Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के जगतपति नाथ शिवगंगा में मना देव दीपावली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया शहर के गोपाल गौशाला में स्थित श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर के जलाशय शिवगंगा में धूमधाम से शुक्रवार की संध्या को देव दीपावली मनाया गया । मौके पर देव दीपावली का आयोजन जगतपति नाथ महादेव मंदिर शिवरात्रि कमेटी द्वारा किया गया आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के दर्जनों सदस्य सक्रिय रहे । मौके पर मंदिर के पुजारी रंजन बाबा ने बताया कि विगत 5 वर्षों से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है. जिसमें शहर के हजारों लोग उपस्थित होकर तेल व घी के दीये जलाते हैं व आरती प्रार्थना कर गंगा महाआरती होती है । वही मौके पर उपस्थित अजीत बाबा ने बताया कि इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया गया आयोजन के […]

छात्र जदयू नवगछिया के द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मनाई गई जयंती ||GS NEWS

DESK 040

छात्र जदयू नवगछिया के द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती अमन कुमार आनंद के नेतृत्व में ओएसिस इंग्लिश क्लासेस नवगछिया में मनाया गया। अमन कुमार आनंद ने कहा देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी और वह अपनी वीरता के किस्सों को लेकर किंवदंती बन चुकी हैं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को काशी के असीघाट, वाराणसी में हुआ था। 1857 की क्रांति की सबसे बड़ी नायिका और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम वीरता की श्रेणी में सबसे उपर रखा जाता है। रानी लक्ष्मी बाई का व्यक्तित्व आज सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं […]

देव दीपावली के शुभ अवसर पर भवानीपुर काली मंदिर मे 11000 दिए जलाए गए ||GS NEWS

DESK 040

देव दीपावली के शुभ अवसर पर गुरुवार को भवानीपुर काली मंदिर में 11000 दिए जलाकर किया गया संध्या आरती वही जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक पिंटू यादव उर्फ प्रशांत कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली के शुभ अवसर पर काली मंदिर बजरंगबली मंदिर और शिवालय में कुल 11000 दिए जलाए गए मौके पर मौजूद पिंटू यादव, मुंशी यादव, चमक लाल यादव, मुखिया मुकेश शर्मा, बादल कुमार,प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार गुड्डू झा,अंकित कुमार,पंडित अमित कुमार, प्रभात झा, गुरुदेव मंडल,तपेश झा,दीपक मंडल शंभू कुमार भारती, रमन कुमार आदि मौजूद थे DESK 04

गोपालपुर के बोचाही पहुँची जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज , कहा : सोचे समझे फ़िर वोट करें ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर है जिसके लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका हैं । वहीं नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं गुरुवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के बोचाही में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता ध्यान दें पूर्व में किए किसी भी गलती का पुनरावृति ना करें । एक अच्छे व स्वच्छ क्षेत्र का निर्माण करें । गोपालपुर प्रखंड में कई बहुप्रतीक्षित कार्य व कई प्रमुख कार्य हैं जो करवाना बेहद ज्यादा आवश्यक है । बाढ़, कटाव जैसी समस्या पर एक ठोस कदम उठाने […]

नवगछिया में एक दिवसीय ताइक्वांडो स्पेशल प्रशिक्षण का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय स्पेशल ताइक्वांडो ट्रेनिंग खिलाड़ियों को दिया गया। इस ट्रेनिंग के मुख्य प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर, मुकेश कुमार सुमन, आर्मी कर्मचारी मु. आसिफ व रेलवे कर्मचारी के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिया गया। इस ट्रेनिंग में विशेष रुप से खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता को देखते हुए किक स्टेप फाइट, स्टैमिना का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया की खिलाड़ियों को समय-समय पर स्पेशल ट्रेनिंग देना चाहिए ताकि वह आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सके और पदक जीत सके। इस ट्रेनिंग में ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी ,तानिया ,अनन्या, वैष्णवी, प्रिया कुमारी ,चित्रा कुमारी ,निधि कुमारी ,प्रियांशु कुमार ,अर्जित कुमार, शिवम कुमार, अभिनव […]

