Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : त्योहारों पर नही निकलेगा जुलुश नही बजेगा डीजे ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में विषहरी पुजा और मोहर्रम को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक एस डी ओ ई अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में एस डी पी ओ दिलीप कुमार के साथ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लियाबैठक में। एस डी ओ ने लोगो से कहा कि किसी भी तरह के धार्मिक आयोजनों पर सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पच्चीस अगस्त तक प्रतिबंध लगा रहेगा इस दौरान किसी प्रकार का जूलूस या आयोजन नही निकाला जाएगा एस डी ओ ने कहा कि सभी थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी अपने अपने इलाके के डी जे संचालक को । बुलाकर स्वंय शपथ पत्र लें कि वह विषहरी पुजा और मोहर्रम में डी जे भाड़े पर नहीं लगाएंगे अगर […]

नवगछिया : डीएम ने किया स्पर संख्या छह का निरीक्षण, अभियंताओं को दिया सतत निगरानी का निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाभागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्हौंने कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार से जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बनाये जा रहे तटबंध की जानकारी ली।कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि उक्त तटबंध को इस्माइलपुर -बिंद टोली तटबंध से मिला दिया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि नवनिर्मित तटबंध से ही निरीक्षण हेतु लाना था। उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की स्थिति में तटबंध को सुरक्षित रखने हेतु सतत निगरानी करने व हर हाल में तटबंध को बचाने का निर्देश दिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाढ पीडितों को हर संभव मदद करने की […]

नवगछिया : चंदन राय बने जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जार्ज ने चंदन कुमार राय को संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण को देखते हुए नवगछिया संगठन जिला का श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया है. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार, मुन्ना भगत, सुबोध साह, गुलशन मंडल, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, पुष्पक सिंह, शिवशंकर चौधरी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष […]

नवगछिया : इस्माइलपुर जाह्नवी चौक तटबंध पर दो जगहों पर स्थिति नाजुक, इस्माइलपुर के पांच पंचायतों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर से जाह्नवी चौक तक नवनिर्मित तटबंध के जहजवा धार और डोमसी धार के पास बने अर्द्धनिर्मित सुल्इस गेट के पास मंगलवार को भी गंगा नदी के जल स्तर का अत्यधिक दबाव है. दोनों जगहों पर स्थिति नाजुक है. जिससे इस्माइलपुर प्रखंड के पांच पंचायत और नवगछिया प्रखंड के दो पंचायतों के. निचले इलाके पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. जलसंसाधन विभाग द्वारा दोनों जगहों पर बचाव कार्य जारी रखा गया है. फिलहाल दोनों जगहों पर बांध को सील कर दिया गया है जिससे पानी का बहाव आवासीय क्षेत्रों की तरफ नहीं हो रहा है. गंगोत्री जागरण मंच के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि जल स्तर में . अगर वृद्धि होती रही और मूसलाधार वर्षा हुई […]

नवगछिया : दिवंगत पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक ||GS NEWS

DESK 040

शव यात्रा में शामिल हुए शहर के गण मान्य नवगछिया – नवगछिया नया टोला टीचर्स कोलोनी निवासी अवकाश प्राप्त हेडमास्टर शिक्षाविद श्रीनाथ यादव के निधन पर नवगछिया में शोक की लहर दौड़ गयी है. मंगलवार को उनके शव यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. मालूम हो कि 9 अगस्त को श्रीनाथ यादव ने पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. मंगलवार को दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिये गंगा घाट के जाया गया. मालूम हो कि स्व यादव का पैतृक गांव नवगछिया के ही मिल्की धोबिनियां गांव में है. खगड़िया के पसराहा के बनदेहरा गांव के एक विद्यालय से उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था. स्व यादव अपने पीछे तीन पुत्रों के […]

नवगछिया : ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने  महिला को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – पिछले वर्ष 2020 में 6 फरवरी को सामने आए एक ऑनर किलिंग के मामले में नवगछिया पुलिस ने मनियामोर निवासी महिला रजिया देवी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि रजिया देवी पर उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप है. रजिया देवी की पुत्री की लाश 3 फरवरी 2020 को घर के पास के ही पोखर से बरामद किया गया था. पुलिस के शुरुआती अनुसंधान में परिजनों ने युवती की शिनाख्त तक नहीं की थी लेकिन युवती की लाश के साथ मिले एक मोबाइल से पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया बात सामने आई कि प्रेम प्रसंग के कारण युवती की हत्या के परिजनों ने ही की है. घटना के बाद से […]

नवगछिया : महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी उपेंद्र दास की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पड़ोसियों पर लोहे के रड से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में सोमवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि चोटिल महिला का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है. महिला ने बताया कि सोमवार को देर शाम उसके पड़ोसी शत्रुघन दास, मीना देवी, करिश्मा कुमारी और सोनाली कुमारी ने उस पर हमला बोल दिया. उसके सर पर लोहे के रड से प्रहार किया गया. लेकिन उसने प्रहार को हाथ से रोक दिया जिससे उसकी एक उंगली चोटिल हो गयी है. इधर रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. DESK 04

नवगछिया में बोले JDU विधायक : मैं बाहुबली हूं, इसलिये मेरा चलता है

DESK 040

गाड़ी में तेल भराने का पैसा भी नहीं है मेरे पास, तेल भराने के लिए दायां बायां देखते हैं कि किससे तेल भरवाया जाय नवगछिया – नवगछिया के इंटर स्तरीय हाई स्कूल में आयोजित प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक में संबोधित करते हुए गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ नीरज ने कहा कि कार्यकर्ता कहते हैं कि गोपाल मंडल का ही चलता है. गोपाल मंडल बाहुबली है तो किसका चलेगा. हाई स्कूल परिसर में मीटिंग हॉल निर्माण की बात पर श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जितना पैसा लगाकर मीटिंग हॉल बनवाना है बनवाइये. इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है. सरकार का पैसा है इसलिए दे देते हैं अन्यथा मेरे पास तो गाड़ी में तेल भराने का भी […]