Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई…….आधा दर्जन बिना चालान और ओवरलोडेड वाहन जब्त ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में कोरोना काल के बीच एक ओर जहां जिला प्रशासन ने वैश्विक महामारी के कुप्रभाव से निपटने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर रेत माफिया और ट्रक चालक इस आपदा को अवसर के रूप में भुनाने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में जिले के बायपास थाना के समीप रविवार की अहले सुबह खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफिया के गंदे मंसूबों पर फिर एक बार पानी फेर दिया है। जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने कार्रवाई के दौरान बालू लदे 3 ओवरलोडेड ट्रक , 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जबकि कई और ओवरलोड ट्रकों को खनन विभाग ने शनिवार की देर रात में भी […]

भागलपुर : प्रदेश के जदयू नेता के द्वारा बयानबाजी किए जाने की घोषणा को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने हास्यास्पद बताया|| GS NEWS

DESK 040

लॉकडाउन के सवाल पर भाजपा और जदयू में मचे घमासान पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने तल्ख टिप्पणी देते हुए कहा है कि जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जिस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयानबाजी दे रहे हैं, उसी के साथ प्रदेश और केंद्र में सरकार के सहयोगी हैं, कांग्रेस नेता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर जदयू सांसद के द्वारा किए गए टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना और हास्यास्पद बताया, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण . प्रदेश में लगातार हो रही मौत पर प्रदेश के सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में […]

भागलपुर : कोरोना काल के दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौत बिहार की राजधानी पटना में हुई और हो रही है और दूसरे नंबर पर भागलपुर का इलाका||GS NEWS

DESK 040

बात अगर भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज की करें तो 700 बेड वाले कोविड अस्पताल से आजतक सैकड़ों मरीज की मौत हुई है और उस मौत के पीछे का कारण अस्पताल में ऑक्सीजन के लो प्रेशर से आपूर्ति माना जा रहा है। अलग बात है कि भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करते हैं, लेकिन जवाब टालमटोल कर दे रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से मौत के सरकारी आंकड़े बताएं तो पिछले 24 अप्रैल से 7 मई तक तकरीबन 100 से ज्यादा कोविड मरीज की मौत हुई है। और अगर गैर सरकारी आंकड़े की बात करें तो भागलपुर के बरारी शमशान घाट के विद्युत शवदाह गृह के रजिस्टर और गंगा किनारे जलाये जा रहे […]

भागलपुर : जब पुलिस ने पूछा तो बोला भाई बहन है मगर जब परिजनों को बुलवाने की बात हुई तब दोनों ने कबूला की कई दिनों से दोनों घर से है फरार दोनों एक दूसरे से करते हैं प्यार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में प्रेमी जोड़े पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा लॉकडाउन के सारे नियमों को तोड़ सड़क पर घूमने लगे। स्टेशन चौक के समीप पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दोनों भाई बहन है फिर जब पुलिस ने दोनों से दोनों के पिता का नाम पूछा तो दोनों ने गलत बताया, फिर प्रेमी जोड़े ने कबूला कि वह घर से भागे हुए हैं और भागलपुर में ही रह रहे हैं। कहलगांव के बिरबन्ना निवासी युवक ने कहा कि 3 दिन से लड़की को जान रहे हैं लड़की को रूम पर छोड़ने जा रहे थे। युवती कहलगाँव के तौफिल दियारा की बताई जा रही है। वह डेढ़ महीने […]

भागलपुर के सिविल सर्जन ने किया रंगरा  सीएचसी का औचक निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

-व्यवस्था पर जताई नाराजगी ,जल्द व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश रंगरा : शनिवार को भागलपुर के सिविल सर्जन उमेश  कुमार ने रंगरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई. अधिकांश चिकित्सक सहित अस्पताल कर्मियों की गैर हाजिरी पर वे खासे नाराज हुए ।निरीक्षण के दौरान छः चिकित्सकों में से मात्र एक चिकित्सक डॉ सौरव ड्यूटी पर मौजूद पाए गए. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से सिविल सर्जन द्वारा  अस्पताल प्रभारी डॉ रंजन कुमार के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि डॉ रंजन कुमार की बेटी कोरोना संक्रमित  हो गई हैं. उसका इलाज करवाने के लिए डॉक्टर रंजन कुमार पटना गए हुए हैं. डॉ पिंकेश कुमार के बारे में बताया गया […]

