Category Archives: भागलपुर

जन्मदिन की रात्रि ही संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया पत्नी पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सुड़ी टोला लेन में अहले सुबह 31 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक युवक की पहचान मुनीलाल रजक के छोटे पुत्र शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू के रूप में हुई है, मृतक की पत्नी नेहा निगम ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया है कि देर रात उसका पति शैलेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ जन्मदिन का पार्टी मना कर वापस लौटा, और जब उसने अपने पति से भोजन करने की बात कही तो बाहर भोजन करने की बात कही ,जिसके बाद उन दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो गई, जिसके बाद शैलू अपने रूम में जाकर सो गया ,और […]

दो दिवसीय पोस्टकार्ड लेखन व सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित 75 लाख पोस्टकार्ड लेखन अभियान अंतर्गत शुक्रवार को प्राचार्य शिव शंकर सिन्हा के नेतृत्व में दो दिवसीय पोस्टकार्ड लेखन व सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित किया गया।प्राचार्य शिवशंकर सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता विद्यालय परिसर में गुरुवार को शुरुआत की गई। जिसका समापन शुक्रवार को किया गया।दौरान विद्यालय के दौ सौ से अधिक छात्र छात्रों ने भाग लिया।जिसमें कक्षा चतुर्थ से अष्टम तक के भैया बहनों ने भाग लिया। सभी ने माई विजन फार इंडिया इन 2047 विषय के साथ विद्यालय में शौर्य दिवस के अवसर पर भैया बहनों के बीच सूर्य […]

इस्माईलपुर में यूरिया की कालाबाजारी पुरज़ोर, थाने में मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर प्रखंड में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम पर है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल चौधरी द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत इस्माइलपुर थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मेसर्स रौशन खाद बीज भंडार नारायणपुर चंडीस्थान के प्रोपराइटर नरेश साह पर मामला दर्ज करवाया है। क्या है मामलापॉश मशीन से खरीक के मीरजाफरी के पावरलूम चलाने वाले हयात अंसारी, मजलुमा खातिर पति मुश्रीद अंसारी, हसीब अंसारी पिता जसीम अंसारी, रफ्तार अंसारी पिता रब्बानी अंसारी, खुर्शीद अंसारी पिता सुलेमान अंसारी, इस्तरी खातिर पति नायक अंसारी, मीना खातून पति रईस अंसारी, सईद अंसारी पिता नयी अंसारी, रानू खातून पिता रफ्तार अंसारी व शबनम अंसारी के आधार कार्ड से पॉश मशीन से प्रति व्यक्ति पचास बोरी यूरिया की बिक्री दिखाया गया। जबकि […]

फर्जी जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर जीत लिया चुनाव ||GS NEWS

DESK 040

वार्ड सदस्य ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर चुनाव जीत लिया है। इस संबंध में तिनटंगा करारी निवासी परमानंद पटेल ने निर्वाची पदाधिकारी गोपालपुर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। बताया कि ग्राम तिनटंगा करारी के वार्ड नंबर 10 से वार्ड सदस्य का उम्मीदवार था। इसी वार्ड से सुबल राय भी उम्मीदवार थे। यह सीट अतिपिछड़ा जाति के लिए आरक्षित हैं। पंचायत चुनाव में सुबल राय ने सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें फर्जी धानुक जाति का जाति प्रमाण पत्र संलग्न किया। और वह इस वार्ड से चुनाव जीत भी गए। सुबल राय का जाति प्रमाण पत्र फर्जी हैं। आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर, निर्वाचन आयोग पटना, […]

नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के चामुंडा कॉलोनी के पास अपराधियों ने मुर्गा व्यवसाई की गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक थाना क्षेत्र के ही उजानी निवासी अनसारूल हक के पुत्र मु. ऐहसान हैं। बताया गया कि ऐहसान अपने छोटे भाई अतहर के साथ मोटरसाइकिल से नवगछिया बाजार से एनएससी कार्यलय रोड होते हुए घर उजानी जा रहा था। बाइक से अपराधियों ने ओवरटेक कर ऐहसान की बाइक रूकवाया। बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी थे। एहसान के चेहरे पर तीन गोली मारी। दो गोली आंख के पास लगी हैं। एक गोली टुडी के पास लगी। बाइक गिरने के पश्चात अतहर जान बचाकर वहां से भाग आया। घटना स्थल पर ही ऐहसान की मौत हो गई थी। घटना की सूचना […]

