Category Archives: भागलपुर

मुरारका कॉलेज का 68 वां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से || GS NEWS

DESK 04 B0

मुरारका कॉलेज का 68 वां स्थापना दिवस प्रतिकुलपति प्रो.डॉ.रमेश कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किए रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के मुरारका कॉलेज प्रागण मे 68 वां.स्थापना दिवस समारोह धुमधाम से मनाए गए।स्थापना दिवस समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति डॉ.रमेश कुमार तिलकामांझी भागलपुर, छात्र कल्याण के अध्यक्ष प्रो.डॉ.रामप्रवेश सिंह तिलकामांझी भागलपुर, कुलानुशासक प्रो.डॉ.रतन मंडल,मुरारका कॉलेज के प्रार्चाय अमरकांत सिंह,प्रो.नमन सिन्हा, प्रो.बिरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर उदघाटन किए। ।कार्यक्रम कि शुरुआत स्वागत गान,कुलगीत,सरस्वती वंदना से किए गए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को बुके एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किए।कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।इस दौरान प्रार्चाय अमरकांत सिंह ने संम्बोधित करते […]

शहर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा, एसएसपी की रणनीति पूर्णरूपेण दिख रही विफल || GS NEWS

DESK 04 B0

आईपीएस अधिकारी के पिता से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की हुई छिनतई रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर।भागलपुर, मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम से गए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते की छिनतई की दो लगातार घटना सामने आ गई, पहली घटना नवगछिया में और दूसरी घटना भागलपुर के बीचो बीच शहर में छिनतई की घटना होने से यह पता चलता है की एसएसपी की रणनीति पूर्णरूपेण विफल हो रही है,भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाका राधा रानी सिंहा रोड का है ।जहां बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपया छीनतई की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है । […]

दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी के आत्महत्या के 18 घंटे लेट से पहुंची घटनास्थल पर पुलिस, हुई कार्रवाई || GS NEWS

DESK 04 B0

मधुसुदनपुर ओपी थाना अध्यक्ष को एसएसपी ने किया निलंबित रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,मधुसुदनपुर इलाके के बहवलपुर निवासी दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया था, बताते चलें कि इससे पहले भी मृतका शबनम कुमारी की मां का अपहरण 21 जून 2019 को हो गया था लेकिन अभी तक ना उसकी मां मिली ना ही उसका शव ही मिला। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कौवाकोहली लक्ष्मणबाग स्थित उसके घर के कमरे में यह घटना बीते सोमवार शाम चार बजे ही हो गई थी लेकिन 18 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लगातार मधुसुदनपुर थाना जाकर शबनम की बहन करीना व उनके पड़ोसी ने कहा की हमारे घर में मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली […]

पुलिस पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपित की हुई गिरफ्तारी || GS NEWS

DESK 04 B0

वाहन लूट के दौरान नवगछिया पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज की गई हैं। जिसमें कदवा ओपी क्षेत्र के बोड़वा टोला कदवा निवासी विकास कुमार, भरोसा सिंह टोला कदवा निवासी दिलखुश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एलटीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने आरोपित गिरफ़्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, दो कारतुस, मिस फायर, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक आधार कार्ड एक सौ रूपया का नोट बरामद हुआ हैं। DESK 04 B

मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया ||GS NEWS

DESK 04 B0

मंगलवार को नगरपारा उत्तर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित किया गया। आम सभा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, मनरेगा,आवास योजना,राशन कार्ड सहित कई प्रकार की योजनाओं पर चर्चा हुआ। मौजूद लोगों ने राशन कार्ड, सड़क,नाला, आवास योजना से संबंधित समस्या को बताया। जिसे मुखिया ने नोट करते हुए बताया कि सभी प्रकार की समस्या का समाधान होगा। रायपुर पंचायत में मुखिया सिंधु शर्मा की अध्यक्षता में आम सभा हुआ। शर्मा ने बताया कि आम सभा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना टू में एक सौ पचास योजना,मनरेगा के एक सौ योजनाओं पर चर्चा हुआ। आवास सहायक अभिषेक कुमार, कार्यपालक सहायक राजाराम, पंचायत सचिव अशोक दास आदि उपस्थित […]

नवगछिया के बाल भारती में मनाया गया चिंतन दिवस || GS NEWS

DESK 04 B0

22 फरवरी 2022 को बाल भारती पोस्ट आफिस रोड नवगछिया में स्काउट एंड गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल तथा उनकी पत्नी लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिन ‘चिंतन दिवस’ के रूप में मनाया गया।चिंतन दिवस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर तथा बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल को पुष्पांजलि देकर की गई।बाल भारती पोस्ट आफिस रोड नवगछिया के प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी सहित, शिक्षक सुबोध कुमार, विकास पांडे, अतुल मिश्रा ने भी इस कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त किया ।इस मौके पर स्काउट एंड गाइड के बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। DESK 04 B

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री ने नवगछिया गोपाल गौशाला का लिया जायजा || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री एवं भागलपुर जिला के प्रभारी रामसूरत राय ने नवगछिया नगर परिषद के गोपाल गौशाला का जायजा लिया। इस दौरान गो सेवा की उपलब्धि को सराहनीय बताया। इस मौके पर मंत्री जी ने 11 कुंटल भूसा गौ माता के लिए दान में दिया। गोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रूंगटा ने मंत्री को गौशाला की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया गोपाल गौशाला की स्थिति को भविष्य में स्वर्णिम बनाया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोपाल गौशाला के उपाध्यक्ष पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, संयुक्त सचिव विनोद भगत, सत्यनारायण जयसवाल, मुरारीलाल चिरानिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री […]

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से लावारिस अवस्था में 4 किलो 100 ग्राम लावारिस गांजा बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया जीआरपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से बोगी संख्या ए5 के शौचालय के पास लावारिस अवस्था में चार किलो एक सौ ग्राम लावारिस गांजा बरामद किया हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि गांजा राजधानी एक्सप्रेस में जाने को लेकर के सूचना मिला था। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने बोगी की जांच किया तो शौचालय के समीप लावारिस अवस्था में दो पैकेट में गांजा रखा हुआ था। पुलिस गांजा को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। DESK 04 B