July 16, 2025
श्रावणी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रहे वाहन, कांवरियों को हो रही परेशानी ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के छठे दिन मेला व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। ब्लॉक परिसर में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाए जाने के कारण बड़ी और छोटी गाड़ियां मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रही हैं, जिससे कांवरियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में संवेदक प्रहलाद कुमार ने जानकारी दी कि ब्लॉक परिसर स्थित वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक की बोली पर सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाने के कारण कई वाहन सीधे मेला क्षेत्र में घुस जा रहे हैं, जिससे एक ओर जहां कांवरियों की आवाजाही बाधित हो रही है, […]