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर जिला परिषद पद के लिए प्रत्याशियों ने कटाया एनआर ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद के चुनाव के लिए एनआर कटवाया। डिमाहा दियारा निवासी सचिदानंद यादव के पुत्र संतोष कुमार सुमन, डोमन मंडल का पुत्र कमलेश्वरी मंडल, रंगरा चौक प्रखंड से मुरली निवासी स्वर्गीय सहदेव साह के पुत्र सुबोध साह ने एनआर कटवाया। गोपालपुर प्रखंड से जिलापरिषद चुनाव के लिए गोपालपुर से गाढ़ियारी निवासी विकास कुमार भारती की पत्नी निशा भारती, बड़ी मकंदपुर निवासी सुबोध यादव की पत्नी प्रेमलता देवी, हरनाथचक निवासी लड्डु सिंह की पत्नी रूपम प्रिया राज देवी, गोढ़ियारी निवासी मधुरंजन भारती की पत्नी काजल कुमारी, चपरघट निवासी इंद्रजीत की पत्नी तनुजा कुमारी, तिनटंगा करारी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ब्युटी कुमारी, गोसाय […]

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में नामांकन प्रारंभ पहले दिन 225 ने कराया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामंकन आरंभ किया। बताया गया कि गोपालपुर प्रखंड में कुल 117 लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया। जिसमें मुखिया के लिए छह, पंचायत समिति सदस्य के लिए छह, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 70, पंच पद के लिए 30, सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवार ने नामांकन किया। इस मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि नामांकन के लिए 11काउंटर बनाया गया है। जिसमें सभी पद के लिए नामांकन हो रहा है। इस्माइलपुर प्रखंड से मिली जानकारी के अनुसार 108 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें मुखिया पद के लिए पांच, पंचायत समिति के लिए पांच, वार्ड सदस्य पद के लिए 66, पंच पद के […]

लगभग 150 साल से हो रहा खगड़ा में कार्तिक पूजा ||GS NEWS

DESK 040

…….. खगड़ा कार्तिक मंदिर……… बात लगभग 150 साल पहले की है जब कार्तिक पूजा के आयोजन की शुरुआत हुईं ।कहा जाता है की खगड़ा अलकापुरी में सतभैया कुमर परिवार के दो किशोर के द्वारा मूर्ति बना कर खेल खेल में हीं भगवान कार्तिकेय और श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजा किया गया और जैसे हीं मूर्ति उठाने का प्रयास किया गया तो फिर मूर्ति उठ हीं नहीं रहा था , बच्चे की इन तमाम गतिविधि पर परिवार के बुजुर्गों की नजर थी। जब मूर्ति नहीं उठ रहा था तब सभी जिम्मेदार लोगों के द्वारा भगवान की विधिवत पूजन की गई और ये संकल्प लिया गया की अब ये पूजन प्रति वर्ष किया जाएगा ये सभी खेल जो किया जा […]

आरपीएफ नवगछिया ने चलाया जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

आरपीएफ नवगछिया ने चलाया जागरूकता अभियान बाल भारती विद्यालय में आरपीएफ नवगछिया की टीम ने वर्ग वर्ग 8 से वर्ग दशम के छात्र छात्राओं को रेलवे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के 500 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। आरपीएफ नवगछिया इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बहुत सारे नियमों जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती है के बारे में बताया। रेलवे में यात्रा करने के दरमियान अगर हम किसी परेशानी में पड़ जाएं या कोई दुर्घटना यात्री के साथ घटित हो जाए तो उस समय नागरिक को क्या-क्या करना चाहिए इनके बारे मैं विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों के कर्तव्य एवं अधिकार की भी चर्चा की। उनके […]