Category Archives: भागलपुर

Noimg

टीएमबीयू परिसर में लगेगी शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा, राष्ट्रपति करेंगी अनावरण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। यह प्रतिमा अगस्त माह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनावृत की जाएगी। गौरतलब है कि प्रतिमा स्थापना का निर्णय विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में लिया गया था। यह कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी, समाजसेवी, शिक्षाविद् और आम नागरिकों का सक्रिय योगदान मिल रहा है। प्रतिमा राजस्थान के जयपुर में निर्मित की गई है। यह कांस्य धातु की बनी हुई है, जिसका वजन लगभग 800 किलोग्राम और ऊंचाई 9 फीट है। प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में पहुँच चुकी है। सोमवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने प्रतिमा स्थापना समिति के सचिव एवं सिंडिकेट […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई बना हत्यारा, चाकू से हत्या कर किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों को कलंकित कर दिया। यहां एक युवक ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इस दौरान, उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे […]

Noimg

भांग से बने शिवलिंग ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान, दूसरी सोमवारी पर बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में अनोखी श्रद्धा और भक्ति का दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा एक बोरा भांग से विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। मंदिर समिति के अनुसार यह शिवलिंग विशेष शाम की आरती के लिए तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोषों से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धा से ओतप्रोत यह आयोजन लोगों की आस्था का अद्भुत प्रतीक बन गया है। माना जाता है कि भांग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी भावना से प्रेरित […]

Noimg

सावन के दूसरे सोमवारी को लाखों कांवरियों और शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सावन के दूसरे सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों और कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। बिहार, झारखंड, नेपाल, छत्तीसगढ़, जयपुर, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा जल लिया और बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आस्था के साथ यात्रा शुरू की। सुबह से ही शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। अजगैबीनाथ धाम में भारी संख्या में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और फिर गंगा जल लेकर स्थानीय पंडितों से संकल्प करके पूजा अर्चना की। इसके बाद कांवरियों ने 105 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की, जो देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम तक जाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा […]

Noimg

आपदा प्रबंधन के तहत भागलपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी की एक झलक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। आपदा प्रबंधन के तहत भागलपुर जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के विभिन्न अंचलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है, जो इन तैयारियों की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। भागलपुर के सभी 16 अंचलों के 238 पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज (वर्षा मापक यंत्र) स्थापित किए गए हैं, जो वर्षा की मात्रा को मापने में मदद कर रहे हैं। 19 जुलाई तक जिले में 122.70 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले के 15 अंचलों के 122 पंचायतों में 447 गांव ऐसे हैं जिन्हें बाढ़ प्रभावित होने की संभावना है। बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 94 […]

Noimg

कदवा दियरा में अभाविप द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने कदवा दियरा क्षेत्र में एक भव्य नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन अभाविप के जिला संयोजक गौतम साहू, पूर्व प्रमुख अमोद सिंह, युवा नेता नवीन निश्चल और नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने दीप जलाकर किया। इस शिविर में कांवरियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, शीतल जल की व्यवस्था की गई। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भक्तों की सेवा करते हुए “बोल बम” के जयघोष के साथ कांवरियों का उत्साहवर्धन किया। अभाविप नवगछिया के नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि भक्तों की सेवा करके हम सभी खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं रघुवीर और नितिश ने बताया कि कांवरिया सेवा के बाद कांवरियों के […]

Noimg

हाईवा की टक्कर में ड्राइवर की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में रविवार की सुबह दो हाईवा वाहनों की जबरदस्त टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र के सीतलपुर छत्रछपरा गांव निवासी लाल बाबू राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घोघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। दूसरी गाड़ी के चालक ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे लाल बाबू को झपकी आ गई थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे में घायल चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई […]

Noimg

ट्रक के पलटने से 50 हजार का नुकसान GS NEWS

DESK20250

नवगछिया एनएच 31 पर रात्रि हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी नवगछिया : रविवार को नवगछिया में एक गंभीर हादसा हुआ जब एक ट्रक ने नवगछिया के NH-31 स्थित खादी भंडार के पास सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक में लोड दाल का भारी नुकसान हुआ। ट्रक में 500 बोरियों के करीब दाल लोड थी जिनमें कुछ बोरी सड़क पर बिखर गई और दाल बर्बाद हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटना स्थल पर जुट गए। हादसा उस स्थान पर हुआ, जहां एक चाय की दुकान भी थी, और वहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि […]

मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर एक लाख से अधिक डाकबम बाबा नगरी पहुंचेंगे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में इस बार सावन की दूसरी सोमवारी पर करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु डाक बम के रूप में महादेव को जल अर्पित करने के लिए पहुंचे। इन डाक बमों का यह जत्था रविवार को गंगा घाट पर पहुंच चुका है, और अब ये सभी श्रद्धालु 41 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करके बाबा ब्रजलेश्वरनाथ के मंदिर में जल अर्पित करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, श्यामसुंदर राय, विमल शर्मा और गोपाल चौधरी ने बताया कि इस खास अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिर की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। गर्भगृह में श्रद्धालुओं […]