July 19, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल मोड में भागलपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई ट्रेन सेवा मालदा टाउन से शुरू होकर भागलपुर होते हुए गोमती नगर तक जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान भागलपुर जंक्शन पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक मौके पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, भाजपा नेता मृणाल शेखर, बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर समेत शहर के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरे भागलपुर जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, और स्टेशन परिसर में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल में उत्सव […]