Category Archives: भागलपुर

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भागलपुर में दिलाया शपथ ||GS NEWS

DESK 040

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्य कार्यक्रम शहर के समीक्षा भवन में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाइव वीडियो कास्टिंग के जरिए सभी लोगों को शपथ दिलाया। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर समीक्षा भवन में सामूहिक रूप से जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, उत्पाद, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के लोगों ने एक साथ यह शपथ लिया कि लोगों को शराब का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ कई स्कूल के बच्चे भी इस शपथ समारोह में शामिल हुए। इससे पहले जिले के अलग-अलग थानों एवं सरकारी कार्यालय में सामूहिक रूप से नशा मुक्ति को लेकर शपथ कार्यक्रम का […]

बोले भागलपुर विधायक अजित शर्मा : शराबबंदी तभी सफल होंगे जब … ||GS NEWS

DESK 040

बिहार सरकार के द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य भर में सरकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाए जाने के मामले पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा है कि शपथ मोटिवेशन के लिए जरूरी है। वहीं उन्होंने कहा कि जब शराब बंदी हुई है तो उच्च अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ध्यान देना होगा और शराब दूसरे. राज्य से यहां तक नहीं पहुंचे इसको लेकर कार्रवाई तेज करनी होगी। तभी शराबबंदी सफल हो पाएगा। शराबबंदी को लेकर अधिकारियों को अपने भीतर झांकने की जरूरत है कि वह इसके लिए कितना काम कर रहे हैं, और सरकार को भी कड़ाई से कदम उठाने होंगे। DESK 04

नवगछिया में नशा मुक्ति दिवस पर हुआ शपथ ग्रहण ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल कार्यलय में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार नें कर्मियों के साथ मद्य निषेध दिवस पर शपथ लिया । मौके पर सबों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम का मद्य निषेध का मंशा काफी अच्छी हैं। सभी लोग मद्य निषेध का पालन करेंगे। गुटखा, सिगरेट, शराब व अन्य किसी तरह के नशा का सेवन नहीं करेंगे। वहीं नशा मुक्ति दिवस पर रूंगटा बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। उसके पश्चात मद्य निषेध दिवस पर निबंध प्रतियोगिता व नुक्कर नाटक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, जीनत आरा, रूपम प्रियदर्शनी सक्रिय योगदान दिया । DESK 04

नवगछिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

ऐतिहासिक किसान आंदोलन के एक वर्ष के मौके पर आज ऑल इण्डिया किसान महासभा (एआईकेएम) ने स्थानीय जाह्नवी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में भाकपा-माले व ऐक्टू ने भी शिरकत की। 700 किसानों की शहादत – याद रखेगा भारत का उदघोष करते हुए शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किसान आन्दोलन के. शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में अमर कुमार, वकील मंडल, दीपक कुमार, श्यामलाल मंडल, रविन्द्र मिश्र, रामवृक्ष मंडल, सदानंद शर्मा, प्रमोद मंडल, सुधीर हरि, नवीन मंडल, जयप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र पंडित, जयंत मंडल, आदि भाकपा-माले व ऐक्टू कार्यकर्ता शामिल हुए। DESK 04

Noimg

TMBU के सिंडिकेट की बैठक में छात्र राजद द्वारा जमकर हंगामा ||GS NEWS

DESK 040

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति हनुमान पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक लालबाग स्थित कुलपति के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई, बैठक में 22- 23 के बजट को रखा गया है। जिसमें 613 करोड़ घाटे का बजट दिखाया गया है, वहीं बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा आयोजित की गई लेकिन बैठक के पहले सिंडिकेट सदस्य संजीव सिंह ने बैठक के . पहले एजेंडा नहीं दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं, वही उन्होंने कहा है कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अनियमितता है, जिसको लेकर सरकार के द्वारा जांच किया जा रहा है,वही सिंडिकेट की बैठक को लेकर छात्र राजद के द्वारा भी कुलपति आवास के बाहर जोरदार […]

