Category Archives: भागलपुर

खैरपुर कदवा की मुखिया पुनम देवी ने एसपी को आवेदन देकर अपने विकलांग पुत्र को बताया निर्दाेष ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के खैरपुर कदवा की मुखिया पुनम देवी ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर अपने विकलांग पुत्र को निर्दाेष फंसाया। पुनम देवी द्वारा दिए आवेदन के अनुसार मेरे पति कमलेश्वरी भगत को 29 अक्टूवर को अपराधियों ने हत्या घर पर रही कर दिया था। इस मामले में ननकु राम जेल भी गया था। उसका अपराधिक इतिहास भी हैं। मृतक के भाई के बयान पर कदवा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें मेरे पुत्र विभूति जायसवाल को भी नामजद किया हैं। मेरे पुत्र को इस मामले में फंसाया जा रहा हैं।मेरे पुत्र का बाया हाथ कटा हुआ हैं। जिस दिन ननकू राम की हत्या हुई थी उस दिन मेरा पुत्र घर में ही सो रहा […]

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रारंभ अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल द्वारा लायन विश्व प्रार्थना के साथ किया। जिसके तहत शहीदों के शांति और पूर्व दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की स्मृति में दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौक़े पर शिविर में पधारे हुए सफल व्यक्तियों की बातों,उनके अनुभव और उनसे कुछ सीख प्राप्त कर अपने जीवन मे एक नई ऊर्जा प्राप्त हेतु छात्रों से अपील की। इसके बाद छात्र प्रेरणा शिविर के मुख्य वक्ता प्रो० इसराफिल साहब एवं प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ०बी०एल चौधरी थे। अपनी मेहनत,लगन,अनुभव ओर अपनी सफलता हेतु किये गए हर प्रयास व विचारों को छात्रों […]

Noimg

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में हो रहा पेंशन योजना जीवन प्रमाणीकरण का कार्य बायोमैट्रिक सिस्टम से ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर डीआरडीए भवन के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा सभी पेंशन योजना का जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है, जो प्रमाणित करता है कि व्यक्ति जीवित है, इससे जीवित होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है ,इसके तहत सभी पेंशन धारियों को जीवन प्रमाणीकरण करवाना अति आवश्यक है अन्यथा उनकी पेंशन आने में समस्या उत्पन्न हो सकती है, यह वृद्धा पेंशन ,निशक्त पेंशन और विधवा पेंशन के लिए विशेष रुप से है, बताते चलें कि यह प्रक्रिया सभी पेंशन धारियों के लिए साल में एक बार साल के नवंबर या दिसंबर महीने में किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है की पेंशन धारी व्यक्ति जीवित है या नहीं। DESK 04

सात निश्चय योजना में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के समीक्षा भवन में सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में जिले में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और विधायकों ने इसमें हिस्सा लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चलाए गए सात निश्चय योजना को लेकर विशेष वार्ता हुई,बैठक के दौरान सात निश्चय योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वहीं केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद अजय मंडल ने बताया कि जिन योजनाओं में काम धीमी गति से चल रहा है उसे जल्द खत्म किया जाए, बैठक में सांसद ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य निपटाने को […]

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट )में प्रशिक्षुओ द्वारा हुआ प्रदर्शनी का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में प्रशिक्षुओं द्वारा गो ग्रीन इकोलॉजी क्लब के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जितने भी प्रशिक्षु हैं उन्होंने अपना विशेष मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई थी, इस प्रदर्शनी में मौलिकता पर आधारित, नैतिकता पर आधारित, सभ्यता संस्कृति पर आधारित,विज्ञान पर आधारित एवं शिक्षा के प्रति लोगों में कैसे विशेष लगाव पैदा हो इन विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई ,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था. आज की शिक्षा -नीति जन जन तक पहुंचे एवं शिक्षा के प्रति लोगों में विशेष रूचि पैदा हो, मीडिया से बात करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के पदाधिकारी ने कहा की यह कार्यक्रम प्रशिक्षण के लिए बहुत ही फायदेमंद है ,ऐसे कार्यक्रम होने से शिक्षा […]