ढोलबज्जा : बिंदटोली व खलीफा टोला के ग्रामीणों ने समझौता कर विवादित सड़क से बांस-बल्ली हटाए ||GS NEWS

DESK 040

चार चक्का वाहन के आवागमन अवरूद्ध. ढोलबज्जा: मधेपुरा व भागलपुर जिले के सीमांत क्षेत्र बिन्दटोली से खलीफा टोला हो कर फोरलेन सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क वर्षों से विवादों में घिरे हुए हैं. एक सप्ताह पहले खलीफा टोला के जमीन मालिकों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन बाधित कर दिया था. जिसको लेकर बिंदटोली के ग्रामीणों ने साथ वार्ड जयलाल मंडल व परमानंद पौद्दार ने खलीफा टोला के ग्रामीणों साथ समझौता कर सड़क से बांस-बल्ली हटाया. समझौता के दौरान बांस-बल्ली हटाने से पहले कुछ गणमान्य लोगों द्वारा निर्मय लिया गया है कि खलीफा टोला के जमीन मालिक दिनेश मंडल व विजय यादव के परिवार रास्ता देने को तैयार हैं लेकिन, विजय यादव का कहना है उसके गांव के लोगों […]

नाथनगर में चाय दुकानदार को मारा चाकू, गंभीर रूप से जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

अपराधियो का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उसे पुलीस प्रशासन का भी कोई भय नहीं रह गया, आय दिन बम धमाके, लूट कांड, गोली कांड, मानो अपराधी खुलेआम पुलीस प्रशासन को चुनौती दे रही हो, फिर नाथनगर से एक मामला सामने आ रहा है, नाथनगर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय दुकानदार गोपी कुमार को अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया, वह बुरी तरह घायल हो गया, आनन फानन में उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तब हुई जब गोपी अपने दुकान में बैठकर चाय बेच रहा था। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया और सीने में चाकू मार दिया। घटना की जानकारी पाकर नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची […]

दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को 324 sq फीट की मंजूषा कला का अवलोकन करेंगे देश के प्रधानमंत्री मोदी ||GS NEWS

DESK 040

उड़ीसा के ऐतिहासिक मैदान में सांस्कृतिक मंत्रालय व नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के तत्वावधान में कला कुंभ कार्यशाला में भागलपुर के मंजूषा गुरु मनोज पंडित अपने अंग जनपदीय धरोहर की कला मंजूषा कला को लेकर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उड़ीसा के मैदान में मंजूषा पेंटिंग 16 मीटर में बनाई जा रही है उड़ीसा में शिरकत की कलाकार कला कुंभ कार्यशाला में गए मनोज पंडित ने बताया कि यह पेंटिंग 52 फीट लंबा क्षेत्रफल के हिसाब से 324 स्क्वायर फीट की बनाई जा रही है उनका कहना हुआ कि मंजूषा के लिए यह सुखद क्षण है जो इतिहास मैं पहली बार मंजूषा पेंटिंग इतना बड़ा बनाया जा रहा है और इस मंजूषा पेंटिंग को दिल्ली के राजपथ पर […]

भागलपुर में अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर ||GS NEWS

DESK 040

अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर है, 15 दिसंबर को जिले के सभी बैंक कर्मियों ने 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को बैंक हड़ताल करने का निर्णय लिया था ,उसी बाबत 16 दिसंबर को बैंक कर्मियों ने सभी बैंकों को हड़ताल पर रखा था और आज दूसरे दिन भी सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं, मीडिया से बात करते हुए बैंक कर्मियों ने कहा कि दो दिवसीय बैंक हड़ताल का मुख्य कारण है सरकार का जो प्रस्तावित निजी करण बिल लाई है यह कहीं से सही नहीं है, चाऐ वह बैंक कर्मी हो या उद्योगपति हो या फिर नीचे तबके के लोग। सभी बैंक कर्मियों काएक सुर में कहना हुआ इसका पुरजोर विरोध करते […]