Category Archives: भागलपुर

निजी आईडी से रेलवे का टिकट बनाने वाले एजेंट को पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने कटिहार के काढागोला सहित अन्य स्टेशनों का अवैध रूप से अनाधिकृत रेलवे टिकट काटने को लेकर के दो व्यक्ति को फर्जी टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को लेकर के इंस्पेक्टर ने बताया कि सिमरन इंटरप्राइजेज बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया नीच टोला मु. दिलनवाज एवं डुमर चौक के मिथुन कुमार को अवैध रूप से टिकट काटने वाले लैपटॉप प्रिंटर स्कैनर सैमसंग का मोबाइल फिंगर प्रिंटर नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इन दोनों के पास आईआरसीटीसी का निजी टिकट काटने आईडी पर फर्जी टिकट काटकर अवैध रुपया वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी में कटिहार जिला अंतर्गत बरारी थाना क्षेत्र के नीच […]

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया अपराध गोष्ठि || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अपराध गोष्ठि का आयोजन किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में किए गए कार्य की समीक्षा की गई। मार्च महिना के लिए अपराध नियंत्रण को लेकर कुछ निर्देश दिए गए हैं। होली त्यौहार को लेकर शराब बरामगी के लिए हमलोंग कार्रवाई कर रहे हैं। प्रतिदिन ड्रोन कैमरा व श्वान दस्ता से शराब की खोज की जा रही हैं। सभी थानाध्यक्ष को पैट्रोल पंप, बैंक का रेगुलर जांच करने का निर्देश दिया गया हैं। वारंटी को गिरफ्तार करें। लंबित मामलों का निष्पादन करें। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां मौजूद थे। […]

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार प्री-क्वार्टर फाइनल में GS NEWS

DESK 04 B0

मैंगलोर ( कर्नाटक ) में खेली जा रही 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के ” पूल सी ” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने एनसीआर दिल्ली को 35-24,35-28 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,राजू कुमार,सुमित कुमार,राहुल कुमार, अंकित कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि महिला वर्ग के युगल मुकाबले में बिहार की प्रिया सिंह,पूनम कुमारी की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइव्स मुकाबले में गत वर्ष […]

भागलपुर में दिल दहला देने वाला जबरदस्त बम धमाका, कई मकान हुए जमीनदोज ||GS NEWS

DESK 040

पूरे शहर में पसरा मातम, कई लोगों की हुई मौत, दर्जनों लोग घायल रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर,क्या भागलपुर बारूद के ढेर पर बैठी है? यहां की जनता जानना चाहती है l क्यों प्रशासन अचेत मुद्रा में सोई है? यह सवाल प्रशासन के कार्यशैली पर उठता है lक्यों इतने बम ब्लास्ट भागलपुर में होते हैं? क्यों इस पर कोई निदान नहीं होताl भागलपुर में एक बार फिर पूरे शहर में बम धमाके से लोग सहमे हुए हैं lपूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ हैl कई इमारत जमींदोज हो गए lकई लोगों की इस बम धमाके में जान चली गई l दर्जनों लोग घायल हैंl ताजा मामला भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र का हैl भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक […]

JDU जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष ने धन संग्रह कार्यक्रम का किया आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने स्वैच्छिक धन संग्रह कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार से सेवानिवृत्त नगरह निवासी शिक्षक जयनारायण पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने संगठन का विस्तार करते हुए जयनारायण पासवान को जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया है। वहीं जयनारायण पासवान ने कहा कि नीतीश यूनिरश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क, बिजली-पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। बिहार में समावेशी विचारधारा के साथ नीतीश सरकार काम कर रही है। महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए नीतीश कुमार का […]

शोध करने आए मंजूषा गुरु नें नवगछिया के उजानी बिहुला डीह और बिहुला तालाब का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

मंजूषा कला को नया आयाम देने के लिए सीसीआरटी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सीनियर फैलोशिप के तहत बिहुला विषहरी गाथा आधारित मंजूषा लोक चित्रकला शोध करने आए मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित अपनी टीम के साथ नवगछिया के उजानी बिहुला डीह और बिहुला तालाब का निरीक्षण किए। इससे जुड़ी कथा को जानने के लिए वहां के लोगों से बातचीत किए। जिसमें मु. असगर, मु. कलीम, मु. अयूब,मु. सज्जाद और मु. तजमुल से बात हुई। उन लोगों ने बताया कि हम भी अपने दादा परदादा से सुनते आए हैं। यह बिहुला डीह है। यह बिहुला स्नान करती थी। हम लोग जब छोटे थे तभी यहां पर बिहुला विषहरी नाच भी होता था। हम लोग रात भर नाच देखते […]

नवगछिया अनुमंडल के तीन प्रमुख सड़कों पर बाढ़ से बचाव के लिए 60-60 मीटर का गार्ड वाल का हो रहा निर्माण || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के तीन प्रमुख सड़कों पर पथ निर्माण विभाग के द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए 60-60 मीटर का गार्ड वाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस गार्डवाल निर्माण को लेकर के विभाग के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पथ निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि तीनटंगा नवगछिया 14 नंबर सड़क पर गंगा प्रसाद धार के समीप टॉप लाइन कंस्ट्रक्शन के द्वारा लगभग 60 मीटर लंबा गार्ड वाल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी तरह से सुकटिया बाजार, रंगरा सड़क पर सुलिस गेट के समीप लगभग 60 मीटर लंबा गार्डवाल बनाया जा रहा है। खरीक चौरहर सड़क पर भी पथ निर्माण विभाग के द्वारा गार्डवाल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस […]

यूक्रेन बॉर्डर पार किया राहुल इस्माइलपुर निवासी मुकेश ने ली राहत की सांस ||GS NEWS

DESK 04 B0

ईस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता निवासी मुकेश कुमार दास के पुत्र राहुल कुमार यूक्रेन में युक्रेन में बार्डर पार कर जाने से राहत की सांस लिया। राहुल कुमार मेडिकल की पढ़ाई युक्रेन में कर रहा था। वहां हो रहे युद्ध में वह फंसा हुआ था। राहुल के यूक्रेन की सीमावर्ती क्षेत्र हंगरी पहुंच जाने के कारण परिजनों ने राहत की सांस लिया है। परिजनों का कहना है कि हंगरी सुरक्षित पहुंचने हम लोगों को थोड़ा राहत मिला है। राहुल के पिता मुकेश कुमार दास ने बताया कि बड़ी उम्मीद से डॉक्टर पढ़ने के लिए इकलौते पुत्र राहुल को यूक्रेन भेजा था। वहां पर दो वर्ष पूर्व कीव यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्र के रूप में नामांकन हुआ था। लेकिन कोरोना के […]

नवगछिया के टौल टैक्स के पास अपराधियों ने बोलोरो पिकअप को लूटा , लतरा हाई स्कूल के पास से बरामद || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर स्थित टौल टैक्स के पास अपराधियों ने बोलोरो पिकअप को लूट लिया। इस संबंध में गाड़ी मालिक नालंदा जिला कंगसराय थाना के ऐतराम चक निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी पटना से मिठाई पूर्णिया पहुंचाने गया था। मिठाई पूर्णिया में पहुंचा कर वापस लौट रहा था कि नवगछिया के टोल टैक्स के पास अपराधियों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर गाड़ी लूट लिया। महदत्तपुर के दो किलोमीटर आगे ले जाकर ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए उसको गाड़ी से उतार दिया। गाड़ी के ड्राइवर ने इसकी जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था। गाड़ी मालिक भी नवगछिया पुलिस के सम्पर्क में था। गाड़ी मालिक गाड़ी के लोकेशन नवगछिया पुलिस […]