Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, प्रशासन और आपदा विभाग अलर्ट मोड पर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात को देखते हुए आपदा विभाग ने सभी गंगा घाटों पर 24 घंटे के लिए आपदा मित्रों की तैनाती कर दी है। प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल और जरूरी संसाधनों को तैयार रखा गया है। गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और आपदा विभाग की टीम जलस्तर की पल-पल की निगरानी कर रही है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति को देखते हुए […]

Noimg

सावन के दूसरे सोमवार पर लाखों कांवरियों ने लगाई अजगैबीनाथ धाम में डुबकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर (सुल्तानगंज):सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर रविवार को रिमझिम बारिश के बावजूद लाखों कांवरियों ने अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही अजगैबीनाथ धाम में मूसलधार बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद कांवरियों और डाक बमों का जोश देखने लायक था। लाखों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लिया और फिर स्थानीय पंडितों के द्वारा गंगा जल का संकल्प कराया गया। इसके बाद कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए और अजगैबीनाथ धाम से देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल और वाहनों से रवाना हो गए। इस मौके पर जिला प्रशासन ने अजगैबीनाथ मंदिर, गंगा […]

Noimg

सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम तक: 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले सुधांशु कुशवाहा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: भगवान शिव के अनगिनत भक्तों में से कई अपनी भक्ति और समर्पण से लोगों को चकित कर चुके हैं। सावन के पवित्र महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर देशभर के शिव भक्तों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अब तक यहां से सैकड़ों हठयोगी शिव भक्त गंगाजल लेकर बैद्यनाथ धाम के लिए यात्रा पर निकल चुके हैं, जिन्हें देख लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सुधांशु कुशवाहा ने अपनी भक्ति और समर्पण से सभी को चौंका दिया है। सावन के महीने में सुधांशु के सपने में महाकाल आए थे, और उनके सपने के तीन महीने बाद, 1 नवंबर 2023 को, यानी कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष […]

Noimg

बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने निशांत कुमार को राजनीति में कदम रखने का दिया निमंत्रण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शनिवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, “अगर निशांत कुमार को राजनीति में आने का शौक है, तो उन्हें जरूर आना चाहिए। हम सभी उनका स्वागत करेंगे। वह एक पढ़े-लिखे और योग्य युवक हैं, और अगर वह राजनीति में कदम रखते हैं, तो यह जनसेवा की दिशा में एक अच्छा कदम होगा।” उन्होंने निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की […]

Noimg

भागलपुर: धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस की बड़ी कुर्की कार्रवाई, इलाके में मची सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: बिहार में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का सिलसिला अब तेजी से तेज़ हो रहा है। ताज़ा मामला भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे कॉलोनी निवासी राजकुमार रंजन के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की की बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई को लोदीपुर थाना पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ-साथ मुजाहिदपुर थाना की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार रंजन पर विनय कुमार नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था और इस संबंध में लोदीपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस […]

Noimg

राजद के सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी हलचल, प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार को बताया NDA का चेहरा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जदयू और भाजपा को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल मच गई। हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह चर्चा का विषय बन चुका था। इस मुद्दे पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने भागलपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद अब बौखलाहट में काम कर रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। प्रेम कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ष 2025 में बिहार में राष्ट्रीय […]

Noimg

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बना लाखों गरीब छात्रों का सहारा: रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नीतीश सरकार की यह योजना उच्च शिक्षा में ला रही क्रांतिकारी बदलाव नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर रवि कुमार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की सराहना करते हुए इसे नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह योजना लाखों गरीब विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने कभी आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा का सपना भी नहीं देखा था। रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में बिहार का सकल नामांकन अनुपात मात्र 13.9 प्रतिशत था, जबकि राष्ट्रीय औसत 24 प्रतिशत था। नीतीश कुमार की सोच थी कि बिहार का कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में शिक्षा से […]

Noimg

सास-ससुर को बचाने पहुंचे दामाद को पड़ोसियों ने पीटा, अस्पताल में हो रहा ईलाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर :अमरपुर शहर के डुमरामा मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद के चलते तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। विवाद को शांत कराने पहुंचे दामाद को ही पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि बिहपुर निवासी जुल्फिकार अपने ससुराल डुमरामा मोहल्ला आया हुआ था। इसी दौरान उसके ससुर मोहम्मद कौसर और सास के साथ उनके पड़ोसियों का जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जब जुल्फिकार ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि मोहम्मद हैदौ और उसके अन्य सहयोगियों ने जुल्फिकार पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना मिलने […]

Noimg

जादूगर शंकर सम्राट के जादुई शो का भागलपुर में हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन दर्शकों ने खूब सराहा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के दीप प्रभा सिनेमा हॉल में शनिवार, 19 जुलाई 2025 से पटना के प्रख्यात जादूगर शंकर सम्राट के जादुई खेल का शुभारंभ हुआ। लंबे समय बाद अंग प्रदेश के हृदय स्थल भागलपुर में लोग उनके जादू का आनंद उठा रहे हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और शंकर सम्राट ने अपनी अद्भुत जादूई कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शो पहले 11 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी शुरुआत 19 जुलाई से की गई। जादूगर शंकर सम्राट अब तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों और सिंगापुर, काठमांडू, मस्कट जैसे देशों में करीब 41,000 से अधिक शो कर चुके हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में […]

Noimg

भागलपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवा हुई प्रारंभ, गंभीर रोगियों को तुरंत मिलेगा इलाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अभिलेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हेमशंकर शर्मा सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की कि अब इमरजेंसी विभाग को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। गंभीर रोगियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, चाहे वे किसी भी अन्य अस्पताल से रेफर होकर आए हों। इमरजेंसी सेवा की शुरुआत फिलहाल 10 बेड की व्यवस्था के साथ की गई है, जिसे आगे और विस्तारित किया जाएगा। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल […]