Category Archives: भागलपुर

गांजा तस्करी के मामले में, कदवा पहुंचे जालंधर पुलिस ने की छापेमारी //GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: शनिवार को गांजा तस्करी के मामले में, पंजाब के जालंधर पुलिस ने कदवा पहुंच कर पकरा टोला में छापेमारी की है. छापेमारी पकरा टोला कदवा निवासी सूखदेव सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह के यहां की है. कदवा पुलिस ने बताया कि- लाॅक डाउन के दौरान हीं मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान के एक गांजा तस्कर ने 15 किग्रा गांजे लेकर मिलन चौक स्थित बाहर जाने वाली बस पर सवार होकर जालंधर चले गए. जहां गुप्त सूचना पर जालंधर पुलिस ने उसे गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार लौआलगान के तस्कर से पुलिस को बताया है कि- वह गांजे की खरीदारी पकरा टोला के आशीष से कर जालंधर गया था. जिसके निशानदेही पर पुलिस […]

नवगछिया : विभिन्न प्रखंडों में राजद का धरना आज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को दोपहर एक बैठक आहूत की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल ही दिनांक 7 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने में पीछे हट रही है. आरक्षण में बैकलॉग व्यवस्था को लागू नहीं करना चाहती है. मंडल कमीशन को भी नजरअंदाज कर रही है. इस संदर्भ में जिला राष्ट्रीय जनता दल का के सभी कार्यकर्ता […]

नवगछिया : सीमेंट गोदाम में कार्य कर रहे मजदूर की संदेहास्पद मौत || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुदरिया स्थान के पास शुक्रवार को एक सीमेंट गोदाम में कार्य कर रहे मजदूर मुमताज मुहल्ला मुसहरी टोला निवासी स्वर्गीय कारूलाल ऋषिदेव के पुत्र गोविंद ऋषिदेव की सदेहास्पद स्थिति की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंद काम करते करते एका एक गिर कर अचेत हो गए. आनन फानन में उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत धोषित कर दिया. नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी मिली है कि मुमताज मुहल्ले के ही मजदूरों के ठेकेदार धर्मेन्द्र कुमार गोविंद को काम करने ले जाता था. मृतक अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था. […]

नवगछिया बाजार में चली गोली, हथियार लहराते हुए बेखौफ घूमे अपराधी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के छूट भैये अपराधियों में पुलिस का भय तनिक भी नहीं रह गया है. नवगछिया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के अपराधियों ने खुलेआम देशी कट्टा का प्रदर्शन किया. एक पक्ष ने इसी क्रम में गोली भी चला दी. जानकारी मिली है कि बाजार में एक पक्ष द्वारा गोली चला देने के बाद दोनों पक्ष के अपराधी मौके से भाग गए और पुनः नवगछिया स्टेशन के पार्किंग परिसर में एक चाय दुकान पर जमा हो गये. यहां भी एक अपराधी ने खुलेआम देशी कट्टा की नुमाइश की. देशी कट्टा लोडेड था. उक्त अपराधी के समर्थक बार बार उसे रोक रहे थे और लोडेड कट्टा को अनलोड करने बोल रहे थे. अंततः […]

नवगछिया के सहौरा  में हुए नौका दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने चार लाख  का चेक सौंपा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा घाट पर कोसी नदी में बीते शुक्रवार को हुए नौका दुर्घटना के शिकार मृतक दो लोगों के आश्रितों को राज्य के भूमि सुधार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने रंगरा अंचल कार्यालय पहुंचकर चार चार  लाख रुपए का चेक सौंपा. इस दौरान नौका दुर्घटना के शिकार हुए साधो पुर निवासी मृतक सुमित यादव के. पिता अवधेश यादव एवं भवानीपुर निवासी माहेश्वरी यादव की पत्नी कविता देवी को प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों से चेक प्रदान किया. इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नौका दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों एवं उनके परिवार के प्रति वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इस मौके पर नवगछिया अनुमंडलाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार, रंगरा सीओ  आशीष […]