नाथनगर में पुलिस ने किया तोड़फोड़, मची अफरातफरी||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला के नाथनगर नूरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रीना देवी पति मंटू यादव के घर में पुलिस ने देर रात कारवाई के नाम पर काफी तोड़फोड़ किया. घर के दरवाजे का दीवार, पलंग, संदूक के कब्जा, मोटरसाइकिल सहित सीसीटीवी कैमरा को मधुसूदनपुर थाना ने तोड़ डाला, जबकि कारवाई के दौरान देर रात बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है। वहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए सीसीटीवी के DVR बाँक्स को भी पुलिस लेकर चली गई । मौके पर बताया जा रहा है कि नाथनगर नूरपुर पंचायत में हो रही शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के समापन के समय मुखिया पद प्रत्याशी के पति मंटू यादव के भाई के साथ उनके विपक्षी मुखिया प्रत्याशी के […]

स्वच्छ विद्यालय होंगे पुरस्कृत ||GS NEWS

DESK 040

विद्यालयों में स्वच्छता एवं व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22’ में विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन नॉमिनेशन करने संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र रंगरा चौक में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक के रूप में कनीय अभियंता बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर विनय कुमार चौधरी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद वाजिद उपस्थित थे. प्रशिक्षण की अध्यक्षता एवं संचालन कर रहे प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने . बताया विद्यालयों द्वारा विभागीय पोर्टल पर स्वच्छता संबंधी निर्धारित मानकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन आवेदन करना है जिसके बाद भौतिक जांच की जाएगी भौतिक जांच में सही पाए जाने पर उपलब्ध सुविधाओं के अंक के अनुसार विद्यालयों का चयन प्रखंड एवं जिला स्तर पर […]

नवगछिया में लगा भीषण जाम ||GS NEWS

DESK 040

रैक प्वाइंट पर सिमेंट व खाद अनलोड होने के कारण नवगछिया में लगा लंबा जाम। जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जाम में स्कूल बस, एम्बुलेंस व कई बारात वाहन भी फंसा हुआ हुआ। जाम मदन अहिल्या महिला कालेज के समपार फाटक से नवगछिया बाजार तक जाम लगा हुआ था। समपार फाटक से लेकर मकंदपुर जाम ही जाम था। इससे एनएच 31 भी जाम हो गया। जाम मकंदपुर चौक से लेकर मुरली तक लगा हुआ था। वहीं दूसरी ओर जाम नवगछिया जिरोमाइल तक पहुंच गया था। जाम लगभग 10 बजे से लेकर पांच बजे तक रहा। जाम के कारण लोगों को 10 मीनट का सफर दो घंटा में पूरा करना पड़ रहा था। अनुमंडल अस्पताल […]

पंचायत चुनाव में गोपालपुर में 1155 तो इस्माइलपुर में 602 उम्मीदवारों ने दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के 1757 उम्मीदवार ने नामांकन किया है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड में 1155 उम्मीदवार एवं वही इस्माइलपुर प्रखंड में 602 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें गोपालपुर प्रखंड में मुखिया पद में कुल 95 उम्मीदवार पंचायत समिति पद में 94 उम्मीदवार सरपंच पद में 66 उम्मीदवार वार्ड सदस्य में 638 उम्मीदवार एवं पंच पद के लिए 262 उम्मीदवार ने. नामांकन किया है। वही इस्माइलपुर प्रखंड में मुखिया पद में 49 उम्मीदवार पंचायत समिति पद में 44 उम्मीदवार सरपंच पद में 40 उम्मीदवार पंच पद में 151 उम्मीदवार एवं वार्ड सदस्य में 318 उम्मीदवार ने नामांकन किया है। गुरुवार को मुखिया पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच पद के […]

नवगछिया के दियारा में पुलिस ने किया छापेमारी, कई भट्टी ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गोपालपुर थाना, रंगरा ओपी क्षेत्र के दियारा में कई देसी शराब की भट्ट को नष्ट करने के साथ-साथ शराब बनाने वाला उपकरण बरामद किया। इस छापेमारी से दियारा क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार कालूचक, कालिंदी नगर, तीन टंगा दियारा उत्तरी दक्षिणी पंचायत के कई दियारा के इलाकों में छापेमारी किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि अबैध देशी शराब निर्माण के विरुद्ध किये गए छापामारी में कुल 36 लीटर देशी शराब ,करीब 1400 लीटर अर्धनिर्मित शराब, चार सेट शराब बनाने का बर्तन, चार गैस सिलेंडर बरामद किया गया। अर्धनिर्मित शराब को लाने की असुविधा के कारण घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया है। […]