Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का किया गया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का सोमवार को नवगछिया राज पैलेस में एन डी ए कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और जद यू जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशकों के विश्वास का संचार हुआ है और जल्द ही बिहार के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के . लिए उद्योग विभाग के द्वारा सकारात्मक परिवर्तन के मामले में देखने को मिलेगा नवगछिया के युवाओं को भी स्व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास रहेगा भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा और जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रुपेश रुप ने मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से […]

नवगछिया : गोसाईं गाँव में आयोजित भागवत में श्री कृष्ण सुदामा मिलन की भव्य झाँकी की प्रस्तुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा हुआ सम्पन्न ||GS NEWS

DESK 040

गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें अंतिम कथा दिन रविवार को श्री कृष्ण सुदामा मिलन की भव्य झांकी के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया । सुदामा कृष्ण मिलन की आकर्षक झांकी से जहां भक्त मंत्रमुग्ध हो गए झांकी में एक दर्जन ग्रामीण कलाकारों ने भाग लिया वहीं एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे । वृंदावन से आए कथावाचक पंडित स्वामी नारायण दर्शन जी महाराज ने श्रीकृष्ण सुदामा की कथा के दौरान अपने वाणी व वैचारिक प्रसंग से सबों को भावविभोर कर दिया । वहीं आठवें व अंतिम दिन की कथा में स्वामी जी नें कथा में एक से बढ़कर एक […]

नवगछिया : इस्माईलपुर में लगी भीषण आग, 70 वर्षीय विकलांग वृद्ध हुए जलकर खाक ||GS NEWS

DESK 040

पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत छोटी परबत्ता पंचायत के रघुनी टोला के समीप बासा पर रह रहे विकलांग 70 वर्षीय वृद्ध सूर्य नारायण मंडल की आग के चपेट में आ जाने से मौके पर ही जलकर खाक हो जाने से मौत हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन घटना देर रात की होने के कारण वृद्ध उस आग में झुलस कर मौत हो चुका था। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह मृतक सूर्य नारायण मंडल खाना खाकर अपनी बासा पर सो रहा था इसी बीच आग लग जाने के कारण विकलांग होने के कारण निकल नहीं पाया। जिससे वह झुलस गया आग की लपटें इतना तेज था कि वह जलकर खाक […]

नवगछिया में मनाया गया पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पुण्यतिथि मनाया गया।इस संबंध में काग्रेंस के जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि इंदिरा गांधी गरीबों की मशीहा थी। गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार कार्य किया। गरीबी हटाओ का नारा दिया। उन्होंने 14 बैंकों का राष्ट्रीय करण किया था। । बंगलादेश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ। पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे। वही दौर रहा, जब 1919 में उनका परिवार बापू के सानिध्य में आया […]

नवगछिया पुलिस ने शांति पूर्वक त्योहार संपन्न कराने को लेकर किया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

DESK 040

दीपावली शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए नवगछिया पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिलीप कुमार जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में फ्लैग मार्च नवगछिया के महराज जी चौक से आरंभ हुआ। नगर पंचायत कार्यलय रोड, नवादा, धोबिनिया होते हुए नगरह पहुंची। नगरह से वापस होते हुए महराज जी चौक, वैशाली चौक, स्टेशन रोड होते हुए तेतरी, पकरा से वापस पहुंची। लोगों से दीपावली व छठ पूजा शांति पूर्वक मनाने को कहा। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे DESK 04

नवगछिया में दिपावली व छठ पूजा मनाने के लिए शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में शांतिपूर्वक दिपावली व छठ पूजा मनाने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया में आठ स्थानों पर, परवत्ता में छह स्थानों पर, ढोलबज्जा में छह स्थानों पर,कदवा में दो स्थानों पर, गोपालपुर में नो स्थानों पर, रंगरा में सात स्थानों पर, बिहपुर में 11 स्थानों पर,झंडापुर में । चार स्थानों पर, भवानीपुर में पांच स्थानों पर, खरीक में नो स्थानों पर, नदी थाना में छह स्थानों पर, इस्माइलपुर में पांच स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। बिहपुर के बम काली स्थान पर, नवगछिया में बमकाली स्थान एनएसी रोड, रंगरा के भवानीपुर काली मंदिर, छोटी काली स्थान रंगरा, गोपालपुर […]

नवगछिया : धनतेरस पर खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़, रेलवे केबिन पर लगा भीषण जाम ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना चौके के समपार फाटक पर भयंकर जाम लग गया। जाम के कारण ट्रेन को बीना समपार फाटक बंद किए ही निकालना पड़ा। जाम फाटक पर से मकंदपुर चौक तक लगा हुआ था। वहीं दूसरी तरफ जाम नवगछिया बाजार के बाल भारती तक लगा हुआ था। धनतेरश होने के कारण नवगछिया बाजार जाने वाले वाहन सड़क पर काफी संख्या में आ गए थे। इस कारण जाम लग गया। जाम के कारण समपार फाटक नहीं लग रहा था। बीना समपार फाटक लगाए ही मालगाड़ी ट्रेन के निकालना पड़ गया। लोहे का रड लगाकर ट्रेन को निकाला गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशान हुई। पांच मीनट का सफर तय करने में दो घंटा का समय लग रहा था। जाम […]

नवगछिया प्रखंड के कदवा एवं पुनामा में जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि टुन्ना सिंह नें किया जनसम्पर्क, कहा – परिवर्तन की हैं लहर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जिला परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी किरण देवी के पति सह प्रतिनिधि टुन्ना सिंह नें रविवार को अपना चुनाव चिन्ह चक्की छाप लेकर कदवा एवं पुनामा प्रताप नगर पंचायत के घर घर जाकर जनसम्पर्क कर रहें है । वहीं मौके पर धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह नें बताया कि कोसी पार तीनों पंचायत के लोग काफी सभ्य समाज के लोग हैं । इस भोली-भाली जनता को प्रत्येक पंचायती चुनाव में जनप्रतिनिधि द्वारा ठगा जाता है । इस बार पंचायत चुनाव में परिवर्तन की लहर हैं 3 नवंबर को नवगछिया प्रखंड में आयोजित चुनाव में उन्हें मतदाताओं से भरपूर प्यार मिलेगा । मतदाता भी उनके चुनाव चिन्ह चक्की छाप को आसानी से पहचान पा रहे हैं क्योंकि चक्की का उपयोग […]

नवगछिया : तेतरी ग्राम पंचायत के पंचायत समिति उम्मीदवार महेश प्रसाद सिंह नें शनिवार को किया घर घर जाकर जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड में आगामी 3 नवंबर को पंचायत चुनाव होना हैं । वहीं नवगछिया प्रखंड के ग्राम पंचायत तेतरी उत्तरी भाग संख्या 9 से पंचायत समिति पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद सिंह नें अपनें चुनाव चिन्ह चारपाई छाप पर वोट कर विजयी बनाने को लेकर लगातार जनसम्पर्क कर रहें हैं । प्रत्येक दिन टोली बनाकर उनके समर्थक गाँव के विभिन्न मोहल्ले में प्रत्येक दिन जनसम्पर्क कर रहें हैं । वहीं शनिवार को दर्जनों समर्थक लेकर उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया वही जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और लोगों के प्यार स्नेह की बदौलत वह अपनी जीत दर्ज करेंगे वही मौके पर उनके कई समर्थक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। DESK 04