3
(2)

रैक प्वाइंट पर सिमेंट व खाद अनलोड होने के कारण नवगछिया में लगा लंबा जाम। जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जाम में स्कूल बस, एम्बुलेंस व कई बारात वाहन भी फंसा हुआ हुआ। जाम मदन अहिल्या महिला कालेज के समपार फाटक से नवगछिया बाजार तक जाम लगा हुआ था। समपार फाटक से लेकर मकंदपुर जाम ही जाम था। इससे एनएच 31 भी जाम हो गया। जाम मकंदपुर चौक से लेकर मुरली तक लगा हुआ था। वहीं दूसरी ओर जाम नवगछिया जिरोमाइल तक पहुंच गया था।

जाम लगभग 10 बजे से लेकर पांच बजे तक रहा। जाम के कारण लोगों को 10 मीनट का सफर दो घंटा में पूरा करना पड़ रहा था। अनुमंडल अस्पताल भागलपुर के लिए रेफर रोगी को एम्बुलेंस लेकर जा रही थी। वह भी जाम में फंस गया। परिजन किसी तरह आरजू मिन्नत कर आगे बढ़ रहे थे। कई बारात गाड़ी घंटों जाम में फंसी रही।

इस कारण दिन में द्वार लगने वाली बारात शाम को दरवाजे पर पहुंची। जाम हटाने के लिए मकंदपुर चौक गोपालपुर थाना की पुलिस सक्रिय थी। किंतु वाहनों का दवाब ऐसा था कि जाम छुट नहीं रहा था। स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौट रहे कई स्कूली वाहन भी जाम में फंसा रहा। इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: