Category Archives: भागलपुर

बोलोरो नें मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो घायल ||GS NEWS

DESK 040

परवत्ता थाना क्षेत्र के पैट्रोल पंप के पास बोलोरो द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में गोपालपुर थाना के अभिया निवासी विजय कुमार शर्मा, नवगछिया थाना के महदत्तपुर कोरचक्का निवासी मुकेश सिंह का पुत्र कृष्ण कुमार हैं। बताया गया कि विजय कुमार शर्मा बाइक से भागलपुर जा रहे थे। पिछे से आ रही बोलोरो गाड़ी ने टक्कर मार दिया। विजय शर्मा की बाइक असंतुलित होकर कृष्ण कुमार के बाइक से टकरा गई। दोनो घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। DESK 04

भागलपुर : पैसे लेकर जा रहे सेल्समैन को दिया धक्का, लुटे 35 लाख रुपए||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार चौक के निकट इफको के सेल्समैन से अपराधियों ने पैतीश लाख रुपया छिनतई कर फरार हो गए, सेल्समैन कुंदन कुमार ने बताया की पूर्व की भांति वह पैसा लेकर पैदल ही पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था, इसी दौरान निर्माणाधीन रेलवे उल्टा पुल के नीचे पीछे से बाइक सवार अपराधी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और पैसे से भरा बैग छीन कर भाग गया, इफको कर्मचारी वारदात में. शामिल किसी भी अपराधी को पहचानने से इनकार करते नजर आया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पीरपैंती पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, कहलगाँव डीएसपी शिवानन्द सिंह भी मौके वारदात पर पहुंचे और इफको […]

गोपालपुर मकन्दपुर चौक एनएच 31 तक लगा भीषण जाम ||GS NEWS

DESK 040

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण सोमवार को 11 बजे दिन के बाद से ही गोपालपुर से मकंदपुर चौक तक जाम रहने के कारण एनएच 31 व गोपालपुर पीडब्लूडी सडक पर फकरतकिया के निकट एंबुलेंस में फंसा रहा।आने -जाने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पडा। इस जाम के कारण कई लोग अपने जरूरी कार से निकलने के बाद भी समय पर नहीं पहुंच पाए। जाम नवगछिया ब्लॉक से लेकर के गोपी ढाबा तक मकनपुर चौक से गोसाईगांव तक एवं चपरघट से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय तक लगा हुआ था। इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे हुए थे। जाम को लेकर के स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर के नामांकन करने जा रहे हैं लोगों के […]

भागलपुर : जमुई खड़कपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : ऑटो और ट्रक की टक्कर में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा सहित ड्राइवर की मौत, तीन छात्रा घायल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं का इलाज चल रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है, गंगटा थाना क्षेत्र के बड़ी मंझगांय गांव से छात्रा कोचिंग क्लास के लिए ऑटो से हवेली खड़गपुर बाजार जा रही थी, इसी दौरान जमुई की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीन छात्राओं सहित ऑटो चालक की मौत हो गई व कई घायल हो गया । वहीं घायलों को हवेली खड़गपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन छात्रा की गंभीर स्तिथि को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, घटना के बाद आक्रोशित […]

गोपालपुर जिलापरिषद पद पर 4 नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यलय में जिला परिषद के चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी ने नामंकन करवाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर प्रखंड के जिला परिषद के लिए गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर निवासी विकास कुमार भारती की पत्नी निशा भारती ने नामंकन करवाया हैं। तिनटंगा निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ब्युटी कुमारी, लड्डु मंडल की पत्नी रूपम प्रिया राज देवी, सिघिंया मकंदपुर निवासी मदन कुमार की पत्नी खुश्बु देवी ने नामंकन करवाया। इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद पद के लिए इस्माइलपुर के मालपुर निवासी विपिन कुमार मंडल की पत्नी बबीता कुमारी ने नामंकन करवाया हैं। DESK 04

नवगछिया : बस स्टैंड के पास स्कूटी नें मारा ठोकर, दो घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पावर ग्रीड के पास एनएच 31 पर स्कूटी द्वारा महिला को टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में खगड़िया जिला के गोगरी थाना के सहरोन निवासी कुशो सिंह के पुत्र अरजेश कुमार, महिला नवगछिया थाना के नयाटोला निवासी नरेश ठाकुर की पत्नी रंजना देवी हैं। बताया जा रहा हैं कि अरजेश स्कूटी पर कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बभनचक्का अपने बहनोई के घर जा रहा था। महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान महिला को स्कूटी ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला व स्कूटी सवार घायल हो गया। दोनो को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की गंभीर हालत को देखते […]

गोपालपुर से जिला परिषद पद पर निवर्तमान जिप निशा भारती ने दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

अंतिम 11 चरण में हो रहे पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर जारी है इस बीच नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर जिला परिषद क्षेत्र से निवर्तमान जिला परिषद निशा भारती पति विकास भारती ने सोमवार को अपना नामांकन अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में दर्ज कराया है वही नामांकन के बाद बाहर निकलने पर प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया मौके पर प्रत्याशी के. प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास कुमार भारती ने कहा कि उन्हें गोपालपुर प्रखंड की जनता का पूर्व से प्यार मिल रहा है और हमेशा मिलता रहा है । वे जनता को इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद देते है । सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार उन्हें जितना भी कार्य मिला उन्होंने बखूबी ईमानदारी […]

गोपालपुर से जिला परिषद पद पर रूपम प्रिया राज ने दिया नामांकन कहा, बार बार हो रहें ठगी का शिकार – एक बार बेटी को भी करें स्वीकार ||GS NEWS

DESK 040

विगत 20 वर्षों से जिला परिषद पद पर जिस तरह से मतदान कर मतदाताओं ने अपने आप को उस समय तो संतुष्ट कर लिया लेकिन उसके बाद पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं मिला ।। बार-बार एक ही शिकायत रहा कि जीतने वाले जनप्रतिनिधि कोई कार्य नहीं करते इसका सबसे बड़ा है कि मतदान करते समय कोई भी सूझबूझ व अपनी जागरूकता ना दिखाने के बजाए आंख मूंद कर किसी पर भरोसा कर उन्हें वोट दे देते हैं इसलिए इस बार ठगी का ना हो शिकार बेटी को करें स्वीकार यह कहना था नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज का । उन्होंने कहा कि उनका मायका गोड़िहारी सैदपुर है । व ससुराल खरीक प्रखंड […]