Category Archives: भागलपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर डीआरसीसी बरारी मे आयोजित हुए कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह //GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जिला प्रशासन भागलपुर तथा कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार पटना के सौजन्य से नशा मुक्ति से महिलाओं को शक्ति, स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता विषय पर हुआ कार्यक्रम रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के उपलक्ष पर डीआरसीसी बरारी में *”नशा मुक्ति से महिलाओं को शक्ति” जेंडर ईक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त भागलपुर थेl कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के अलावे डीडीसी प्रतिभा रानी,सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के अलावे कई पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया l कार्यक्रम में किलकारी के बच्चों ने गीत, संगीत, […]

छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष का भागलपुर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को छात्र जदयूकी एक दिवसीय सम्मेलन भागलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित की गई जिसमें इस सम्मेलन की अध्यक्षता नीतीश कुमार संचालन अमन कुमार आनंद एवं अनिमेष राज के द्वारा किया गया सम्मेलन में छात्र जदयू को मजबूत करने को लेकर नितिश पटेल छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष बिहार ने कहा कि हमें माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार के द्वारा किए गए छात्र लाभकारी योजना को धरातल पर लाकर उसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। अमन कुमार आनंद ने भी मुख्यमंत्री नितेश कुमार द्वारा चलाए गए कई योजनाओं को छात्रों के बीच रखा . मौके पर उपस्थित सुमन, शिव, अंकित, सोनु, मुकेश, विष्णु और भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04

इंद्रधनुष अभियान के तहत विशेष नियमित टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत साप्ताहिक विशेष नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन कर टीका से छूटे बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण किया गया। इस अभियान का शुभारंभ पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार, डाॅ संत कुमार निराला एवं मैनेजर मधुकांत झा ने उर्दू चौक स्थित मदरसा इमदादिया में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अन्य गांवों में आयोजित शिविर का संचालन हुआ। पीएचसी प्रभारी ने बताया यह शिविर लगातार सात दिनों तक चलेगा। जिसके दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती और 0 से 05 साल के बच्चों को चिन्हित कर टीकाकृत किया जाएगा। इस अभियान का दूसरा राउंड 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक और तीसरा राउंड 02 मई से 08 तक […]