Category Archives: भागलपुर

मकंदपुर पंचायत से रंजू चौधरी पति सुमन चौधरी उर्फ़ बुचकुन चौधरी ने मुखिया पद पर दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में अंतिम 11वें चरण में 12 दिसंबर को चुनाव होना है वही इसके लिए नामांकन के अंतिम तिथि 24 नवंबर को बड़ी मकनपुर पंचायत से मुखिया पद पर रंजू चौधरी पति सुमन चौधरी उर्फ़ बुचकुन चौधरी ने अपना नामांकन पत्र गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय नामांकन केंद्र में जमा दिया है । वहीं मौके पर रंजू देवी ने बताया कि उनके पति और समाज के लोगों का निर्णय था पूर्व में वह लगातार दो बार से सरपंच रही है और इस बार मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही हैंवहीं मौके पर उनके प्रतिनिधि पति सह प्रतिनिधि सुमन चौधरी उर्फ़ बुचकुन चौधरी ने कहा कि समाज के लोगों का काफी प्यार मिलता रहा है और जनता के कहने पर और उनके […]

जिला परिषद पद पर नवगछिया अनुमंडल में 6 प्रत्याशियों ने दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में जिला परिषद से छह प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर प्रखंड से जिला परिषद के लिए तिनटंगा करारी निवासी बासुकी कुमार की पत्नी नवीनता देवी, रंगरा चौक प्रखंड के भीमदास टोला निवासी दिलीप कुमार मंडल की. पत्नी रूपा देवी, रंगरा चौक प्रखंड के मुरली निवासी सुबोध साह की पत्नी मंजू देवी ने नामंकन दिया। वहीं इस्माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद पद के लिए निर्वतमान जिला परिषद विपिन कुमार मंडल, पूर्वी भीट्ठा निवासी वेदानंद यादव के पुत्र रौशन यादव, भिट्ठा निवासी विरेंद्र यादव की पत्नी मीणा देवी ने नामंकन दिया। DESK 04

नवगछिया एसडीओ नें केक काट कर मनाया नवगछिया का स्थापना दिवस,अनुमंडल वासियों को दी शुभकामना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने केक काट कर नवगछिया का 49 वां स्थापना दिवस मनाया है. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि यहां की जनता, पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका समेत सबों के सहयोग से नवगछिया का निरंतर विकास हुआ है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमलोग कई उपलब्धियों के साथ नवगछिया का गोल्डन जुबली मनाएंगे. उन्होंने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि आने वाले दिनों यहां की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी और ज्यादा खुशहाली होगी. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि नवगछिया के स्थापना दिवस पर वे उम्मीद करते […]

भागलपुर : इफको का लुटा कर्मी ही निकला लूट कांड का साजिशकर्ता ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के पीरपैंती में दो दिन पूर्व इफको कर्मी से 35 लाख रुपये लूट की घटना का भागलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है और घटना में शामिल तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया है कि बीते 22 नवम्बर को पीरपैंती में इफको ई बाजार लिमिटेड के कर्मचारी कुंदन कुमार से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के. समीप उस वक्त अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, जब वह पीरपैंती बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 35 लाख 51 हज़ार रुपये जमा करने जा रहा था। कर्मचारी ने घटना के आधे घंटे बाद इसकी जानकारी पीरपैंती थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी। और थानाध्यक्ष ने त्वरित मौके पर पहुंच […]

गोपालपुर के बड़ी मकन्दपुर में स्थापित कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी मकनपुर के कार्तिक स्थान में स्थापित भगवान कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा का बुधवार की संध्या ग्रामीणों ने जयघोष से गूँजतें वातारण के बीच स्थानीय गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया । मौके पर ग्रामीण अलख चौधरी ने बताया कि विगत 18 नवंबर से भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना प्रतिमा बिठाकर प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में की जा रही थी जिसका समापन 24 नवंबर की संध्या को किया गया । देर संध्या प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय गंगा घाट पर किया गया जहां हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे । वही मौके पर विसर्जन में मकंदपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी में अपनें ग्रामीणों के साथ सहयोग […]

गोपालपुर प्रखंड से कुल 1155 उम्मीदवारों नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

अंतिम चरण 11वीं चरण में 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव होना है वही इस बाबत नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में अंतिम दिवस 24 नवंबर तक कुल 1155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है । वहीं इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालपुर ने बताया कि मुखिया पद पर 41 महिला 54 पुरुष कुल 95 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है । पंचायत समिति के पद पर 41 महिला व 53 पुरुष कुल 94 ने नामांकन दाखिल किया है ।। ग्राम कचहरी सरपंच के पद पर कुल 22 महिला व 44 पुरुष कुल 66 उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वार्ड सदस्य के पद पर 342 महिला 296 पुरुष कुल 638 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया […]