Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : जिला परिषद प्रत्याशी गोपालपुर रूपम प्रिया राज नें धरहरा में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखण्ड एवं जिला परिषद क्षेत्र के धरहरा गाँव में रविवार को जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें अपनें समर्थकों के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने शिव मंदिर में आयोजित शिव चर्चा में भी शामिल होकर महिलाओं को. एकजुट होकर इस मतदान में शामिल होकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण हेतु अपील की। गाँव में प्रत्याशी के साथ उनके भाई पूर्व प्रत्याशी विभाष कुमार भारती, प्रत्याशी के पुत्र भानु कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुमित सिंह, राजा कुमार, कैलाश सिंह, नीतीश कुमार सहित कई भी मौजूद थे । DESK 04

नवगछिया में हथियार व गोली के बरामदगी के साथ पुलिस ने शराब की भट्ठी को किया ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के रंगरा ओपी पुलिस ने हथियार व गोली के बरामदगी के साथ पुलिस ने शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने हथियार व गोली की बरामदगी के साथ शराब के भट्ठी को ध्वस्त किया। पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित ओपी क्षेत्र के नवटोलिया निवासी लक्ष्मण मंडल, कुतरूमंडल टोला निवासी खेदो मंडल उर्फ सुबोध मंडल हैं। पुलिस ने एक लोडेड देशी जर्सी, गोली छह, खोखा तीन, देशी शराब 50 लीटर, अद्धनिर्मित देशी शराब एक हजार लीटर जिसे बर्बाद किया गया। शराब की भट्ठी नष्ट किया गया। […]

शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए नवगछिया पुलिस अपराधियों पर कस रही हैं नकेल ||GS NEWS

DESK 040

शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के लिए नवगछिया पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कस रही हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर 24 अगस्त अपराधियों पर कार्रवाई कर रही हैं। जिसमें पुलिस को काफी सफलता मिली हैं। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 10 हथियार व 35 कारतुस बरामद किए। छह हजार लीटर शराब बरामद किया। बीना मास्क पहन कर घूम रहे लोगों व ट्रैफिक नियम का उल्घंन करने वालों वाहन चालाकों से चार लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया। 3880 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई। जिसमें 1104 लोगों का बांउड करवाया गया। चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों पर सीसीए थ्री की कार्रवाई की गई। […]

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 16 वाँ जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 16 वाँ जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में आज किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, कैडैट एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओ ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल भागलपुर, नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी, सावित्री पब्लिक स्कूल, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया , ताइक्वांडो एकेडमी भागलपुर, ताइक्वांडो क्लब नारायनपुर, पिरपैती क्लब, ताइक्वांडो एकेडमी घराहरा गोपालपुर आदि के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह सावित्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राम कुमार साहू, घराहरा उच्च विघालय के खेल शिक्षक गुलाम गुस्तफा,उच्य विधालय मकनपुर के शिक्षक शंभु शरण, उच्च विधालय के सैदपुर के एन सी […]

भागलपुर : दुर्गा पूजा के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में पिता पुत्र की जमकर पिटाई,पुत्र की मौत पिता की हालत नाजुक ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के भल्लू मे रात मे विसर्जन के बाद रात आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम भल्लू के पूजा समिति द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत पूजा कमेटी के सदस्य के द्वारा तेलौन्धा पंचायत के धनोखर के रहने वाले युवक गुड्डू कुमार पिता बैजनाथ तांती की मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ कर जमकर पिटाई की गई। जिससे युवक की मौत हो गई। हत्या के बाद शव को तलाब मे फेक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले आठ साल से यहां पर विसर्जन के बाद देर रात ऑर्केस्टा का कार्यक्रम होता है। जिसमें लोग शराब के नशे में चूर होकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हैं। वही पुलिस प्रशासन को भी शराब परोसा जाता […]

नवगछिया : बाइक से दुर्घटना में हुई युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी युवक गौरव कुमार पिता संजय चौधरी जो अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार को सैदपुर दुर्गामंदिर दर्शन करने आ रहे थे कि धरहरा कब्रगाह के निकट सडक पर लगी ट्रैक्टर पर अनियंत्रित होकर ठोकर लग जाने से तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहाँ ततकाल प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार मायागंज में इलाज के दौरान युवक गौरव कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दवा की कंपनी में विक्रय प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता था।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल […]

रंगरा : शांति पूर्वक संपन्न हुआ दुर्गा पूजा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तमाम दुर्गा मंदिरों की प्रतिमा विसर्जित कर दी गई। विसर्जन के दौरान माता के जय घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। माता के भक्तों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक नम आंखों से विदा किया ।रंगरा दुर्गा स्थान की प्रतिमा कलबलिया धार में, तिनटंगा दियारा  स्थित झल्लू दास टोला मंदिर की प्रतिमा गंगा नदी में. , कुमादपुर की प्रतिमा रेलवे पोखर में, मसुदनपुर वैसी की प्रतिमा कोशी नदी में   विसर्जित कर दी गई।  विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह जगह पर प्रशासनिक स्तर पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।इसके साथ ही दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गया।  DESK 04

नवगछिया : एटीएम से रुपया निकाल कर जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चापर गाँव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र गोपाल यादव (25 वर्ष) की मौत, बीते गुरुवार को रंगरा चौक के समीप एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर आनन-फानन में पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा ले गए। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों के द्वारा रंगरा चौक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर रंगरा पुलिस ने पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को […]