कार्यकर्ताओं ने शहर के तीन जटिल समस्याओं को लेकर किये प्रेस कॉन्फ्रेंस // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के अशौका गार्डन मे जन संसद के बैनर तले जन संसद के संगरक्षक अजीत कुमार ने प्रेस कोंफ्रेंस कर बताया कि अजगैबीनाथ गंगा घाट मे लगातार डुबने कि घटना घट रही हैं।इसके लिए जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ. गंगा घाट मे सुबह चार बजे से प्रतिदिन. एसडीआरएफ टीम कि नियुक्ति किया जाए।गंगा घाट मे जाली सहित बेरिकेडिंग एंव गंगा रक्षक दल.कि नियुक्ति किया जाए ।जिससे गंगा मे डुबने कि घटना कम हो सके।साथ ही आगुवानी पुल कि गुणवत्ता के सवाल पर.कहा कि अगुवानी पुल निर्माण कार्य मे गुणवत्ता मे संदेह लग रहा हैं।इसके लिए दक्षिणी क्षेत्र से उत्तरी क्षेत्र तक तकनीक जांच हो और मेट्रेलियल कि जांच होनी चाहिए और इसकी […]

भागलपुर रेंज डीआईजी के रूप में आईपीएस विवेकानंद ने सम्भाला पदभार // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के निवर्तमान डीआईजी सुजीत कुमार ने नवनियुक्त डीआईजी आईपीएस विवेकानंद को अपना पदभार सौंपा इसके बाद विवेकानंद ने पदभार ग्रहण किया। पुलिस उप महानिरीक्षक के कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने पदभार ग्रहण किया। वहीं उन्होंने कांडों का निष्पादन व बेहतर विधि व्यवस्था को प्राथमिकता बताया। वहीं उन्होंने जाम की समस्या पर कहा कि इस पर भी काम किया जाएगा। मौके पर निवर्तमान डीआईजी सुजीत कुमार, एसएसपी बाबू राम, नवगछिया एसपी सुशान्त सरोज मौजूद थे। DESK 04 B

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त योगेश कुमार // GS NEWS

DESK 04 B0

स्मार्ट सिटी कार्यों के डेडलाइन मार्च तक की थी अब बढ़ाकर की गई जून निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में स्मार्ट सिटी के तहत् चल रहे कार्यों का नगर आयुक्त योगेश कुमार ने निरीक्षण किया। बताते चलें कि स्मार्ट सिटी का कार्य मार्च महीने में ही पूरा हो जाना था परंतु इस डेड लाइन को बढ़ाकर जून किया गया है साथी इस कार्य को करने वाली जिंदाल कंपनी का कहना हुआ कि हमारा कार्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन कुछ कार्य बाद में जोड़ा गया जिसे पूरा करने में जून तक का समय लगेगा। सैंडिस कंपाउंड का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि कई योजनाएं समय पर पूरे हो […]

सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल पहुचकर अपना स्वास्थ्य जांच कराया इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का क्लीनिकल जांच सलाह के साथ पैथोलॉजिकल जांच तथा हाइट वेट ब्लड प्रेशर हेमोग्लोबिन सहित अन्य चीजों की जांच मुफ्त चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा किया गया साथ ही चिकित्सक के द्वारा उचित परामर्श के साथ मुफ्त में दवाइयां भी दिया गया।इस दौरान रेफरल अस्पताल के तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी मौजुद. थे। DESK 04 B

जाप के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा- 2024 का एजेंडा जाति और धर्म से नहीं। महंगाई ,भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति को खत्म करके होगा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर । भागलपुर, बबरगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुरा कव्वाली मैदान में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ईद मिलन समारोह में शिरकत किए। पप्पू यादव के समर्थकों ने उन्हें फूल माला व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 2024 का एजेंडा किसी जाति और धर्म पर आधारित नहीं होगा यह एजेंडा बेरोजगारी ,महंगाई, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति को खत्म करने से होगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा की गंदी राजनीति करने वाले राजनेता लोगों को जाति और धर्म पर लड़ाते हैं और अपना उल्लू सीधा करते हैं। उनसे बचें और स्वस्थ और स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करें ।उसमें जन अधिकार पार्टी आपके साथ है। साथ ही […]