भागलपुर के घंटाघर स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ सामुदायिक किचन की शुरुआत||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा लागू लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों की परेशानियों को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा घंटाघर स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई है, सामुदायिक किचन में दो वक्त का भोजन निशुल्क जिला प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है, सामुदायिक किचन मैं जरूरतमंद लोगों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जांच करने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन पहुंचे, और बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा पूरे लॉकडाउन के दौरान सामुदायिक किचन चलाया जाएगा, जिसमें गरीब जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भोजन निशुल्क दिया जाएगा, साथ ही डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में […]

भागलपुर में दवा दुकानों व निजी क्लीनिक में ड्रग विभाग का लगातार पड़ रहा छापा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में लगातार कई दवा दुकानों व निजी क्लिनिक से कालाबाजारी की सूचना मिल रही है, इसको लेकर जिला प्रशासन व ड्रग्स विभाग अलर्ट है ,लगतार कालाबाजारी करने वालों व ज्यादा मूल्यों में दवाइयां बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आज ड्रग्स विभाग के एडीसी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भीखनपुर गुमटी नम्बर 2 में डॉ अभिलेश कुमार के क्लिनिक स्थित कृष्णा मेडिकल हॉल में छापेमारी की गई। घण्टों चली इस छापेमारी में ड्रग्स विभाग ने कई अनियमितताएं पाई है। ड्रग विभाग के एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि दवा को ज्यादा कीमतों पर बेचने की सूचना मिली इसको लेकर यहाँ छापेमारी की गई, फॉर्ट्विंन इंजेक्शन को ज्यादा कीमतों पर बेचने की सूचना मिली थी। […]

भागलपुर : लॉकडाउन में खुले दुकान में कार्रवाई , दो कपड़े की दुकान समेत एक टेलर की दुकान को किया सील ||GS NEWS

DESK 040

बिहार में लॉकडाउन का तीसरा दिन था, लेकिन भागलपुर में आज भी सड़कों पर लोग बाहर निकल रहे थे और कई दुकानदार चोरी-छिपे अपनी दुकानों को खोले हुए थे। इसकी सूचना पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष नारायण सिंह व सिटी एएसपी पूरन झा दल बल के साथ मुख्य बाजार व शाह मार्केट पहुंच छापेमारी की। जहां कई दुकानों को उन्होंने खुला पाया। बाजार में दो कपड़े की दुकान व दो अन्य दुकानों समेत शाह मार्केट में एक टेलर की दुकान को सील किया गया। साथ ही कोविड-19 के नियम व लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की। एसडीएम आशीष नारायण सिंह ने कहा कि तीसरे दिन आज हमने और एएसपी ने भ्रमण किया। इस […]

भागलपुर : रेमडेसीवर इंजेक्शन कालाबाजारी के आरोप को कंपाउंडर को किया गिरप्तार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के ड्रग विभाग की टीम ने रेमडेसीविर इंजेक्शन के कालाबाजारी करने के आरोप में डॉक्टर विकास शर्मा के कंपाउंडर पिंटू को टीम ने रेमडेसीविर इंजेक्शन के स्टॉक प्वाइंट मुकुल ट्रेडर एजेंसी से गिरफ्तार किया। जहां यह युवक कोरोना से मृत हुए व्यक्ति के नाम पर इंजेक्शन लेने पहुंच गया था। जिसकी सूचना दवा एजेंसी ने ड्रग विभाग को दी। जिसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने पहुंच कर युवक को गिरफ्तार किया। वही ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक पल्स हॉस्पिटल मैं कोरोना से मृत्यु हुए व्यक्ति का चिट्ठा लेकर आया था, और सुई की मांग कर रहा था। युवक से पूछताछ के क्रम में पता चला है कि यह बाजार में ऊंचे दाम पर इस सुई को […]

भागलपुर जिला पुलिस प्रशासन ने किया क्षेत्र का परिभ्रमण ||GS NEWS

DESK 040

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया। आज लॉक डाउन का दूसरा दिन था। लोग आज भी सड़कों पर थे। सब्जी मंडियों में भीड़ थी। इसकी सूचना पर आज रेंज डीआईजी सुजीत कुमार, एसएसपी निताशा गुड़िया ने दल बल के साथ शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि जो भी कोरोना के नियमों का उल्लंघन करेंगे पुलिस अब उन पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। सब्जी मंडियों में भीड़ ना हो इसको लेकर पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आम हो या खास नियम सबके […]