Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : तेज हवा के साथ आई बारिश में गिरा मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़, बिजली से लेकर यातायात रही बाधित||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया से गोपालपुर करारी तीनटंगा जाने वाली 14 नंबर सड़क पर धरहरा चौक के समीप शनिवार की दोपहर में तेज हवा के साथ आए बारिश में सड़क के किनारे पेड़ गिर जाने से यातायात एवं बिजली पूरी तरह बाधित हो गया। पूरी तरह से सड़क के बीचो-बीच पेड़ एवं बिजली का पोल तार लेकर ही गिर गया । पेड़ गिरने की सूचना पर बिजली विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ काटकर हटाया गया जिसके बाद यातायात चालू किया गया लेकिन बिजली 2 घंटे बाद चालू हुआ पेड़ गिर जाने से यातायात लगभग एक से डेढ़ घंटा तक बाधित रहा। DESK 04

नवगछिया : युवा जदयू का प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी घोषित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जदयू जिला कार्यालय में युवा जदयू नवगछिया की बैठक युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा थे। युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल ने नवगछिया संगठन जिला के प्रखंड अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस बाबत युवा जिला प्रवक्ता अंकित सम्राट ने बताया . कि रंजीत कुमार राज को नवगछिया, प्रमोद कुमार सिंह को रंगरा, बबलू शर्मा को गोपालपुर, दिलीप कुमार मंडल को इस्माइलपुर, अंशु कुमार को खरीक, भवेश पटेल को नारायणपुर और सौरभ कश्यप को बिहपुर का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वही नीतीश कुमार निराला को गोपालपुर विधानसभा और अवधेश कुमार मंडल को बिहपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। मौके […]

नवगछिया : मास्क चेकिंग के दौरान पकड़ाया था युवक, काफी देर चला हाई वॉल्टेज ड्रामा||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के युवक ने कहा पुलिस वाले ने ले ली मेरे बच्चे की जान एंकर व्यू —बीते दिन सरकारी बस स्टैंड तिलकामांझी के पास घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस वाले और एक युवक के बीच होते दिखी। दवा लाने जा रहे एक युवक जैसे ही सरकारी बस स्टैंड के पास पहुंचा वहां मास्क चेकिंग हो रहा था और इसी दौरान उन्हें मास्क नहीं पहने रहने के कारण रोका गया पहले तो उस युवक ने चालान देने में आनाकानी की फिर । जबरदस्ती करने पर उसने चालान दिया और उससे 50 रूपए का चालान काटा गया। जैसे ही उसने चालान भरा उसके बाद बाइक थोड़ा ही दूर आगे बढ़ाने के साथ वह युवक पुलिस वालों को और मास्क चेकिंग करने वाले […]

नवगछिया : संपूर्ण क्रांति मंच के आंदोलनकारियों ने तेतरी दुर्गा स्थान में मनाया काला दिवस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : संपूर्ण क्रांति मंच के जेपी आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान में काला दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता भागलपुर जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की। जहां मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश महंत ने कहा कि आज के ही दिन 1974 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। इसी वजह से आज के ही दिन देश भर में हमलोग कांग्रेस के खिलाफ काला दिवस मनाते हैं। बैठक में नवगछिया के अध्यक्ष कमल किशोर श्यामल, चंद्र भूषण कुमर, वासुदेव झा, राजेंद्र राय, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, शंकर रजक, मकसूद आलम और जनार्दन यादव तथा मनोज वर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे। DESK 04

नवगछिया : अलग-अलग मामलों में कई लोगों को किया गया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – ढोलबज्जा पुलिस ने भगत सिंह चौक से शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के झोउरी निवासी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शराब के ही एक मामले में खरीक पुलिस ने गणेशपुर निवासी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मन खुश कुमार उर्फ जग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . इधर नवगछिया पुलिस ने नया टोला वार्ड नंबर 23 से शराब अधिनियम मामले में आरोपी सुबोध मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. DESK 04

नवगछिया : भाकपा माले अखिल भारतीय विरोध पखवाड़ा शुरू ||GS NEWS

DESK 040

पेट्रोल डीज़ल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग आवश्यक वस्तुओं व दवाओं के मूल्यों को नियंत्रित करने की मांग  नवगछिया –  भाकपा माले द्वारा आहूत विरोध पखवाड़ा को मानते हुए आज भाकपा माले खरिक प्रखण्ड के राघोपुर रोड नम्बर 14 पर जानलेवा मँहगाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंक डाला.  पुतला दहन के उपरान्त भाकपा माले जिलासचव कॉमरेड विंदेश्वरी मंडल ने . कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ – साथ सभी आवश्यक वस्तुओं  दवाओं  का बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर गरीवों का निवाला छीना जा रहा है.  लॉकडाउन के कारण रोजगार के सारे अवसर खत्म कर दिए गए आम आवम की सारी क्रय शक्ति खत्म हो गई है . और ऐसे में पेट्रोल डीजल सहित तमाम आवश्यक […]

नवगछिया : मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सेवा शुरू ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ की अध्यक्षता में प्राण वायु ऑक्सीजन गैस व कंसट्रेटर और 10 एलआईटी  की सेवा का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक  डा बरूण कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अशोक कुमार केजरीवाल द्वारा किया गया. शुभम सर्राफ ने ऑक्सीजन गैस व कंसट्रेटर का डिस्प्ले कर बताया कि इसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है. सम्मेलन के भागलपुर प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल ने बताया कि दिनेश सर्राफ की पहल पर आजीवन सदस्य मनोज डोकानिया के सहयोग से दिये गये ऑक्सीजन कंसट्रेटर 10 LIT  के लिए न सिर्फ नवगछिया बल्कि पूरे भागलपुर प्रमण्डल के समाज की तरफ से […]

भागलपुर के सनोखर गेरूआ नदी में किशोरी का मिला शव ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला अन्तर्गत सनोखर के गेरुआ नदी में एक 8 वर्षीय लड़की की लाश मिलने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है बताते चलें कि यह लड़की कल गुरूवार से ही अपने गांव से गायब थी। इस मृतक लड़की की पहचान अंजुम आरा के रूप में की गई है। आय दिन अपहरण होना उसके बाद उसकी लाश मिलना ऐसी वारदात आम बात हो गई है। आतंकियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है, आतंकियों की मानें तो प्रशासन का भी कोई भय नहीं है। ताजा मामला भागलपुर जिला के सनोखर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चखमजा के गेरूआ नदी मे एक बच्ची का लाश मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि मृतक […]

नवगछिया के राघोपुर में दो पक्षों में हुए मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा घायल, पांच रेफर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिन्दटोली में गुरुवार की देर रात को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में जॉनी महतो के पुत्र शुभम महतो, धनी महतो के पुत्र कन्नी महतो, सुभो महतो के पत्नी मित्तम देवी, नारायण महतो के पुत्र संजय महतो, मोहित महतो के पुत्र अवधेश महतो, धनी महतो के पुत्र दिलीप महतो, भोला. महतो के पुत्र, फोजी महतो, भोला महतो, भोला महतो के पत्नी रुकमणी देवी घायल हो गई है। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए रुकमणी देवी, भोला महतो, […]