5
(2)

पूर्णिया। उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कमान्डेंट (प्रशासन) श्री जनार्दन मिश्र ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत आयोजित इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था। साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। रैली के माध्यम से आम लोगों से देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ अपने घरों एवं सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की गई।

अधिकारियों ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक सरकारी कार्यालयों एवं घरेलू परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

साइकिल रैली में क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया के सहायक कमान्डेंट श्री शंभुनाथ बर्मन सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जवानों ने साइकिल के माध्यम से विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश पहुंचाया।

रैली के दौरान बलकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

सशस्त्र सीमा बल के इस आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा पूरे उत्साह और सम्मान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का संदेश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: