Category Archives: भागलपुर

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहा जलमार्ग का आकलन, मौसम खराबी के कारण 2 दिनों से सर्वे नहीं हो पा रहा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गोमुख से गंगासागर तक जलमार्ग के आकलन को लेकर चॉपर के साथ सर्वे ऑफ इंडिया की टीम गंगा सर्वेक्षण के लिए पिछले 2 दिनों से भागलपुर पहुंची टीम मौसम की खराबी के कारण सर्वे नहीं कर पा रही है । भागलपुर जिले के 10 किलोमीटर की परिधि में गंगा नदी का एरियल सर्वे करना है । सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून से आयी टीम में शामिल कैप्टन गणेश नागराज ने बताया कि गंगा किनारे से वीडियो मंगा कर देखा गया, लेकिन विजिबिलिटी काफी कम थी । सर्वे के लिए मौसम का साफ होना जरूरी है ताकि पिक्चर क्लियर आए । 2000 मीटर की ऊंचाई से गंगा की दृश्यता कम से कम 3 […]

नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में उच्च विद्यालय में नवमी कक्षा की परीक्षा प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में उच्च विद्यालय में बिहार बोर्ड के माध्यम से नवमी कक्षा की परीक्षा शनिवार को प्रारंभ हुआ। इस मौके पर परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के तहत प्रश्न पत्र बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। नवगछिया में गोपालपुर, इस्माइलपुर एवं नवगछिया प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय में यह परीक्षा आयोजित किया गया। इस परीक्षा को लेकर के शिक्षा विभाग के द्वारा पहले से तैयारी किया गया था। इस्माइलपुर के कमला को उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोनों पालियों में छात्रों द्वारा उपस्थिति होकर परीक्षा दिया गया। DESK 04

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में महज डेढ़ माह में चार मोटरसाइकिल की हुई चोरी ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में महज डेढ़ माह में चार मोटरसाइकिल की चोरी हुई। जिसमें एक भी बाइक पुलिस बरामद नहीं कर पाई हैं। शनिवार को इस्माइलपुर थाने में बिनोबा दियारा निवासी विकास कुमार ने आवेदन देकर बताया कि घर में रखा हुआ मोटरसाइकिल बीआर 39 एजी 2273 नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल गाड़ी बीती चोरी कर लिया गया। इससे पहले अलालपुर बासा के जोत गोविंद गांव निवासी अर्जुन शर्मा की गाड़ी चोरी हो चुका है। इसी तरह से पिछले डेढ़ महीने में कई मोटरसाइकिल की चोरी यहां पर हुआ है। थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि हम लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए कई जगह पर छापेमारी किए हैं। DESK 04

प्रखंड के कॉलेज टोला नारायणपुर वासी पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष का निधन ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के कॉलेज टोला नारायणपुर वासी पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव (60)का हृदय गति रूकने से उनके आवास पर शनिवार को निधन हो गया। लंबे समय तक नारायणपुर प्रखंड से राजद प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रहकर क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढाने में योगदान दिया था। अपने पीछे पत्नी अनुष्ठा देवी पुत्र प्रशांत,शिवांन्त,विकासव पुत्री ऋतू से भरापुरा परिवार छोड़ चल बसे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद शैलैश कुमार उर्फ बुलौ मंडल,नंदु यादव,अमरेन्द्र कुमार उर्फ बाबुसाहब,हेमंत सिंह,कमल कुमार समेत अन्य गणमान्य ग्रामीण ने आवास पहुंच स्वजनों को शौक संवेदना व्यक्त किया DESK 04

नवगछिया में कोविड 19 नियम के तहत मनाया जायेगा महाशिवरात्रि || GS NEWS

DESK 040

महाशिवरात्रि कोविड 19 तहत मनाया जायेगा। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान विसर्जन जुलूस निकाले जाने के दौरान भीड़ भीड़ के साथ वृहद पैमाने पर अबीर गुलाल खेलने की परंपरा रही हैं। अबीर गुलाल लगाने एवं स्पर्श में आने से कारोना संक्रमण की प्रबल संभावना हैं। जुलूस को नियंत्रित एवं संयमित तरीके से निकाला जायेगा। विसर्जन एवं शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या सिमित हो। प्रतिमा विसर्जन का समय सीमा निर्धारित किया जायेगा। प्रतिमा विसर्जन रूट चार्ट के अनुसार किया जायेगा। विसर्जन में शामिल होने वाले का नाम मोबाइल नंबर अंकित हो। डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। DESK 04

गंगा पार फुलकिया दियारा में कुख्यात टुन्ना यादव व उसके सहयोगियों ने किसानों को किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार फुलकिया दियारा में कुख्यात टुन्ना यादव व उसके सहयोगियों ने किसानों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किसान इस्माइलपुर थाना के ब्रह्मचारी टोला निवासी महेंद्र मंड, उसका पुत्र अमित कुमार, अजय कुमार मंडल, जयराम मंडल के पुत्र पवन कुमार हैं। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर किसानो के बीच भय का माहौल हैं। टून्ना यादव व उसके गुर्गे को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस के साथ झड़प हो गई। घटना की प्राथमिकी महेंद्र मंडल के बयान पर दर्ज की गई हैं। जिसमें घोघा के टून्ना यादव, लालू यादव, कारे यादव, सिंटू यादव को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। बताया गया कि आरोपित […]