प्रेमिका ने प्रेमी के घर किया है हाई वोल्टेज ड्रामा मौके पर पहुंची पुलिस ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा के समीप एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया, इस दौरान प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई, दरअसल मुंगेर के कासिम बाजार निवासी पीड़िता अंकिता कुमारी ने मंदरोजा के शर्मा कंसलटेंसी के संचालक रणवीर शर्मा पर शादी का झांसा देकर 1 साल से शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात कही, पीड़िता ने बताया कि वह 1 वर्ष पूर्व रणबीर के संपर्क में उस समय आई जब पूरे प्रदेश के साथ बिहार में भागलपुर में भी कोरोना का संक्रमण काल चल रहा था, और रणवीर ने उसे अपने ऑफिस की देखरेख के लिए रखा था, इस दौरान दोनों एक दूसरे के बहुत ही करीब आ […]

Zomato से भी Fast हैं Bhagalpur में शराब की डिलीवरी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर से जीएस न्यूज़ के लिए निभाष मोदी की रिपोर्ट भागलपुर,कहा जाता है बिहार में पूर्णरूपेण शराबबंदी है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पूरे सूबे में शराबबंदी लागू किया गया है, बावजूद इसके लालपानी सेवन करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं , भागलपुर कोतवाली थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर 7 अंग्रेजी शराब की खाली बोतल खुले में रखा पाया गया, इस दौरान उस मुख्य रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कहा कि शराब की डिलीवरी जोमैटो से भी फास्ट है और घर घर शराब के सौदागर होम डिलीवरी कर लाल पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं । वहीं इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा […]

अस्पताल हैं बदहाल, पहुँचे सिविल सर्जन तो प्रभारी भी मिलें गायब ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के सुलतानगंज रेफरल अस्पताल सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा पहुंचे तो सुलतानगंज रेफरल अस्पताल, प्रभारी उषा कुमारी मिले गायब। भागलपुर सिविल सर्जन ने मीडिया को बताया कि जब प्रभारी ही हॉस्पिटल में नहीं रहते हैं तो जूनियर डॉक्टरों के द्वारा आप अनुमान लगा सकते हैं कि रेफरल अस्पताल किस तरह का इलाज करने की उम्मीद लगा सकते हैं। बताते चलें कि सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए उचित मेडिसिन उपलब्ध नहीं है नहीं अस्पताल में एंबुलेंस, एक ही एंबुलेंस के भरोसे, यदि किसी कारणवश इमरजेंसी में जरूरत हो एंबुलेंस की उसके लिए खुद ही वाहन की सुविधा उपलब्ध करना पड़ता है। किस तरह से रेफरल अस्पताल में इलाज के नाम पर रेफरल अस्पताल प्रभारी के द्वारा लापरवाही दर्शाता […]

भागलपुर में स्कूली बच्चों के बीच जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार से प्रारंभ हो गया,इसमें जिले के सभी प्रखंडों के स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं , सैंडिस कंपाउंड मैदान सहित कई खेल मैदान में जिला खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है , सैंडिस कंपाउंड मैदान में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया , इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे , डीएम ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के. तहत बहुत दिनों से इस तरह के आयोजनों पर रोक थी लेकिन छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना भी आवश्यक है , और इसको देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल […]

गोपालपुर : संगठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भागलपुर द्वारा आयोजित संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को रंगरा चौक,गोपालपुर और नवगछिया प्रखंड के नेतृत्वकारी सगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अंचल सचिव गोपालपुर राजकिशोर साह एवं संचालन अंचल अध्यक्ष रंगरा चौक नवीन कुमार द्वारा किया गया।विदित हो ऐसी कई समस्याओं का तत्काल निदान बिहपुर और नारायणपुर प्रखंडों का किया जा चुका है।बैठक में. मुख्य तौर पर हड़ताल अवधि का वेतन,नवप्रशिक्षित शिक्षकों का बकाया भुगतान, एसीपी एवं एमएसीपी के लाभ निर्धारण,मध्याह्न भोजन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त किया जाय।,बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार बंधु,प्रमंडलीय सचिव ब्रजराज चौधरी,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,जिला सचिव श्यामनंदन सिंह,जिला संयुक्त […]